Smart Khabari

Smart Khabari एक भरोसेमंद हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जो देश-दुनिया की ताज़ा और प्रमाणिक खबरें आप तक पहुँचाने के लिए समर्पित है। हमारी प्राथमिकता निष्पक्ष, सटीक और गहराई से विश्लेषण की गई खबरें प्रस्तुत करना है।
इराक में अमेरिकी रिफ्यूलिंग विमान हादसे में सभी छह क्रू सदस्यों की मौत, अमेरिकी सेंट्रल कमांड ने की पुष्‍ट‍ि
वॉशिंगटन, 13 मार्च। पश्चिमी इराक में यूएस एयर फोर्स के केसी-135 रिफ्यूलिंग विमान हादसे में सभी छह क्रू सदस्यों की मौत की पुष्‍ट‍ि अमेरिकी सैन्य अधिकारियों ने की। अमेरिकी सेंट्रल कमांड की ओर से बताया गया क‍ि एक सैन्य मिशन के दौरान विमान मित्रतापूर्ण हवाई क्षेत्र में उड़ान भरते समय...
महाराष्ट्र: भाजपा विधायक ने मांगी कृषि योजनाओं पर श्वेत पत्र, बोले- किसानों में फैला भ्रम दूर करे सरकार
मुंबई, 13 मार्च। वरिष्ठ भाजपा विधायक सुधीर मुनगंटीवार ने शुक्रवार को विधानसभा में मांग की कि राज्य सरकार को नानाजी देशमुख कृषि संजीवनी योजना सहित सभी कृषि योजनाओं पर श्वेत पत्र जारी करना चाहिए ताकि किसानों के बीच फैल रही अफवाहों और गलतफहमियों को दूर किया जा सके। विधानसभा में नियम 293 के तहत...
असम दौरे पर पीएम मोदी की ऐतिहासिक सौगातें: चाय बागान श्रमिकों को भूमि पट्टा, किसानों को PM-किसान किस्त
गुवाहाटी, 13 मार्च। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय दौरे पर असम पहुंचे हैं, जहां उन्होंने विकास परियोजनाओं का शुभारंभ किया और किसानों-चाय बागान श्रमिकों को बड़ी सौगातें दीं। पीएम मोदी ने कोकराझार में कुल 4,570 करोड़ रुपए की परियोजनाओं का शुभारंभ किया। गुवाहाटी पहुंचकर पीएम मोदी ने चाय...
'लक्ष्मी निवास' में मानसी जोशी रॉय का दमदार अभिनय, 3 मिनट 29 सेकंड का मोनोलॉग एक ही टेक में किया पूरा
मुंबई, 13 मार्च। टेलीविजन की दुनिया में जब कोई कलाकार अपनी भावनाओं को पूरी सच्चाई के साथ पर्दे पर उतारता है, तो वह सीन यादगार बन जाता है। इन दिनों टीवी शो 'लक्ष्मी निवास' में ऐसा ही एक भावनात्मक सीन दर्शकों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। इस शो में मुख्य भूमिका निभा रहीं अभिनेत्री मानसी जोशी...
दिल्ली में जलभराव पर वार! सीएम रेखा गुप्ता ने लॉन्च कीं अत्याधुनिक एम्फीबियस मशीनें, नालों की सफाई बनेगी तेज़
नई दिल्ली, 13 मार्च। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शुक्रवार को शहर के ड्रेनेज नेटवर्क की सफाई को और मजबूत बनाने के लिए बडुसराय पुल, नजफगढ़ नाले और पंखा रोड नाले पर नई, अत्याधुनिक एम्फीबियस एक्सकेवेटर मशीनें (लॉन्ग बूम और शॉर्ट बूम) लॉन्च कीं। एक आधिकारिक बयान में कहा गया कि ये मशीनें...
भारत-नेपाल ऊर्जा समझौता: 350 मेगावाट बिजली आयात का रास्ता साफ, सर्दियों में नेपाल को बड़ी राहत
काठमांडू, 13 मार्च। नेपाल के पश्चिमी शहर पोखरा में भारत और नेपाल के अधिकारियों के बीच एक द्विपक्षीय तंत्र की दो-दिवसीय बैठक हुई। इस बैठक में नेपाल के ल‍िए पड़ोसी भारतीय राज्यों बिहार, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड से 350 मेगावाट तक बिजली आयात करने का रास्ता साफ हुआ। नेपाल बार‍िश के मौसम में भारत...
