राजस्थान ट्रेवल मार्ट के बाद अब 'कोटा महोत्सव' की तैयारी, कलेक्टर पीयूष समारिया ने दी जानकारी

राजस्थान ट्रेवल मार्ट के बाद अब 'कोटा महोत्सव' की तैयारी, कलेक्टर पीयूष समारिया ने दी जानकारी


कोटा, 12 फरवरी। कोटा में 21-22 फरवरी को कोटा महोत्सव आयोजित किया जाएगा। इस दो दिवसीय कार्यक्रम में कई तरह की प्रतियोगिताएं और सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। कोटा कलेक्टर पीयूष समारिया ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में इस आयोजन की जानकारी दी।

पीयूष समारिया ने बताया कि महोत्सव में हर वर्ग के लिए कुछ न कुछ होगा। उन्होंने कहा, "कोटा शहर के टूरिज्म से जुड़ी हुई जितनी भी बड़ी पर्सनैलिटी और अधिकारी जुड़े हुए हैं, उन सभी को हम आज आमंत्रित करते हैं। कोट महोत्सव 21 और 22 फरवरी को आयोजित करवाया जा रहा है। आज इसके लोगो का उद्घाटन किया गया है। इस आयोजन में जितने भी कार्यक्रम किए जाएंगे, उसके बारे में सभी को अवगत करवाया गया है।

उन्होंने बताया कि महोत्सव में हर वर्ग के लिए कुछ न कुछ होगा, फिर चाहे वो सांस्कृतिक हो या फिर हैरिटेज वॉक, और फिर फूड फेस्टिवल प्रिपरेशन कॉम्पिटिशन शामिल हैं। उन्होंने कहा, "शाम के समय सेलिब्रिटी नाइट का खास आयोजन होगा, जिसमें मशहूर कलाकार अपनी प्रस्तुति देंगे। कोटा के पुराने कुश्ती अखाड़ों की परंपरा को जीवंत करने के लिए कोटा दंगल का आयोजन भी करवाया जाएगा।"

पीयूष ने यह भी जोड़ते हुए कहा कि चंबल सफारी, मंदिर दर्शन और अन्य पर्यटन स्थलों को भी प्रमोट किया जाएगा। उन्होंने बताया, "इस कार्यक्रम से कोटा के टूरिज्म को कवर किया जाएगा। अभी हाल ही में राजस्थान का ट्रेवल मार्ट का आयोजन कोटा में ही हुआ था। इसी को आगे बढ़ाते हुए हम कोटा महोत्सव करने जा रहे हैं।

उन्होंने आगे बताया कि सोशल मीडिया के माध्यम से भी लोगों को आमंत्रित किया जा रहा है। कई सारे कॉम्पिटिशन करवा कर लोगों को बुलाया जा रहा है। उन्होंने कहा, "हम चाह रहे हैं कि जल्द ही रजिस्ट्रेशन ओपन हो ताकि जल्द से जल्द लोग इस पर हिस्सा ले सकें।"

व्यवस्थाओं को लेकर कलेक्टर ने कहा कि प्रशासन पूरी तरह तैयार है। ट्रैफिक मैनेजमेंट के लिए पुलिस को पहले से अलर्ट किया गया है। सभी विभागों के साथ समन्वय बनाया गया है ताकि कोई असुविधा न हो।

पीयूष समारिया ने प्रेस कॉन्फ्रेंस को खत्म करते हुए कहा कि उनका महोत्सव को लेकर कोटा शहर को एक बेहतर पर्यटन प्लेटफॉर्म देने का प्रयास है। इससे न केवल स्थानीय अर्थव्यवस्था को फायदा होगा, बल्कि शहर में सकारात्मक माहौल भी बनेगा। उन्होंने कहा, "कोटा शहर का टूरिज्म तैयार हो और इस शहर को और अच्छा प्लेटफॉर्म मिले। साथ ही, हमारे शहर में अच्छा वातावरण बना रहे।"
 

Similar threads

Latest Replies

Trending Content

Forum statistics

Threads
6,356
Messages
6,388
Members
18
Latest member
neodermatologist
Back
Top