Smart Khabari

Smart Khabari एक भरोसेमंद हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जो देश-दुनिया की ताज़ा और प्रमाणिक खबरें आप तक पहुँचाने के लिए समर्पित है। हमारी प्राथमिकता निष्पक्ष, सटीक और गहराई से विश्लेषण की गई खबरें प्रस्तुत करना है।
चिलचिलाती धूप से त्वचा का रखें ख्याल! टैनिंग, सनबर्न से बचाव के लिए अपनाएं ये आसान और असरदार टिप्स
नई दिल्ली, 13 मार्च। गर्मी का मौसम शुरू हो गया है और तापमान में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। इसी के साथ लोगों को चिलचिलाती धूप और पसीने के कारण हो रही परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। तेज धूप और पसीने वाली गर्मी में त्वचा का ख्याल रखना ज्यादा जरूरी हो जाता है। इसी को ध्यान में रखते...
लाड़ली बहनों के खातों में 34वीं किश्त के ₹1500 पहुंचे, सीएम मोहन ने कहा- महिलाएं बन रही आत्मनिर्भर
13 मार्च। मध्य प्रदेश में महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए शुरू की गई लाड़ली बहना योजना के तहत शुक्रवार को मुख्यमंत्री मोहन यादव ने केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की मौजूदगी में 34वीं किश्त में 1500 रुपए लाडली बहनों के खाते में ट्रांसफर किए। ग्वालियर के शबरी माता मंदिर परिसर, घाटीगांव में...
त्रिपुरा में अपराधों पर लगाम: 8.33% की कमी, नशा मुक्त अभियान से महिलाओं को मिली राहत, पर्यटन-किसानों को भी फायदा
अगरतला, 13 मार्च। त्रिपुरा के राज्यपाल इंद्रसेना रेड्डी नल्लू ने शुक्रवार को कहा कि पिछले एक वर्ष में राज्य में कानून-व्यवस्था की स्थिति में उल्लेखनीय सुधार हुआ है। अप्रैल से नवंबर 2025 के बीच अपराध दर में पिछले वर्ष की समान अवधि की तुलना में 8.33 प्रतिशत की कमी दर्ज की गई है। राज्य विधानसभा...
स्वरोजगार से जुड़ेंगे युवा: ग्रेटर नोएडा में राकेश सचान ने की CM उद्यमी योजना की समीक्षा, अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश
ग्रेटर नोएडा, 13 मार्च। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा युवाओं को स्वरोजगार और उद्यमिता से जोड़ने के उद्देश्य से संचालित मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान योजना के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर शुक्रवार को ग्रेटर नोएडा में महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम...
अमेरिकी रक्षा सचिव का सनसनीखेज खुलासा: घायल हुए ईरान के नवनियुक्त सर्वोच्च नेता, सेना नेतृत्व संकट में
वाशिंगटन, 13 मार्च। अमेरिका के रक्षा सचिव पीट हेगसेथ ने शुक्रवार को कहा कि ईरान के नवनियुक्त सर्वोच्च नेता, मोजतबा खामेनेई, घायल हो गए हैं और अमेरिकी हमलों के बीच देश की सैन्य नेतृत्व संरचना संघर्ष कर रही है। पेंटागन ब्रीफिंग में हेगसेथ ने कहा कि जैसे-जैसे सैन्य अभियान जारी है, ईरान का नेतृत्व...
ग्रेटर नोएडा में गरजा बुलडोजर! डूब क्षेत्र में 30 करोड़ की 15 हजार वर्ग मीटर जमीन अतिक्रमण मुक्त
ग्रेटर नोएडा, 13 मार्च। उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में डूब क्षेत्र में किए जा रहे अवैध निर्माण और अतिक्रमण के खिलाफ प्राधिकरण ने सख्त कार्रवाई करते हुए बुलडोजर चलाया। शुक्रवार को ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की टीम ने ग्राम आमका और बिसरख में अभियान चलाकर करीब 15 हजार वर्ग मीटर जमीन को अतिक्रमण से...
