हाल ही में आई रिपोर्ट्स के अनुसार, संयुक्त अरब अमीरात (UAE) ने भारत के स्वदेशी 'आकाशतीर' (Akashteer) एयर डिफेंस सिस्टम में गहरी दिलचस्पी दिखाई है।
इस खबर ने दुनिया भर के रक्षा विशेषज्ञों को सोचने पर मजबूर कर दिया है। सवाल यह उठ रहा है कि जिस देश के पास पहले से ही अमेरिका का थाड (THAAD) और पैट्रियट (Patriot), दक्षिण कोरिया का KM-SAM, इजरायल का बराक (Barak) और स्पाइडर (SPYDER) तथा रूस का पैंटसिर (Pantsir) जैसे दुनिया के सबसे घातक एयर डिफेंस सिस्टम मौजूद हैं, उसे आखिर एक भारतीय प्रणाली की...