Smart Khabari

Smart Khabari एक भरोसेमंद हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जो देश-दुनिया की ताज़ा और प्रमाणिक खबरें आप तक पहुँचाने के लिए समर्पित है। हमारी प्राथमिकता निष्पक्ष, सटीक और गहराई से विश्लेषण की गई खबरें प्रस्तुत करना है।
सीएम हेमंत सोरेन ने 1,485 पुलिस वाहनों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना, 12 पुलिस स्टेशनों की रखी आधारशिला
रांची, 13 मार्च। झारखंड पुलिस के आधुनिकीकरण और कानून व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में एक बड़े कदम के तहत मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शुक्रवार को पुलिस बेड़े के लिए 1,485 नए वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। राज्यभर में 12 अत्याधुनिक पुलिस स्टेशनों की आधारशिला रखी। झारखंड पुलिस की गतिशीलता...
राष्ट्रपति मुर्मू के अपमान पर नीरज सिंह का बड़ा बयान: ममता बनर्जी को चुनाव में महंगा पड़ेगा यह खेल
पटना, 13 मार्च। भाजपा नेता नीरज कुमार सिंह (बब्लू) ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के कार्यालय से टीएमसी के प्रतिनिधिमंडल को मिलने के लिए समय न मिलने पर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि जिस तरह से हाल ही में ममता बनर्जी ने राष्ट्रपति मुर्मू का अपमान किया, देश इसे भूला नहीं है। पहले अपमान करते हैं और फिर...
खुशी की लहर! अमृतसर पुलिस ने लौटाए 300 खोए-चोरी हुए मोबाइल फोन, कीमत 1.5 करोड़ रुपए
अमृतसर, 13 मार्च। पंजाब की अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने चोरी हुए मोबाइल फोनों को ढूंढने में एक बार फिर बड़ी कामयाबी हासिल की है। शुक्रवार को एसएसपी सुहेल मीर खान की अगुवाई में आयोजित विशेष समारोह में करीब 300 खोए और चोरी हुए मोबाइल फोन उनके मालिकों को वापस किए गए। इन फोन की कुल कीमत करीब 1.5 करोड़...
एनएलसी में एयरपोर्ट डायरेक्टर के पद पर निकली वैकेंसी, 9 अप्रैल तक आवेदन का मौका
नई दिल्ली, 13 मार्च। भारत सरकार के कोयला मंत्रालय के अधीन केंद्रीय सार्वजनिक क्षेत्र का उद्यम नेवेली लिग्नाइट कॉर्पोरेशन लिमिटेड (एनएलसी) ने एयरपोर्ट डायरेक्टर के एक पद पर भर्ती के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी किया है। एनएलसी की ओर से जारी पदों के लिए ऑनलाइन मोड में आवेदन प्रक्रिया 12 मार्च से...
कैश फॉर क्वेरी: महुआ मोइत्रा को SC का नोटिस, कार्रवाई पर रोक! लोकपाल की शक्ति की सीमा तय करेगा कोर्ट
नई दिल्ली, 13 मार्च। कैश फॉर क्वेरी मामले में तृणमूल कांग्रेस सांसद महुआ मोइत्रा को दिल्ली हाईकोर्ट से मिली राहत के खिलाफ दाखिल लोकायुक्त की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने टीएमसी सांसद को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। सुप्रीम कोर्ट ने महुआ मोइत्रा के खिलाफ फिलहाल किसी भी कार्रवाई पर रोक लगा दी है।...
सबरीमाला सोना चोरी: केरल हाईकोर्ट ने CBI जांच से किया इनकार, कहा- 'अदालतें जनभावनाओं पर नहीं चलतीं, हस्तक्षेप की जरूरत नहीं'
कोच्चि, 13 मार्च। केरल उच्च न्यायालय ने स्पष्ट किया कि वह सबरीमाला मंदिर से जुड़े कथित सोने की चोरी के मामले में चल रही जांच में हस्तक्षेप नहीं करेगा क्योंकि इसमें एक सक्षम अधिकारी न्यायिक पर्यवेक्षण के तहत जांच कर रहा है। यह टिप्पणी तब आई जब अदालत सबरीमाला स्वर्ण चोरी मामले में एक व्यक्ति की...