केरल में एलडीएफ की भारी बहुमत से होगी वापसी! सीपीआई-एम के गोविंदन का बड़ा दावा, फिर बनेगी सरकार
तिरुवनंतपुरम, 13 मार्च। हाल के चुनावी रुझान भले ही केरल में विपक्ष के पक्ष में रहे हों, लेकिन मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीआई-एम) ने शुक्रवार को भरोसा जताया कि आगामी विधानसभा चुनाव में सत्तारूढ़ वाम लोकतांत्रिक मोर्चा (एलडीएफ) भारी बहुमत के साथ फिर सत्ता में लौटेगा। यह दावा सीपीआई-एम के...
लौट रही है सरकार! राम गोपाल वर्मा अगले महीने से शुरू करेंगे 'सरकार 4' की शूटिंग, रेड लॉरी में ऐलान
मुंबई, 13 मार्च। भारतीय सिनेमा के जाने-माने निर्देशक और निर्माता राम गोपाल वर्मा एक बार फिर अपनी चर्चित फिल्म के नए पार्ट के साथ दर्शकों के सामने आने की तैयारी में हैं। निर्देशक ने बताया कि वह अपनी पॉलिटिकल क्राइम फ्रेंचाइजी 'सरकार' के पार्ट 'सरकार 4' की शूटिंग अगले महीने से शुरू करने वाले हैं।...
असम को पीएम मोदी की 19,500 करोड़ की सौगात: कामाख्या की धरती से विकास का नया युग शुरू
गुवाहाटी, 13 मार्च। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को असम के गुवाहाटी में लगभग 19,4800 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया और उनकी आधारशिला रखी। प्रधानमंत्री मोदी ने गुवाहाटी में एक विशाल जनसभा को संबोधित किया और शहर के लोगों को अपनी हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने देश भर से...
'बचकानी हरकत' से रनआउट हुए सलमान आगा, मेहदी हसन से हुई तीखी झड़प, मैदान पर मचा बवाल
ढाका, 13 मार्च। पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच दूसरा वनडे मुकाबला शेर-ए-बांग्ला क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। टॉस गंवाने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान की पूरी टीम 274 रन बनाकर ऑलआउट हुई। पाकिस्तान के बल्लेबाज सलमान आगा को मैदान पर 'बचकानी हरकत' की वजह से अपना विकेट गंवाना पड़ा।...
पटना में एलपीजी नियमों की धज्जियां! घरेलू सिलेंडर के दुरुपयोग और कालाबाजारी पर चार एफआईआर, प्रशासन सख्त
पटना, 13 मार्च। बिहार के पटना में घरेलू लिक्विफाइड पेट्रोलियम गैस (एलपीजी) की सुचारू आपूर्ति और वितरण सुनिश्चित करने के लिए जिला प्रशासन ने निगरानी बढ़ा दी है। अब तक एलपीजी नियमों के उल्लंघन के संबंध में चार मामले दर्ज किए गए हैं। इनमें से तीन एफआईआर बरह उपमंडल में और एक दानापुर उपमंडल में...
US दूतावास ने पाकिस्तान में वीजा सेवाएं 20 मार्च तक बढ़ाईं, आवेदकों को कराची-लाहौर में भी झटका
इस्लामाबाद, 13 मार्च। इस्लामाबाद स्थित अमेरिकी दूतावास ने शुक्रवार को घोषणा की कि वीजा सेवाओं का निलंबन 20 मार्च तक बढ़ा दिया गया है। साथ ही कराची और लाहौर में अमेरिकी वाणिज्य दूतावासों की सभी कांसुलर सेवाएं भी फिलहाल स्थगित रहेंगी। दूतावास ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर जारी बयान में कहा...
हृदय-किडनी के लिए चमत्कारी चीकू! गुणों का खजाना यह फल, सेवन से मिलेंगे अनमोल स्वास्थ्य लाभ
नई दिल्ली, 13 मार्च। चीकू फल न केवल स्वाद में लाजवाब होने के साथ ही इसके औषधीय गुण इसे एक प्राकृतिक स्वास्थ्यवर्धक बनाते हैं। यह हृदय और रक्त वाहिनियों से लेकर किडनी तक के लिए बेहद फायदेमंद है। भारत सरकार के आयुष मंत्रालय के अनुसार, चीकू का सेवन हृदय स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में बहुत मदद करता...
