Smart Khabari

Smart Khabari एक भरोसेमंद हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जो देश-दुनिया की ताज़ा और प्रमाणिक खबरें आप तक पहुँचाने के लिए समर्पित है। हमारी प्राथमिकता निष्पक्ष, सटीक और गहराई से विश्लेषण की गई खबरें प्रस्तुत करना है।
नोएडा में MNC नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी! पुलिस ने जालसाज गिरोह का भंडाफोड़ कर 3 पकड़े
ग्रेटर नोएडा, 13 मार्च। ग्रेटर नोएडा के थाना बिसरख पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बहुराष्ट्रीय कंपनियों (एमएनसी) में नौकरी दिलाने के नाम पर लोगों से ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से एक सीपीयू, एक मॉनिटर, एक...
चीन का मध्य पूर्व में शांति मिशन: विशेष दूत जाई जून ने बहरीन के विदेश मंत्री से मिलकर किया युद्धविराम पर मंथन
बीजिंग, 13 मार्च। मध्य पूर्व मामलों के लिए चीन सरकार के विशेष दूत जाई जून ने मनामा में बहरीन के विदेश मंत्री अब्दुल लतीफ बिन राशिद अल जायनी से मुलाकात की। जायनी ने कहा कि बहरीन हमेशा एक शांतिप्रिय देश रहा है और संवाद और सुलह के माध्यम से क्षेत्रीय शांति, स्थिरता, विकास और समृद्धि प्राप्त करने...
चेन्नई के लिए संजीवनी होंगे संजू सैमसन! पीयूष चावला बोले- शानदार फॉर्म में, चेपॉक में मचाएंगे गदर
नई दिल्ली, 13 मार्च। भारत के पूर्व स्पिनर पीयूष चावला का मानना है कि चेन्नई सुपर किंग्स के घरेलू मैदान एमए चिदंबरम स्टेडियम की पिच संजू सैमसन को काफी रास आएगी। संजू आईपीएल 2026 में चेन्नई की तरफ से अपना पहला सीजन खेलते हुए नजर आएंगे। विकेटकीपर-बल्लेबाज को ऑक्शन से पहले चेन्नई ने राजस्थान रॉयल्स...
अदा शर्मा बनीं 'सुपर वेली'! आलसी और अजीब सुपरहीरो के फर्स्ट लुक ने बढ़ाया फैंस का रोमांच
मुंबई, 13 मार्च। फिल्मी दुनिया में सुपरहीरो पर आधारित कहानियां हमेशा से दर्शकों को आकर्षित करती रही हैं। इस कड़ी में अब एक ऐसी फिल्म आने वाली है, जिसमें सुपरहीरो का अंदाज बिल्कुल अलग और अनोखा होगा। अभिनेत्री अदा शर्मा अपनी आगामी फिल्म 'सुपर वेली' में एक ऐसे सुपरहीरो का किरदार निभाने जा रही हैं...
भारत-सेशेल्स के 'लामितियेल' सैन्य अभ्यास में हाईजैक बस से बंधक बचाए, आतंकी ठिकाने किए नेस्तनाबूद
नई दिल्ली, 13 मार्च। भारत और सेशेल्स की सैन्य टुकड़ियों ने एक हाईजैक बस की स्थिति से निपटने का सैन्य अभ्यास किया। इसमें सैनिकों ने बंधक बनाए गए लोगों को सुरक्षित निकालने के लिए त्वरित प्रतिक्रिया दी। आतंकियों के खिलाफ समन्वित कार्रवाई और तुरंत निर्णय लेने की प्रक्रिया का प्रदर्शन भी किया गया।...
भू-राजनीतिक उथल-पुथल के बावजूद भारत की इकोनॉमी दमदार! फिच ने आर्थिक वृद्धि का अनुमान बढ़ाकर 7.5% किया
नई दिल्ली, 13 मार्च। जनवरी और फरवरी में आर्थिक गतिविधियों में मामूली मंदी के बावजूद घरेलू मांग के चलते मार्च 2026 को समाप्त होने वाले वित्त वर्ष में भारत की जीडीपी वृद्धि दर 7.5 प्रतिशत रहने की उम्मीद है, जो पहले के 7.4 प्रतिशत के पूर्वानुमान से अधिक है। शुक्रवार को जारी क्रेडिट रेटिंग एजेंसी...