एलपीजी संकट के बावजूद गैस मिलेगी! नितिन खारा का वादा- आपूर्ति बनाए रखने को अथक प्रयास, उपभोक्ता प्राथमिकता
नागपुर, 13 मार्च। ईरान युद्ध के कारण उत्पन्न हुए वैश्विक तनावों के बीच देश में एलपीजी आपूर्ति को सुचारु बनाए रखने के लिए संबंधित कंपनियां लगातार प्रयास कर रही हैं। इसी क्रम में कॉन्फिडेंस पेट्रोलियम इंडिया लिमिटेड के चेयरमैन नितिन खारा ने न्यूज एजेंसी आईएएनएस से बात करते हुए कहा कि वैश्विक...
बांग्लादेशी निर्यात पर अमेरिका का शिकंजा! अमेरिकी मैन्युफैक्चरिंग को नुकसान की आशंका में शुरू की बड़ी जांच
नई दिल्ली, 13 मार्च। अमेरिका ने बताया था कि वह 16 देशों के व्यापार को लेकर जांच शुरू कर रहा है। इन देशों में भारत और चीन के अलावा बांग्लादेश का नाम भी शामिल है। ढाका की 'द मॉर्निंग स्टार' की एक रिपोर्ट के अनुसार अमेरिका ने बांग्लादेश में एक जांच शुरू कर दी है ताकि यह पता लगाया जा सके कि क्या...
गैस की किल्लत को लेकर किसी को चिंता करने की जरूरत नहीं: सुरेश खन्ना
लखनऊ, 13 मार्च। उत्तर प्रदेश के वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने एलपीजी संकट पर प्रदेश की जनता को भरोसा दिलाया है कि किसी को घबराने की जरूरत नहीं है। गैस की किल्लत नहीं है और सभी को गैस मुहैया कराई जा रही है। किसी को चिंता करने की जरूरत नहीं है। लखनऊ में मीडिया से बातचीत के दौरान वित्त मंत्री सुरेश...
पीएम मोदी ने असम के कोकराझार को दी 4,570 करोड़ की महासौगात, 'असम माला 3.0' और 3 नई ट्रेनें शुरू
गुवाहाटी, 13 मार्च। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजधानी गुवाहाटी से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए असम के कोकराझार में 4,570 करोड़ रुपए से अधिक की परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया। उन्होंने तीन नई रेल सेवाओं को भी हरी झंडी दिखाई। पीएम मोदी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा, "मौसम...
झारखंड: भ्रष्टाचार पर एसीबी का शिकंजा, देवघर में भू-अर्जन कर्मी मुआवजे पर रिश्वत लेते रंगे हाथ दबोचे गए
रांची/देवघर, 13 मार्च। झारखंड में भ्रष्टाचार के खिलाफ जारी अभियान के तहत भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने शुक्रवार को देवघर जिले में बड़ी कार्रवाई करते हुए जिला भू-अर्जन कार्यालय के दो कर्मियों को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। दोनों कर्मियों पर रिंग रोड परियोजना के लिए अधिग्रहित जमीन...
दिल्ली, यूपी और जम्मू-कश्मीर में हाई अलर्ट, जमात उल विदा की नमाज के लिए मस्जिदों पर सुरक्षा बढ़ी
लखनऊ, 13 मार्च। देशभर में रमजान के महीने के आखिरी शुक्रवार जमात-उल-विदा के अवसर पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। दिल्ली, जम्मू-कश्मीर और उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों में प्रशासन ने विशेष इंतजाम किए हैं, क्योंकि इस मौके पर बड़ी संख्या में लोग मस्जिदों में नमाज अदा करने और इबादत के लिए जुटते...
योगी सरकार का भू-माफियाओं पर शिकंजा! रजिस्ट्री से पहले अनिवार्य जांच, अब जमीन की हर खरीद-फरोख्त होगी पूरी तरह सुरक्षित
लखनऊ, 13 मार्च। उत्तर प्रदेश में जमीन और संपत्ति से जुड़े विवादों, धोखाधड़ी और जालसाजी की घटनाओं को रोकने के लिए योगी आदित्यनाथ सरकार का हालिया कैबिनेट फैसला आने वाले समय में बड़ा बदलाव ला सकता है। रजिस्ट्री से पहले भू-संपत्ति के मालिकाना हक और उससे जुड़े दस्तावेजों की अनिवार्य जांच की...
