टी20 वर्ल्ड कप 2026: विस्फोटक टिम डेविड शुरुआती मैचों से रह सकते हैं दूर, मैनेजमेंट की है खास रणनीति!

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के शुरुआती दौर से बाहर रह सकते हैं टिम डेविड


कोलंबो, 7 फरवरी। ऑस्ट्रेलिया के विस्फोटक बल्लेबाज टिम डेविड ने संकेत दिया है कि वह ग्रुप स्टेज के मैच मिस कर सकते हैं। टीम मैनेजमेंट चाहता है कि वह टूर्नामेंट के बाद के स्टेज के लिए पूरी तरह से फिट रहें।

हैमस्ट्रिंग इंजरी के चलते टिम डेविड का बिग बैश लीग (बीबीएल) सीजन छोटा रहा था। इसके बाद वह पाकिस्तान दौरे से बाहर रहे थे। रिहैबिलिटेशन के दौरान अच्छी तरह से ठीक होने के बाद उन्हें वर्ल्ड कप खेलने की मंजूरी मिल गई है।

ग्रुप-बी में मौजूद ऑस्ट्रेलिया कोलंबो स्थित आर. प्रेमदासा स्टेडियम में आयरलैंड के विरुद्ध मुकाबले के साथ अपने अभियान की शुरुआत करेगी। इस मैच से पहले टिम डेविड ने क्रिकेटडॉटकॉमडॉटएयू को बताया कि वह काफी मजबूत महसूस कर रहे हैं, लेकिन उन्हें पता था कि ग्रुप स्टेज के दौरान उन्हें मैनेज किया जा सकता है।

प्रैक्टिस सेशन के बाद डेविड ने कहा, "मैं थोड़ी देर और बल्लेबाजी करना चाहता था, लेकिन उन्होंने कहा, 'थोड़ा सब्र रखो।' मेडिकल स्टाफ के साथ मैनेजमेंट को लेकर विचार चल रहा है, लेकिन मैं काफी मजबूत महसूस कर रहा हूं। मैं इस टूर्नामेंट के आखिरी हिस्से का इंतजार कर रहा हूं।"

डेविड को वर्ल्ड कप में मिडिल ऑर्डर में बल्लेबाजी के लिए चुना गया है। उन्होंने कहा, "जाहिर है, इसके साथ जिम्मेदारी भी आती है कि इस टूर्नामेंट में मैं मिडिल ऑर्डर में बल्लेबाजी करूंगा। यह जरूरी है कि हम स्पिन गेंदबाजी के खिलाफ उसी इरादे से खेलते रहें, जिसका हमें सबसे ज्यादा सामना करना है।"

ऑस्ट्रेलिया की ओर से टिम डेविड ने अब तक 58 टी20 मुकाबलों में 1596 रन बनाए हैं। इस दाएं हाथ के बल्लेबाज के नाम 9 अर्धशतक और 1 शतक है। डेविड ने 101 छक्के और 126 चौके भी लगाए हैं।

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में ऑस्ट्रेलियाई टीम 11 फरवरी को आयरलैंड का सामना करेगी। इसके बाद यह टीम 13, 16 और 20 फरवरी को जिम्बाब्वे, श्रीलंका और ओमान से भिड़ेगी।
 

Latest Replies

Forum statistics

Threads
16,299
Messages
16,336
Members
20
Latest member
7519202689
Back
Top