अर्जुन बिजलानी की 'मुंबई किंग्स' मैदान में गरजने को तैयार! ऑल स्टार्स टेनिस बॉल क्रिकेट लीग सीजन 2 का आगाज़

ऑल स्टार्स टेनिस बॉल क्रिकेट लीग सीजन 2, अर्जुन बिजलानी की टीम 'मुंबई किंग्स' मैदान में उतरने को तैयार


मुंबई, 2 फरवरी। 'ऑल स्टार्स टेनिस बॉल क्रिकेट लीग' सीजन 2 शुरू होने वाला है। टेलीविजन अभिनेता अर्जुन बिजलानी ने इवेंट को लेकर उत्साह जताया। उन्होंने आईएएनएस से बातचीत करते हुए कहा कि इस बार लीग में काफी जोश और प्रतिस्पर्धा देखने को मिलेगी।

उन्होंने कहा, "'ऑल स्टार्स टेनिस बॉल क्रिकेट लीग' सीजन 2 शुरू होने वाला है। इस बार सभी दस टीमें पूरी तरह से तैयार हैं। यह टूर्नामेंट मुंबई के बांद्रा में विंग्स ग्राउंड में छह दिनों तक चलेगा, यानी 9 फरवरी से लेकर 14 फरवरी तक रहेगा। मेरी टीम मुंबई किंग्स भी इसमें हिस्सा ले रही है। मैं सीजन 2 के लिए बहुत उत्साहित हूं।"

अभिनेता ने पिछले सीजन को याद करते हुए कहा कि उनकी टीम पिछली बार रनरअप रही थी। उन्होंने कहा, "इस बार बहुत सारी टीमें हैं। पिछली बार पुणे जीता था, वो एक मजबूत टीम है। दिल्ली भी बहुत अच्छी है, यह करण भाई की टीम है। करण एक बेहतरीन खिलाड़ी हैं, और इस बार उनकी टीम में कुछ बहुत अच्छे खिलाड़ी है तो कौन कब खेल जाए, किसी को कुछ नहीं पता। पिछले साल भी हम रनरअप बने थे, और जितने ही वाले थे, लेकिन लक क्रिकेट और मेहनत साथ दे।"

क्रिकेट के प्रति अपने लगाव को याद करते हुए अर्जुन ने बचपन की बातें साझा कीं। उन्होंने कहा, "क्रिकेट सभी की जिंदगी में खास यादें जोड़ता है। हम लोग कभी बिल्डिंग के अंदर, कभी बाहर गली क्रिकेट खेलते थे। बिल्डिंग के मैच सबसे ज्यादा मजेदार होते थे। सब दोस्त मिलकर खेलते थे, थोड़ा-थोड़ा योगदान देते और जीतने वाली टीम को सारे पैसे मिलते। फिर हम सब मिलकर छोटी-छोटी पार्टियां करते, वड़ा पाव खाने निकल जाते। वो दिन सच में बहुत याद आते हैं।"

अभिनेता अर्जुन बिजलानी हाल ही में कुकिंग कॉमेडी शो लाफ्टर शेफ्स अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट सीजन 3 में नजर आए थे, जिसमें प्रतियोगी 'टीम कांटा' और 'टीम छुरी' में विभाजित होकर खाना बनाते थे। शो का ग्रैंड फिनाले हो चुका है, जिसमें टीम कांटा ने एक रोमांचक और मनोरंजक मुकाबले के बाद टीम छुरी को हरा दिया। टीम कांटा में कृष्णा अभिषेक, कश्मीरा शाह, अभिषेक कुमार, समर्थ जुरेल, अली गोनी और जन्नत जुबैर शामिल थे।
 

Similar threads

Latest Replies

Trending Content

Forum statistics

Threads
3,494
Messages
3,526
Members
18
Latest member
neodermatologist
Back
Top