साल 2026 में चीनी फिल्मों ने रचा कीर्तिमान! 11 अरब युआन पार राजस्व के साथ वैश्विक बॉक्स ऑफिस पर शीर्ष पर
बीजिंग, 13 मार्च। ऑनलाइन प्लेटफॉर्मों के आंकड़ों के अनुसार, 12 मार्च तक, 2026 में चीन का फिल्मों का कुल बॉक्स ऑफिस राजस्व (प्री-सेल्स सहित) 11 अरब युआन से अधिक हो गया है, और यह वैश्विक एकल-बाजार बॉक्स ऑफिस रैंकिंग में शीर्ष पर बना हुआ है। इस वर्ष चीनी राष्ट्रीय जन प्रतिनिधि सभा और चीनी जन...
गैस संकट पर पंजाब के मंत्री अमन अरोड़ा बोले, जमीनी हकीकत काफी गंभीर है
मोहाली, 13 मार्च। एलपीजी संकट पर पक्ष और विपक्ष आमने-सामने हैं। केंद्र सरकार ने देश की जनता को भरोसा दिलाया है कि गैस की किल्लत नहीं है। लोग पैनिक न हों, लेकिन, विपक्ष का कहना है कि सरकार के कथनी और करनी में फर्क है। पंजाब सरकार में मंत्री अमन अरोड़ा ने कहा कि जमीनी हकीकत काफी गंभीर है। सरकार...
संयुक्त राष्ट्र में चीन का अमेरिका पर सीधा आरोप: ईरान परमाणु संकट का जनक है, तुरंत सैन्य कार्रवाई बंद हो
बीजिंग, 13 मार्च। संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में गुरुवार को ईरान प्रतिबंध समिति की बैठक में यूएन में चीन के स्थायी प्रतिनिधि फू त्सोंग ने कहा कि अमेरिका ईरान परमाणु संकट का जनक है। उन्होंने कहा कि अमेरिका के कार्य अंतर्राष्ट्रीय कानून और संयुक्त राष्ट्र चार्टर के सिद्धांतों का उल्लंघन करते...
आखिर क्यों दलाई लामा लोगों को कहते हैं भाई-बहन? बताया इसका गहरा कारण, इंसानियत-एकता का पाठ पढ़ाया
नई दिल्ली, 13 मार्च। तिब्बती धर्मगुरु अक्सर जब लोगों को संबोधित करते हैं, तो उनके कथन की शुरुआत भाइयों-बहनों के साथ होती है। दलाई लामा के सोशल मीडिया हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें उन्होंने बताया कि आखिर वह भाइयों और बहनों से अपने कथन की शुरुआत क्यों करते हैं। इसके साथ ही उन्होंने दुनिया...
चीन-ब्रिटेन के बीच बढ़ेगा व्यापार! एडिनबर्ग सम्मेलन में AI, स्वच्छ ऊर्जा पर सहयोग के नए द्वार खुले
बीजिंग, 13 मार्च। चीन-ब्रिटेन (स्कॉटलैंड) व्यापार संपर्क सम्मेलन और चौथे चीन अंतर्राष्ट्रीय आपूर्ति श्रृंखला एक्सपो (सीआईएससीई) का ब्रिटेन प्रचार कार्यक्रम हाल ही में एडिनबर्ग में आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में चीन और ब्रिटेन के राजनीति, व्यापार और शिक्षा क्षेत्रों के 100 से अधिक...
मल्टीटास्किंग को समझते हैं स्किल? सावधान! यह दिमाग को ओवरलोड कर छीन रहा आपकी याददाश्त और ब्रेन फॉग
नई दिल्ली, 13 मार्च। आज की तेज रफ्तार जिंदगी में मल्टीटास्किंग को एक खास स्किल माना जाता है, लेकिन वैज्ञानिक शोध बताते हैं कि जिस मल्टीटास्किंग को हम अपनी क्षमता समझते हैं, वह असल में दिमाग के लिए एक तरह का दबाव बन सकता है। विशेषज्ञों का मानना है कि हमारा मस्तिष्क वास्तव में एक समय में केवल एक...
