LPG संकट में समीरा रेड्डी ने गैस सिलेंडर को बनाया VIP गेस्ट, रेड कार्पेट पर बिछाए फूल: कसा तंज

समीरा रेड्डी की ज़िंदगी का स्पेशल गेस्ट बना 'एलपीजी सिलेंडर', खुशी से झूमीं अभिनेत्री


मुंबई, 14 मार्च। इजरायल और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर भारत में देखने को मिल रहा है, जहां घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी के साथ लोग 28 दिन में एक सिलेंडर की बुकिंग ही कर पा रहे हैं।

ऐसे में कई जगहों पर लोगों को घरेलू सिलेंडर के लिए लंबी लाइनों में लगना पड़ रहा है लेकिन इसी बीच 'मैंने दिल तुझको दिया' की अभिनेत्री समीरा रेड्डी ने ऐसा वीडियो शेयर किया है, जिसमें सिलेंडर को वीआईपी गेस्ट की तरह ट्रीट किया जा रहा है।

देश में एलपीजी सिलेंडर को लेकर बनी स्थिति के बीच समीरा रेड्डी ने ऐसा वीडियो शेयर किया है, जिसे देखने के बाद हंसी आना तय है लेकिन यह देश के हालात पर तंज भी है। अभिनेत्री द्वारा शेयर किए गए वीडियो में एलपीजी सिलेंडर का स्वागत रेड कार्पेट पर किया जा रहा है और उसे ताज भी पहना रखा है।

अभिनेत्री सिलेंडर की आवभगत में चाय भी पेश करती हैं और गुलाब से उसका स्वागत करती है। वीडियो देखकर साफ है कि अभिनेत्री भी काफी समय से घर में घरेलू सिलेंडर का इंतजार कर रही थी लेकिन अब जाकर उनके घर एलपीजी का आगमन हुआ है।

अभिनेत्री के फनी वीडियो को फैंस भी पसंद कर रहे हैं और उनका कहना है कि कैसे-कैसे दिन देखने को मिल रहे हैं। इतना ही नहीं, यूजर्स ने एलपीजी का नया फुल फॉर्म भी ईजाद कर लिया है, जो है 'वेरी इम्पोर्टेंड पेट्रोलियम'। वीडियो भले ही मजाक के अंदाज में बनाया गया है लेकिन यह पूरे देश में चल रहे हालात को दिखाता है।

केंद्र सरकार का कहना है कि देश में एलपीजी गैस की किल्लत नहीं है लेकिन कमर्शियल सिलेंडर के बैन के बाद से कई राज्यों में पैनिक की स्थिति है। गैस की कीमतों में बढ़ोतरी के बाद कई राज्यों में लोगों को गैस एजेंसी के बाहर लंबी लाइनों में लगते हुए देखा जा रहा है। गैस की बुकिंग की अवधि को भी बढ़ा दिया गया है। अब 28 दिनों की अवधि में एक ही घरेलू सिलेंडर की बुकिंग की जा सकती है।
 

Similar threads

Latest Replies

Trending Content

Forum statistics

Threads
16,610
Messages
16,647
Members
20
Latest member
7519202689
Back
Top