पीएम-किसान की 22वीं किस्त बनी गाजीपुर के किसानों का सहारा, खेती को मिली नई ऊर्जा, खुशहाली की नई किरण
गाजीपुर, 13 मार्च। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को पीएम किसान सम्मान निधि योजना (पीएम-किसान) की 22वीं किस्त जारी कर दी। उन्होंने गुवाहाटी से इस किस्त को जारी किया। इस किस्त के तहत देशभर के 9.3 करोड़ से अधिक किसान परिवारों के बैंक खातों में डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (डीबीटी) के माध्यम से...
MP के जूनियर डॉक्टरों को तोहफा! सरकार ने स्टाइपेंड में की बड़ी वृद्धि, उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला ने किया ऐलान
भोपाल, 13 मार्च। उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला ने शुक्रवार को बताया कि मध्य प्रदेश सरकार ने राज्य के सरकारी मेडिकल कॉलेजों और अस्पतालों में जूनियर रेजिडेंट डॉक्टरों के लिए संशोधित स्टाइपेंड को मंजूरी दे दी है। उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला ने बताया कि संशोधित स्टाइपेंड संरचना 1 अप्रैल 2025 से...
पाकिस्तान-बांग्लादेश मैच में बड़ा हादसा! फील्डिंग करते गंभीर चोटिल हुए हुसैन तलत, तुरंत अस्पताल में भर्ती
ढाका, 13 मार्च। पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच दूसरा वनडे मुकाबला शेर-ए-बांग्ला क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। पाकिस्तान के ऑलराउंडर हुसैन तलत फील्डिंग करते हुए बुरी तरह चोटिल हो गए। हुसैन तलत को कंधे में चोट लगी है, जिसके कारण उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हुसैन तलत को यह...
तेलंगाना में 5 लाख से अधिक छात्रों का भविष्य दांव पर, शनिवार से शुरू हो रही 10वीं बोर्ड परीक्षा
हैदराबाद, 13 मार्च। तेलंगाना में शनिवार से शुरू होने वाली माध्यमिक विद्यालय प्रमाण पत्र (एसएससी) की सार्वजनिक परीक्षाओं में 5 लाख से अधिक छात्र शामिल होंगे। राज्य भर में 2,676 केंद्रों पर परीक्षा के सुचारू संचालन के लिए स्कूल शिक्षा विभाग ने विस्तृत व्यवस्था की है। परीक्षाओं के लिए कुल 5,28,239...
पाकिस्तान की हवाई करतूतों पर अफगानिस्तान का मुंहतोड़ वार, एयरस्ट्राइक में उड़ाए सैन्य ठिकाने: रक्षा मंत्रालय ने किया दावा
काबुल, 13 मार्च। अफगानिस्तान के राष्ट्रीय रक्षा मंत्रालय ने शुक्रवार को कहा कि उसने पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के कोहाट जिले में पाकिस्तानी सैन्य केंद्रों और प्रतिष्ठानों पर हवाई हमले किए हैं। ये हमले गुरुवार रात को पाकिस्तान की ओर से किए गए हवाई हमलों के जवाब में क‍िए गए। काबुल की ओर...
राष्ट्रपति भवन में 'पर्पल फेस्ट': 8000 से अधिक दिव्यांगजनों ने अमृत उद्यान में मनाया प्रतिभा और हौसलों का जश्न
नई दिल्ली, 13 मार्च। दिव्यांगजनों की प्रतिभा, उपलब्धियों और आकांक्षाओं का जश्न मनाने के लिए 13 मार्च को राष्ट्रपति भवन में 'पर्पल फेस्ट' का आयोजन किया गया। दिन भर चले इस उत्सव में 8,000 से अधिक दिव्यांगजनों ने अमृत उद्यान का दौरा किया, जो आज खास तौर पर उनके लिए खोला गया था। उन्होंने...