महाराष्ट्र के स्कूलों में मराठी हुई अनिवार्य! शिक्षा मंत्री बोले- नियम तोड़ा तो खैर नहीं, होगी सख्त कार्रवाई
मुंबई, 13 मार्च। स्कूल शिक्षा मंत्री दादाजी भुसे ने शुक्रवार को विधानसभा को सूचित किया कि महाराष्ट्र के सभी माध्यमों और सभी प्रबंधन बोर्डों के स्कूलों में मराठी भाषा को अनिवार्य विषय बनाने के लिए अधिसूचना लागू कर दी गई है। उन्होंने आगे कहा कि इस नियम का उल्लंघन करने वाले स्कूलों के खिलाफ सख्त...
DRDO में रिसर्च एसोसिएट व जूनियर फेलो के 8 पदों पर भर्ती: आखिरी मौका हाथ से न जाने दें
नई दिल्ली, 13 मार्च। डिफेंस रिसर्च एंड डेवलपमेंट ऑर्गनाइजेशन (डीआरडीओ) की एक प्रमुख प्रयोगशालाएरोनॉमिकल डेवलपमेंट एस्टेब्लिशमेंट (एडीएल), बेंगलुरु ने रिसर्च एसोसिएट (आरए) और जूनियर रिसर्च फेलो (जेआरएफ) के कुल 8 पदों पर भर्ती के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी किया है। एडीएल ने जिन 8 पदों पर भर्ती...
भारत ने रचा कीर्तिमान! कोयले का उत्पादन रिकॉर्ड 200 मिलियन टन पार, तय समय से 24 दिन पहले हासिल बड़ी उपलब्धि
मुंबई, 13 मार्च। कोयला मंत्रालय ने शुक्रवार को बताया कि वित्त वर्ष 2025-26 के दौरान 11 मार्च तक कैप्टिव, वाणिज्यिक और अन्य कोयला खदानों ने 200 मिलियन टन (एमटी) कोयला उत्पादन का मील पत्थर पार कर लिया। कुल उत्पादन में से, कैप्टिव और वाणिज्यिक कोयला खदानों का योगदान 194.17 एमटी रहा, जबकि अन्य...
चीन की पेइतो उपग्रह नेविगेशन प्रणाली का बड़ा उन्नयन जल्द, उपभोक्ताओं को मिलेगी बेहतरीन और सटीक सेवाएं
बीजिंग, 13 मार्च। चीन उपग्रह नेविगेशन प्रणाली कार्यालय ने शुक्रवार को बताया कि बेहतर सेवाएं प्रदान करने के लिए, देश की पेइतो उपग्रह नेविगेशन प्रणाली का जल्द ही इन-ऑर्बिट उन्नयन किया जाएगा, जिसमें कुछ उपग्रहों की कार्य स्थिति को अनुकूलित और समायोजित किया जाएगा। उन्नयन के दौरान, प्रणाली के...
चतरा में मातम: सड़क हादसे में 4 नाबालिगों की मौत, मुआवजे की मांग को लेकर 16 घंटे से हाईवे ठप
चतरा, 13 मार्च। झारखंड के चतरा जिले के पिपरवार थाना क्षेत्र अंतर्गत चिरैयाटांड़ में गुरुवार देर शाम हुए एक हृदयविदारक सड़क हादसे ने पूरे इलाके को मातम और आक्रोश में डुबो दिया है। जानकारी के अनुसार, एक अनियंत्रित स्कार्पियो की चपेट में आने से बाइक सवार चार नाबालिगों की मौत हो गई। इस घटना के बाद...
पश्चिमी इराक में अमेरिकी रिफ्यूलिंग विमान क्रैश, 6 में से 4 क्रू सदस्य मारे गए; पहले हुई थी आपात घोषणा
वाशिंगटन, 13 मार्च। पश्चिमी इराक में अमेरिकी वायुसेना के केसी-135 हवाई रिफ्यूलिंग विमान हादसे में छह क्रू सदस्यों में से चार की मौत की पुष्टि हो गई है। अमेरिकी सेंट्रल कमांड के अनुसार, हादसा दोपहर लगभग 2 बजे पश्चिमी इराक में ईरान से जुड़े युद्ध अभियान के दौरान हुआ। घटना के कारणों की जांच की जा...
जगदंबिका पाल का राहुल गांधी पर पलटवार: गैस की कालाबाजारी बढ़ी तो आप ही होंगे जिम्मेदार
लखनऊ, 13 मार्च। भाजपा सांसद जगदंबिका पाल ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के गैस संकट पर उठाए गए सवाल पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि गैस की कमी नहीं है, लेकिन जिस तरह का माहौल बनाया जा रहा है, उससे एक चीज तो साफ है कि अगर कालाबाजारी बढ़ती है तो इसके लिए राहुल गांधी जिम्मेदार होंगे। लखनऊ में...
