मुंबई: लिफ्ट में हाइड्रोजन गुब्बारों का जबरदस्त धमाका, आग के गोले में फंसे लोग, दो बुरी तरह झुलसे, CCTV वायरल

मुंबई: लिफ्ट में फटे गुब्बारे, दो लोग घायल


मुंबई, 4 फरवरी। मुंबई की एक सोसायटी की लिफ्ट में गुब्बारे फटने से दो लोग घायल हो गए हैं। इस घटना का चौंकाने वाला सीसीटीवी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

मामला मुंबई के गोरेगांव इलाके में स्थित अनमोल टॉवर का है। एक शख्स लिफ्ट के जरिए हाइड्रोजन गैस से भरे गुब्बारों को ले जाने की कोशिश कर रहा था। लिफ्ट में एक महिला पहले से ही मौजूद थी और गुब्बारे लिए शख्स के साथ एक और व्यक्ति भी लिफ्ट में आया।

हालांकि, जैसे ही लिफ्ट का ऑटोमेटिक दरवाजा बंद होने लगा, सारे गुब्बारे एक साथ फट गए और आग भड़क उठी। आग लगते ही लिफ्ट में मौजूद तीनों लोग तुरंत बाहर निकलने में सफल रहे। हालांकि आग तुरंत बुझ गई, लेकिन इस घटना में दो लोग घायल हो गए।

पूरी घटना इमारत में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई है। वीडियो में देखा जा सकता है कि धमाके के बाद लिफ्ट में मौजूद तीनों लोग घबराए हुए वहां से भागते नजर आ रहे हैं। हालांकि तीनों में से किसी को गंभीर चोट नहीं आई है।

विशेषज्ञों के अनुसार, हाइड्रोजन गैस अत्यंत ज्वलनशील होती है, और बंद जगह, जैसे लिफ्ट में, इसे ले जाना बेहद खतरनाक साबित हो सकता है, जिससे आग या विस्फोट का गंभीर खतरा रहता है।

मुंबई पुलिस ने शख्स के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस ने बताया कि इस घटना में पुरुष और महिला दोनों झुलस गए हैं। यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि गुब्बारों में किस प्रकार की गैस भरी गई थी। हीलियम के गुब्बारे ज्वलनशील नहीं होते, लेकिन हाइड्रोजन से भरे गुब्बारे अत्यंत ज्वलनशील होते हैं।

इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो देखने के बाद लोग सावधानी बरतने, इस तरह के गुब्बारों को लोगों से दूर रखने और सतर्क रहने की सलाह दे रहे हैं।
 

Similar threads

Latest Replies

Trending Content

Forum statistics

Threads
3,742
Messages
3,774
Members
18
Latest member
neodermatologist
Back
Top