तेलंगाना को मिली राहत! मध्य-पूर्व युद्ध के बीच सरकार का बड़ा आश्वासन: 1.29 करोड़ उपभोक्ताओं के लिए पर्याप्त एलपीजी स्टॉक
हैदराबाद, 13 मार्च। तेलंगाना में वर्तमान मांग को पूरा करने के लिए एलपीजी का पर्याप्त भंडार है। राज्य सरकार ने शुक्रवार को मध्य पूर्व में चल रही युद्ध जैसी स्थिति को देखते हुए एलपीजी स्टॉक की समीक्षा की। सरकार ने 1.29 करोड़ उपभोक्ताओं को सिलेंडर की निर्बाध आपूर्ति का आश्वासन दिया। मुख्य सचिव...
केंद्रीय मंत्री प्रतापराव जाधव ने योग महोत्सव-2026 का किया आगाज, 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की 100-दिवसीय उल्टी गिनती शुरू
नई दिल्ली, 13 मार्च। केंद्रीय आयुष राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री प्रतापराव जाधव ने शुक्रवार को नई दिल्ली में योग महोत्सव–2026 का उद्घाटन किया। यह कार्यक्रम 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 की 100-दिन की गिनती की शुरुआत का प्रतीक है। इस अवसर पर...
पीएम किसान की 22वीं किस्त जारी, सीएम शर्मा बोले: किसान राष्ट्र की आत्मा, राजस्थान सरकार सदा उनके साथ
जयपुर, 13 मार्च। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को कहा कि किसान राष्ट्र की आत्मा हैं। उन्होंने कहा कि किसानों के योगदान को सम्मानित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त लाखों किसान परिवारों के खातों में हस्तांतरित कर दी है। सीएम...
महाराष्ट्र : कांग्रेस ने की एलपीजी कीमत में हुई वृद्धि को तुरंत रद्द करने की मांग
नासिक, 13 मार्च। महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल ने शुक्रवार को 60 रुपए की एलपीजी कीमत बढ़ोतरी को तुरंत वापस लेने की मांग की। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने आम जनता को महंगाई के गहरे संकट में धकेल दिया है। महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल...
कंबोडियाई सरकार ने ऑनलाइन ठगी पर दिखाई सख्ती, बिल पास, सरगनाओं को अब होगी 20 साल तक की जेल
नोम पेन्ह, 13 मार्च। कंबोडिया सरकार ने शुक्रवार को कैबिनेट की साप्ताहिक बैठक में ऑनलाइन ठगी से निपटने के लिए एक बिल को मंजूरी दी, जो मुख्य अपराधियों को कड़ी सजा देगा। इस कानून के तहत घोटालों के सरगनाओं को कड़ी सजा दी जाएगी। सिन्हुआ समाचार एजेंसी के अनुसार, सूचना मंत्री नेथ फियाक्ट्रा ने कहा...
मोगा में अमित शाह की रैली से पहले भाजपा ने भरा जोश, सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब, दिया बदलाव का न्योता
चंडीगढ़, 13 मार्च। पंजाब के मोगा के किल्ली चहल में 14 मार्च को होने वाले 'बदलाव रैली” को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह संबोधित करेंगे। इसको लेकर भारतीय जनता पार्टी ने शुक्रवार को ढाका विधानसभा क्षेत्र के प्रमुख बाजारों में 'फ्लैग मार्च' का आयोजन किया। भाजपा नेता और ढाका विधानसभा क्षेत्र प्रभारी...
गुजरात में होटल, रेस्तरां के लिए बड़ी खबर! अब तुरंत मिलेगा पीएनजी कनेक्शन, सीएम पटेल ने लगाई मुहर
गांधीनगर, 13 मार्च। गुजरात सरकार ने शुक्रवार को घोषणा की कि जिन क्षेत्रों में मौजूदा शहरी गैस पाइपलाइन नेटवर्क मौजूद है, वहां स्थित रेस्तरां, होटल, शैक्षणिक संस्थान और सामाजिक-धार्मिक संगठन अब अनुरोध करने पर तुरंत नए पीएनजी (पाइप्ड नेचुरल गैस) कनेक्शन प्राप्त कर सकेंगे। यह निर्णय मुख्यमंत्री...