पहाड़ी लुक में अंजलि राघव ने जीता फैंस का दिल, 'तेरा मुझसे है पहले का नाता कोई' पर वीडियो ने मचाई धूम
मुंबई, 13 मार्च। हरियाणवी म्यूजिक इंडस्ट्री की चर्चित अभिनेत्री और डांसर अंजलि राघव अक्सर अपने सोशल मीडिया पोस्ट की वजह से चर्चा में बनी रहती हैं। उनके गाने और डांस वीडियो तो दर्शकों के बीच पहले से ही लोकप्रिय हैं, लेकिन इंस्टाग्राम पर साझा किए गए उनके छोटे-छोटे वीडियो भी फैंस को खूब पसंद आते...
मर्सिडीज-बेंज इंडिया ने गाड़ियों के दाम करीब 2 प्रतिशत बढ़ाए, एक अप्रैल से होंगे लागू
नई दिल्ली, 13 मार्च। लग्जरी गाड़ियां बनाने वाली कंपनी मर्सिडीज-बेंज इंडिया ने शुक्रवार को अपनी सभी गाड़ियों की कीमतों को करीब 2 प्रतिशत तक बढ़ाने का ऐलान किया। नई कीमतें 1 अप्रैल, 2026 से लागू होंगी। कंपनी ने कहा कि यह कदम लगातार विदेशी मुद्रा अस्थिरता और बढ़ती इनपुट लागतों के जवाब में उठाया...
योगी सरकार का गोकशी पर कहर! 35 हजार से अधिक हत्यारे-तस्कर सलाखों के पीछे, एक्शन जारी
लखनऊ, 13 मार्च। योगी सरकार ने सूबे की सत्ता संभालने के बाद प्रदेश में गोकशी, गोतस्करों और अवैध पशु वध के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति के तहत ताबड़तोड़ कार्रवाई की, जो आज भी लगातार जारी है। इसके साथ गोकशी को पूरी तरह से रोकने के लिए वर्ष 2020 में गोवध निवारण कानून में संशोधन किया गया और जून-2020 में...
कांशीराम का मिशन राहुल गांधी के कंधे! लखनऊ में संविधान सम्मेलन, पुनिया बोले- दलित-वंचितों की लड़ाई जारी
लखनऊ, 13 मार्च। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी शुक्रवार को यूपी दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे लखनऊ में आयोजित 'संविधान सम्मेलन' में सभा को संबोधित करेंगे। राहुल गांधी के दौरे को लेकर कांग्रेस सांसद तनुज पुनिया ने आईएएनएस से बातचीत में कहा कि दलित समाज और दबे-कुचले वर्ग...
मलाइका अरोड़ा ने फैशन बिजनेस में रखा बड़ा कदम, लॉन्च किया 'मेजॉय' ब्रांड; मिलेंगे शानदार हैंडबैग और डायमंड ज्वेलरी
मुंबई, 13 मार्च। अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा ने अब फैशन बिजनेस में भी बड़ा कदम रखा है। उन्होंने एक नया लाइफस्टाइल एक्सेसरी ब्रांड लॉन्च किया है, जिसका नाम 'मेजॉय' रखा गया है। यह ब्रांड उन्होंने एक्सीड एंटरटेनमेंट और मिंत्रा की बी2बी होलसेल कंपनी 'मिंत्रा जबोंग इंडिया प्राइवेट लिमिटेड' (एमजेआईपीएल)...
स्वाति मालीवाल का आरोप: निजी अस्पताल-बीमा कंपनी के 'नेक्सस' में मरीज 'टेनिस बॉल' बन जाता है, राज्यसभा में भड़कीं
नई दिल्ली, 13 मार्च। राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल ने शुक्रवार को राज्यसभा में निजी स्वास्थ्य सेवा और बीमा सिस्टम की कड़ी आलोचना की। उन्होंने कहा कि अस्पताल और इंश्योरेंस कंपनियों के 'नेक्सस' के बीच आम इंसान टेनिस बॉल बन जाता है। विज्ञापनों में बड़े-बड़े सेलिब्रिटी को लेते हैं और दिखाते हैं कि...
