'रामायण' फेम रामानंद सागर की बहू निशा अयोध्या में हुईं भावुक, बोलीं- यहां से मेरा पुराना जुड़ाव, योगी-मोदी को सराहा

अयोध्या की धरती पर कदम रखते ही इमोशनल हुईं आनंद रामानंद सागर की पत्नी निशा, सीएम योगी को दिया विकास का श्रेय


अयोध्या, 14 मार्च। टीवी पर सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली रामानंद सागर की 'रामायण' आज भी दर्शकों के दिलों पर राज करती है, और आज भी रामायण में प्रभु श्री राम, माता सीता, और लक्ष्मण का किरदार निभाने वाले किरदारों को आदरभाव से देखा जाता है।

इसी कड़ी में, रामानंद सागर के बेटे आनंद रामानंद सागर की पत्नी निशा सागर अयोध्या में राम मंदिर दर्शन के लिए पहुंचीं, जहां उन्होंने सीएम योगी और पीएम मोदी के विकास कार्यों की खुलकर सराहना की।

आनंद रामानंद सागर की पत्नी निशा सागर ने मीडिया से कहा, "अयोध्या के एयरपोर्ट पर जब पैर रखा तो मेरी आंखों में पानी था क्योंकि मेरे ससुर रामांनद सागर और पति आनंद ने रामायण बनाई थी। यहां आकर महसूस किया कि यहां से मेरा जुड़ाव पुराना है और ऐसा महसूस हुआ कि अयोध्या मेरा है। यहां आकर गर्व की अनुभूति होती है और आखिरी समय में मेरे पति यहां आना चाहते थे लेकिन व्हीलचेयर पर होने की वजह से उन्हें लाना संभव नहीं था। मैं आज यहां दर्शन करने के लिए आई हूं और उम्मीद है कि वो अपनी नजरों से सब देख रहे होंगे।"

उन्होंने कहा कि यहां आना एक अलग तरह का इमोशन है क्योंकि जब रामायण की शूटिंग हो रही थी, तब मैं भी उनके साथ थी और रामायण की शूटिंग को करीब से देखा था। पापाजी (रामानंद सागर) ने न सिर्फ रामायण बनाई बल्कि हर घर तक पहुंचाया। बड़ों से लेकर बच्चों के बीच रामायण को पहुंचाया और सेवा भाव के नजरिए से समाज को आध्यात्मिक तरीके से जोड़ने का काम भी किया है।

अयोध्या में सरकार की ओर से किए गए विकास कार्यों की सराहना करते हुए निशा सागर ने कहा कि सरकार ने सिर्फ मंदिर नहीं बनवाया बल्कि समाज सेवा का कार्य किया है। उन्होंने कहा, "कुछ लोग कहते हैं कि मंदिर बनाकर क्या मिला, इससे अच्छा अस्पताल बनवा देते लेकिन मेरा मानना है कि मंदिर के निर्माण की वजह से आज विदेशों से भी राम भक्त अयोध्या दर्शन के लिए आ रहे हैं। पर्यटन को बढ़ावा मिल रहा है और ऐसे में यहां के लोगों को रोजगार तेजी से मिल रहा है।"

सीएम योगी की तारीफ करते हुए उन्होंने कहा कि सीएम योगी के कार्यकाल में अयोध्या और एयरपोर्ट का तेजी से विकास किया गया है। हमारे देश को ऐसे ही लीडर की जरूरत है जो नेतृत्व की मजबूत शक्ति रखता है।
 

Latest Replies

Trending Content

Forum statistics

Threads
16,664
Messages
16,701
Members
20
Latest member
7519202689
Back
Top