दिल्ली: कल्याणपुरी में चार्जर विवाद में दुकानदार की चाकू मारकर हत्या, एक मजदूर घायल, दो गिरफ्तार

दिल्ली: कल्याणपुरी में चार्जर विवाद में दुकानदार की चाकू मारकर हत्या, एक मजदूर घायल, दो गिरफ्तार


नई दिल्ली, 10 फरवरी। पूर्वी दिल्ली के कल्याणपुरी इलाके में मंगलवार को मोबाइल फोन चार्ज करने को लेकर हुए विवाद में एक दुकानदार की चाकू मारकर हत्या कर दी गई और एक मजदूर घायल हो गया। पुलिस ने तीन आरोपियों में से दो को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक फरार है।

जानकारी के अनुसार, घटना कल्याणपुरी पुलिस थाना क्षेत्र के त्रिलोकपुरी इलाके में वीर सिंह द्वारा संचालित एक ऑटो मरम्मत की दुकान पर घटी थी। तीन युवक दुकान पर आए और अपना मोबाइल फोन चार्ज करने के लिए कहने लगे। जब वीर सिंह ने मना कर दिया, तो दोनों पक्षों के बीच बहस शुरू हो गई, देखते ही देखते आरोपियों ने दुकानदार पर चाकू से हमला कर दिया।

पूर्वी दिल्ली के डीसीपी अभिषेक धनिया ने बताया कि आरोपी ने झगड़े के दौरान वीर सिंह पर चाकू से हमला किया, जिससे उसकी मौत हो गई, जबकि बीच बचाव में एक अन्य मजदूर घायल हो गया, जिसका इलाज जारी है। पुलिस ने यामीन और यासीन नाम के दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि तीसरे आरोपी की तलाश जारी है।

उन्होंने कहा कि तीसरे आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीम का गठन किया गया है। साथ ही आस-पास लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है, जल्द ही आरोपी को पकड़ लिया जाएगा। यामीन और यासीन से पुलिस पूछताछ कर रही है।

मृतक के भाई राकेश ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि मोबाइल चार्जर को लेकर विवाद बढ़ गया, जिसके बाद उसके भाई वीर सिंह की हत्या कर दी गई।

भाजपा विधायक रवि कांत ने घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया और पीड़ित परिवार से मिलकर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। उन्होंने कहा, "इस तरह की हिंसक घटनाएं बेहद चिंताजनक हैं और दोषियों को सजा मिलनी चाहिए।"

वहीं, 30 जनवरी को भी दिल्ली पुलिस ने शास्त्री नगर मेट्रो स्टेशन के गेट के पास 26 जनवरी को हुई एक घटना में 27 वर्षीय व्यक्ति को कथित तौर पर चाकू मारने के आरोप में पांच नाबालिगों को पकड़ा।

पुलिस के अनुसार, विवाद तब शुरू हुआ जब आरोपियों में से एक ने पीड़ित द्वारा अपनी चचेरी बहन की तस्वीर सोशल मीडिया पर अपलोड करने पर आपत्ति जताई।

इसी तरह, 28 जनवरी को दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के वसंत कुंज इलाके में सिगरेट जलाने को लेकर हुए मामूली विवाद के बाद एक 21 वर्षीय युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई।
 

Latest Replies

Forum statistics

Threads
5,564
Messages
5,596
Members
18
Latest member
neodermatologist
Back
Top