ऑनलाइन अपराधों से महिलाओं-बच्चों को बचाएगा ये संवाद, गृह सचिव ने किया उद्घाटन; डिजिटल सुरक्षा होगी और मजबूत
नई दिल्ली, 13 मार्च। केंद्रीय गृह सचिव गोविंद मोहन ने नई दिल्ली में ‘महिलाओं और बच्चों के खिलाफ ऑनलाइन अपराध (ओसीडब्ल्यूसी) पर राष्ट्रीय संवाद’ का उद्घाटन किया। यह कार्यक्रम गृह मंत्रालय के भारतीय साइबर अपराध समन्वय केंद्र (I4सी) द्वारा आयोजित किया गया था, जिसका उद्देश्य प्रमुख हितधारकों को एक...
यूनियन कार्बाइड फैक्ट्री: दूषित मिट्टी-पानी पर हाईकोर्ट गंभीर, सरकार से 23 मार्च तक मांगा विस्तृत एक्शन प्लान
भोपाल, 13 मार्च। मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय ने शुक्रवार को राज्य सरकार को भोपाल में बंद हो चुकी यूनियन कार्बाइड फैक्ट्री के आसपास के दूषित मिट्टी और भूजल के आकलन और ठीक करने के लिए 23 मार्च तक विस्तृत योजना पेश करने का निर्देश दिया है। न्यायमूर्ति विवेक कुमार सिंह और अजय कुमार निरंकारी की पीठ...
सुस्ती-कमजोरी से हैं परेशान? किचन के इस आयुर्वेदिक नुस्खे से शरीर के टॉक्सिन निकालें और पाएं फुर्ती
नई दिल्ली, 13 मार्च। मार्च के महीने को सुस्ती का महीना कहा जाता है, क्योंकि हर वक्त नींद, बैचेनी, कमजोरी और बदलता मौसम शरीर को प्रभावित करता है, लेकिन यह आवश्यक नहीं है कि यह सिर्फ मौसम का ही असर हो। यह संकेत हो सकता है शरीर में आम की वृद्धि की। आम यानी टॉक्सिन की वृद्धि शरीर को अधमरा कर देती है...
सूरत पानी टंकी हादसा: सरकार ने ठेकेदार से 1.04 करोड़ वसूले, लापरवाह अधिकारियों पर भी गिरी गाज
गांधीनगर, 13 मार्च। गुजरात सरकार ने सूरत जिले में टेस्टिंग के दौरान एक नए बने ओवरहेड पानी के टैंक के ढह जाने के बाद, निर्माण एजेंसी से 1.04 करोड़ रुपए वसूल किए हैं। जल संसाधन और आपूर्ति मंत्री ईश्वरसिंह पटेल ने शुक्रवार को राज्य विधानसभा को यह जानकारी दी। एक विधायक द्वारा पूछे गए सवाल का जवाब...
मध्य पूर्व तनाव से शेयर बाजार में हाहाकार: एक हफ्ते में 20 लाख करोड़ स्वाहा, ऑटो सेक्टर को सबसे बड़ा झटका
मुंबई, 13 मार्च। मध्य पूर्व में तनाव के चलते भारतीय बाजार के लिए चालू हफ्ता (9-13 मार्च) काफी नुकसान वाला रहा है। इस दौरान सेंसेक्स 4,354.98 अंक या 5.52 प्रतिशत और निफ्टी 1,299.35 अंक या 5.31 प्रतिशत की गिरावट देखी गई। 9-13 मार्च के बीच हुई गिरावट के कारण बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) पर...
असम में पीएम मोदी का आगमन: भूमि पट्टे से वर्षों का इंतजार खत्म, लाभार्थियों में खुशी का सैलाब
गुवाहाटी, 13 मार्च। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को असम के गुवाहाटी में भूमिहीन लोगों को जमीन के पट्टे वितरित करेंगे। इस दौरान पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त भी जारी होगी। प्रधानमंत्री के इस दौरे को लेकर राज्य में लोगों के बीच खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। कई लाभार्थियों का कहना है कि...

Latest Replies

Trending Content

Forum statistics

Threads
16,711
Messages
16,748
Members
20
Latest member
7519202689
Back
Top