गर्मी में चेहरे पर चाहिए सेलेब्रिटी जैसा दमकता ग्लो? आइस वॉटर फेशियल के अद्भुत फायदे जानकर रह जाएंगे हैरान
नई दिल्ली, 23 मार्च। गर्मी के मौसम ने दस्तक दे दी है और तापमान में लगातार हो रही बढ़ोतरी से इसका असर भी दिखने लगा है। चिलचिलाती धूप और उमस भरी गर्मी से कई लोगों को त्वचा से जुड़ी अलग-अलग समस्याएं होने लगती हैं। अगर आप भी उन्हीं में से एक हैं और अपने चेहरे पर सेलिब्रिटी जैसा ग्लो चाहते हैं, तो आइए...
अमेरिका ने ईरान पर पहली बार दागी 'प्रिसिजन स्ट्राइक मिसाइल'! जनरल केन बोले- युद्ध का नया इतिहास रचा
वॉशिंगटन, 13 मार्च। अमेरिका ने पहली बार युद्ध में अपने नए 'प्रिसिजन स्ट्राइक मिसाइल' (सटीक मार करने वाली मिसाइल) का इस्तेमाल किया है। यह हमला ईरान के खिलाफ सैन्य अभियान के दौरान किया गया। एक ब्रीफिंग में अमेरिकी सेना के ज्वाइंट चीफ्स ऑफ स्टाफ के चेयरमैन जनरल डैन केन ने अभियान की प्रगति के बारे...
मिडिल ईस्ट तनाव का असर! 14 मार्च से इंडिगो फ्लाइट का सफर होगा महंगा, देना होगा 2300 रु तक फ्यूल सरचार्ज
नई दिल्ली, 13 मार्च। भारत की सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो ने शुक्रवार को घोषणा की कि वह 14 मार्च से घरेलू और अंतरराष्ट्रीय दोनों तरह की फ्लाइट टिकटों पर फ्यूल सरचार्ज लगाएगी। यह फैसला मध्य पूर्व में जारी तनाव के कारण एविएशन टर्बाइन फ्यूल (जेट फ्यूल) की कीमतों में आई तेज बढ़ोतरी के बाद लिया गया है।...
पीएम मोदी ने जारी की पीएम-किसान की 22वीं किस्त, अन्नदाता झूम उठे- बोले मोदी सरकार में हुए खुशहाल
रायपुर, 13 मार्च। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को गुवाहाटी से पीएम किसान सम्मान निधि योजना (पीएम-किसान) की 22वीं किस्त जारी कर दी। इसका लाभ छत्तीसगढ़ के किसानों को भी सीधे उनके बैंक खातों में मिला है। किसानों ने कहा कि मोदी सरकार में अन्‍नदाता खुशहाल हैं। उन्होंने पीएम मोदी का आभार भी...
पीएसएल छोड़ केकेआर में आया जिम्बाब्वे का लंबा तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजारबानी, आईपीएल 2026 में मचाएगा धमाल
नई दिल्ली, 13 मार्च। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 19वें सीजन का आगाज 28 मार्च से होने जा रहा है। टूर्नामेंट की शुरुआत से पहले कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) ने जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजारबानी को टीम में शामिल किया है। मुजारबानी का प्रदर्शन हाल ही खत्म हुए टी20 वर्ल्ड कप 2026 में...
'फोटोग्राफर्स से होता था परेशान', 38 साल बाद आमिर खान को समझ आया उनकी मेहनत और संघर्ष
मुंबई, 13 मार्च। मुंबई में आयोजित एक खास कार्यक्रम में हिंदी सिनेमा के मशहूर अभिनेता आमिर खान ने फोटोग्राफर्स और मीडिया के साथ अपने लंबे रिश्ते को लेकर बात की। आमिर खान ने अपने अनुभव साझा करते हुए फोटोग्राफर्स के काम की सराहना की। उन्होंने बताया कि अपने करियर की शुरुआत में वह फोटोग्राफर्स से...
