175 रन की तूफानी पारी के बाद श्रेयसी सिंह का ऐलान: वैभव सूर्यवंशी का सीनियर टीम में आना तय!

सूर्यवंशी का वैभव हमें जल्द ही सीनियर टीम में दिखाई देगा: श्रेयसी सिंह


पटना, 8 फरवरी। बिहार सरकार में मंत्री श्रेयसी सिंह ने अंडर-19 विश्व कप के फाइनल मुकाबले में तूफानी पारी खेलने वाले वैभव सूर्यवंशी की जमकर तारीफ की।

सूर्यवंशी ने इंग्लैंड के खिलाफ 80 गेंदों में 175 रनों की शानदार बल्लेबाजी की थी, जिसकी बदौलत भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ एक बड़ा स्कोर खड़ा किया।

मंत्री श्रेयसी सिंह ने कहा कि निश्चित रूप से सभी को वैभव सूर्यवंशी की प्रतिभा पर गर्व है। उन्होंने इतनी छोटी उम्र में अपना नाम बना लिया है और फाइनल मुकाबले में भी वैभव सूर्यवंशी ने इतना शानदार प्रदर्शन किया है। मैं उम्मीद करती हूं कि वैभव सूर्यवंशी हमें जल्द ही सीनियर टीम इंडिया की जर्सी में दिखाई देंगे। वैभव ने इंग्लैंड के खिलाफ अपनी तूफानी पारी में विपक्षी टीम के गेंदबाजों को वापसी करने का मौका नहीं दिया।

खेल के इंफ्रास्ट्रक्चर का जिक्र करते हुए मंत्री श्रेयसी सिंह ने कहा कि इंफ्रास्ट्रक्चर इस प्रकार से विकसित किया जाए कि सिर्फ बिहार से ही नहीं, बल्कि पूरे भारत से युवा प्रतिभाएं सामने आ सकें। बिहार में एक नहीं, बल्कि दो अंतरराष्ट्रीय स्तर के क्रिकेट मैदान बन रहे हैं। सिर्फ क्रिकेट ही नहीं, बल्कि ओलंपिक इवेंट्स को लेकर भी इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने का काम तेजी से किया जा रहा है। साथ ही 'मेडल लाओ, नौकरी पाओ' सिर्फ कागजों पर चलने वाली योजना नहीं है, आज यह बिहार की सच्चाई बन चुकी है।

उन्होंने कहा कि अगर 2036 में भारत ओलंपिक की मेजबानी करता है, तो मैं यकीन के साथ कह सकती हूं कि जमुई और बिहार से भी कई खिलाड़ी भाग लेंगे, खेल के इंफ्रास्ट्रक्चर को बेहतर करने के लिए लगातार काम किया जा रहा है। मैं इसी सोच के साथ खेल इंफ्रास्ट्रक्चर को आगे बढ़ा रही हूं। उन्होंने कहा कि खेलों में गुणवत्ता तो आनी ही चाहिए। अब महिला और पुरुष दोनों खेल के क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रहे हैं।

मंत्री श्रेयसी सिंह का मानना है कि ज्यादा से ज्यादा युवा प्रतिभाएं आगे आनी चाहिए।
 

Latest Replies

Trending Content

Forum statistics

Threads
15,412
Messages
15,449
Members
20
Latest member
7519202689
Back
Top