त्रिपुरा के 2.16 लाख किसानों के लिए खुशखबरी! पीएम-किसान से सीधे खातों में आएंगे 46.36 करोड़ रुपए
अगरतला, 13 मार्च। त्रिपुरा के कृषि और किसान कल्याण मंत्री रतन लाल नाथ ने शुक्रवार को बताया कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (पीएम-किसान) योजना के तहत राज्य के 2.16 लाख किसानों के बैंक खातों में सीधे 46.36 करोड़ रुपए जमा किए जाएंगे। मंत्री ने मुख्यमंत्री माणिक साहा के साथ इस योजना की 22वीं...
मध्य प्रदेश के बुरहानपुर में HPV टीकाकरण अभियान जोरों पर, बेटियों को मिल रहा सर्वाइकल कैंसर से सुरक्षा कवच
भोपाल, 13 मार्च। मध्य प्रदेश के बुरहानपुर जिले में एचपीवी (ह्यूमन पैपिलोमावायरस) टीकाकरण अभियान ने गति पकड़ ली है। बड़ी संख्या में परिवार अपनी बेटियों को टीका लगवाने के लिए स्वास्थ्य केंद्रों पर पहुंच रहे हैं। इस अभियान के तहत किशोरियों को सर्वाइकल कैंसर से बचाने के लिए स्वास्थ्य केंद्रों पर...
जल जीवन मिशन घोटाले में हड़कंप! पूर्व IAS समेत चार के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट, ACB तलाश में जुटी
जयपुर, 13 मार्च। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) की अदालत ने शुक्रवार को जल जीवन मिशन (जेजेएम) घोटाले के सिलसिले में चार आरोपियों के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किए। कोर्ट के आदेशों पर कार्रवाई करते हुए एसीबी की टीमें इस समय कई जगहों पर छापेमारी कर रही हैं ताकि आरोपियों, जिनमें पूर्व आईएएस...
दिग्गज वी. शांताराम की विरासत पर्दे पर लाएंगे सिद्धांत चतुर्वेदी! बेटे किरण बोले- 'इस किरदार के लिए एकदम सही चुनाव'
मुंबई, 13 मार्च। भारतीय सिनेमा का इतिहास कई ऐसे महान कलाकारों और फिल्मकारों से भरा हुआ है, जिन्होंने अपनी सोच, मेहनत और रचनात्मकता से इस इंडस्ट्री को नई पहचान दी। उन्हीं महान हस्तियों में से एक थे दिग्गज फिल्मकार वी. शांताराम। उनके जीवन और संघर्ष की कहानी को लेकर फिल्म बनाई जा रही है, जिसमें...
तनाव के बीच भारतीय जहाजों के लिए अच्छी खबर! ईरान होर्मुज स्ट्रेट में देगा सुरक्षित मार्ग: राजदूत
नई दिल्ली, 13 मार्च। भारत में ईरान के राजदूत मोहम्मद फतहली ने शुक्रवार को संकेत दिया कि मध्य-पूर्व में बढ़ते तनाव के बीच होर्मुज स्ट्रेट से भारतीय जहाजों को जल्द ही सुरक्षित आवाजाही की अनुमति दी जा सकती है। राजदूत फतहली ने कहा कि भारत और ईरान क्षेत्र में साझा हित रखते हैं। उन्होंने कहा, “भारत...
रैंचो से मंगल पांडे तक : आमिर खान के 10 किरदार, जिन्होंने बनाई 'मिस्टर परफेक्शनिस्ट' की पहचान
मुंबई, 13 मार्च। बॉलीवुड में आमिर खान को 'मिस्टर परफेक्शनिस्ट' कहा जाता है, क्योंकि वे हर किरदार के लिए बेहद गहराई से तैयारी करते हैं। यही वजह है कि पिछले तीन दशकों में उन्होंने ऐसे कई किरदार निभाए हैं, जो एक-दूसरे से बिल्कुल अलग हैं। कभी वे छात्र बनते हैं, कभी देशभक्त क्रांतिकारी, तो कभी एलियन।...

Latest Replies

Trending Content

Forum statistics

Threads
16,711
Messages
16,748
Members
20
Latest member
7519202689
Back
Top