गोयल का ऐलान: भारत-ब्रिटेन FTA जल्द लागू! ब्रिटेन संसद की सबसे तेज़ मंजूरी वाला समझौता बनेगा
नई दिल्ली, 13 मार्च। केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने शुक्रवार को कहा कि भारत और ब्रिटेन के बीच होने वाला मुक्त व्यापार समझौता (एफटीए) जल्द लागू हो सकता है। उन्होंने बताया कि ब्रिटेन में इस समझौते को मंजूरी देने की प्रक्रिया तेजी से आगे बढ़ रही है। राष्ट्रीय राजधानी में एसोचैम...
सरकार ने खाद्य कारोबारियों को दी बड़ी राहत: FSSAI लाइसेंस स्थायी, टर्नओवर सीमा भी बढ़ाई
नई दिल्ली, 13 मार्च। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने कारोबार करना आसान बनाने और खाद्य सुरक्षा के मजबूत मानकों को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से कई महत्वपूर्ण नियामकीय और प्रक्रियागत सुधारों को मंजूरी दी है। ये सुधार राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों और विभिन्न हितधारकों के साथ विस्तृत चर्चा...
सुजल गांव आईडी : ग्रामीण पाइपलाइन से जलापूर्ति योजनाओं की मैपिंग के लिए आईडी लॉन्च
नई दिल्ली, 13 मार्च। केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल ने शुक्रवार को 'सुजल गांव आईडी' का शुभारंभ किया। यह एक योजना-आधारित यूनिक डिजिटल पहचान है, जो ग्रामीण पाइप से पानी की सप्लाई की पूरी डिजिटल मैपिंग करने में मदद करती है। एक बयान के मुताबिक, जल जीवन मिशन 2.0 के कार्यान्वयन रोडमैप पर चर्चा...
पश्चिम एशिया में तनाव, नेपाल ने उठाया बड़ा कदम: ईरानी नागरिकों का वीज़ा-ऑन-अराइवल रोका, सुरक्षा को प्राथमिकता
काठमांडू, 13 मार्च। पश्चिम एशिया में जारी अमेरिका-ईरान संघर्ष के बीच नेपाल सरकार ने ईरानी नागरिकों के लिए वीजा-ऑन-अराइवल की सुविधा रोकने का फैसला किया है। नेपाल के आव्रजन विभाग ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। विभाग के महानिदेशक रामचंद्र तिवारी ने आईएएनएस से कहा कि यह कदम क्षेत्र में जारी संघर्ष...
जामताड़ा अस्पताल की लापरवाही से मासूम की मौत, फूटा जनता का आक्रोश; स्वास्थ्य मंत्री का पुतला दहन
जामताड़ा, 13 मार्च। झारखंड के जामताड़ा सदर अस्पताल में उचित इलाज के अभाव में एक तीन वर्षीय मासूम की मौत के बाद जिले का सियासी और सामाजिक पारा चढ़ गया है। इस घटना से आक्रोशित शहरवासियों ने शुक्रवार को न केवल विरोध प्रदर्शन किया, बल्कि सूबे के स्वास्थ्य मंत्री और स्थानीय विधायक डॉ. इरफान अंसारी का...
नेशनल कॉन्फ्रेंस सांसदों ने राष्ट्रपति से की भेंट, जम्मू-कश्मीर को पूर्ण राज्य सहित कई अहम मुद्दों पर उठाई आवाज
श्रीनगर, 13 मार्च। जम्मू-कश्मीर की सत्ताधारी पार्टी नेशनल कॉन्फ्रेंस (एनसी) के राज्यसभा सदस्यों ने शुक्रवार को नई दिल्ली में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से राष्ट्रपति भवन में मुलाकात की और जम्मू-कश्मीर से जुड़े मुद्दों पर एक मेमोरेंडम सौंपा। नेशनल कॉन्फ्रेंस के बयान के अनुसार, राज्यसभा सदस्य...

Latest Replies

Trending Content

Forum statistics

Threads
16,711
Messages
16,748
Members
20
Latest member
7519202689
Back
Top