एमएस धोनी के बिना सीएसके अधूरा: इरफान पठान
नई दिल्ली, 13 मार्च। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व ऑलराउंडर इरफान पठान ने कहा है कि आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) की कल्पना एमएस धोनी के बिना नहीं की जा सकती है, लेकिन धोनी शायद अपना आखिरी सीजन खेलने की तैयारी कर रहे हैं। जियोहॉटस्टार पर पठान ने कहा, "धोनी के बिना सीएसके और आईपीएल की...
जिंदगी की हर बाजी जीतने का गुर महक चहल ने शतरंज खेलते हुए बताया कैसे बनें चैंपियन
मुंबई, 13 मार्च। मनोरंजन जगत में सोशल मीडिया अब सिर्फ तस्वीरें पोस्ट करने का जरिया नहीं रह गया है बल्कि सितारे इसके जरिए अपने विचार, अनुभव और जिंदगी के नजरिए भी लोगों के साथ साझा करते रहते हैं। इस कड़ी में शुक्रवार को अभिनेत्री महक चहल ने अपने इंस्टाग्राम पर एक ऐसी ही तस्वीर साझा की है जिसने...
छत्तीसगढ़: महासमुंद में जल जीवन मिशन ने बदली तकदीर, हजारों घरों तक पहुंचा शुद्ध नल का जल, महिलाएं खुश
महासमुंद, 13 मार्च। ग्रामीण क्षेत्रों में हर घर तक शुद्ध पेयजल पहुंचाने के उद्देश्य से शुरू की गई जल जीवन मिशन योजना छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले के हजारों परिवारों के लिए किसी वरदान से कम साबित नहीं हो रही है। इस योजना का लक्ष्य है कि ग्रामीण क्षेत्र के सभी परिवारों, स्कूलों और आंगनबाड़ियों में...
बंगाल चुनाव: जयनगर में टीएमसी का अभेद्य किला! क्या भाजपा लगा पाएगी सेंध, जानें 7 सीटों का गणित
कोलकाता, 13 मार्च। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव की तैयारी जोरों पर है। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने हाल ही में राज्य का दौरा कर चुनावी समीक्षा की। राजनीतिक पार्टियां अपनी कमर कस चुकी हैं। इस चुनाव में तगड़ी लड़ाई देखने को मिल सकती है। जयनगर संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत विधानसभा की 7 सीटें...
किसानों का इंतजार खत्म! पीएम-किसान की 22वीं किस्त खाते में, PM मोदी देंगे ₹2000; यहां देखें सीधा प्रसारण
नई दिल्ली, 13 मार्च। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शुक्रवार को देश के किसानों को बड़ी सौगात देने जा रहे हैं। पीएम मोदी प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त किसानों के बैंक खातों में सीधे ट्रांसफर करेंगे। कार्यक्रम का प्रसारण सभी देख सकें इसके लिए कृषि विभाग ने लाइव लिंक और क्यूआर कोड...
डीआरडीओ में जूनियर रिसर्च फेलो बनने का शानदार मौका! 25 मार्च को वॉक-इन इंटरव्यू, सीधे नौकरी पाएं
नई दिल्ली, 13 मार्च। डिफेंस रिसर्च एंड डेवलपमेंट ऑर्गनाइजेशन (डीआरडीओ) की एक प्रमुख प्रयोगशाला डिफेंस साइंटिफिक इंफॉर्मेशन एंड डॉक्यूमेंटेशन सेंटर (डीईएसआईडीओसी) नई दिल्ली ने कॉन्ट्रैक्ट बेसिस पर जूनियर रिसर्च फेलो (जेआरएफ) के 2 पदों पर भर्ती के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी की है। डीईएसआईडीओसी...

Latest Replies

Trending Content

Forum statistics

Threads
16,711
Messages
16,748
Members
20
Latest member
7519202689
Back
Top