गर्मी में चेहरे पर चाहिए सेलेब्रिटी जैसा दमकता ग्लो? आइस वॉटर फेशियल के अद्भुत फायदे जानकर रह जाएंगे हैरान

सेलेब्रिटी जैसा ग्लो चाहिए? जानें आइस वाटर फेशियल के कमाल के फायदे


नई दिल्ली, 23 मार्च। गर्मी के मौसम ने दस्तक दे दी है और तापमान में लगातार हो रही बढ़ोतरी से इसका असर भी दिखने लगा है। चिलचिलाती धूप और उमस भरी गर्मी से कई लोगों को त्वचा से जुड़ी अलग-अलग समस्याएं होने लगती हैं। अगर आप भी उन्हीं में से एक हैं और अपने चेहरे पर सेलिब्रिटी जैसा ग्लो चाहते हैं, तो आइए हम आपको उनकी खूबसूरती का राज बताते हैं।

आपने कई अभिनेत्री को यह कहते सुना होगा कि ठंडे पानी में चेहरे को कुछ समय के लिए रखना काफी अच्छा होता है। आपने देखा होगा कि वो अपने चेहरे को उठने के बाद या मेकअप से पहले बर्फ से भरे एक बोल के ठंडे पानी में डुबोती है। दरअसल, इस प्रक्रिया को आइस वॉटर फेशियल कहते हैं, जो कि त्वता के लिए काफी अच्छा होता है और आज के समय में अधिकांश अभिनेत्री और सेलिब्रिटी इस ब्यूटी सीक्रेट को अपने दैनिक जीवन में अपना रहे हैं।

आइस वॉटर फेशियल त्वचा के लिए एक काफी लाभकारी उपाय है, जो इंस्टेंट ग्लो, चेहरे के सूजन को कम करने, ओपन स्किन पोर्स को छोटा करने और बेहतर ब्लड सर्कुलेशन में फायदा करता है। यह उपाय चेहरे के तेल को नियंत्रित कर, मेकअप को स्मूथ और लंबे समय तक टिकाए रखने में मदद करता है।

आइस वॉटर फेशियल एक सरल, कम खर्चीला और त्वरित ब्यूटी ट्रीटमेंट है। इसे मुख्य रूप से सुबह के समय उठने के बाद किया जाता है, जिससे त्वचा की सूजन या पफीनेस कम होती है। इस उपाय को करने से चेहरे के ब्लड सर्कुलेशन में फायदा होता है, जिससे इंस्टेंट ग्लो आती है।

आइस वॉटर फेशियल आज के समय में काफी लोकप्रिय ब्यूटी ट्रीटमेंट है, जिसे अधिकांश लोग अपना रहे हैं। चेहरे को बर्फ वाले ठंडे पानी में रखने से स्किन टाइट होती है और ऑयलीनेस कम होता है। आइस वॉटर फेशियल मेकअप से पहले करने से यह चेहरे पर नेचुरल प्राइमर की तरह काम करता है, जिससे मेकअप लंबे समय तक टिकता है।

हालांकि, इस उपाय को करने से पहले अपनी स्किन टाइप के बारे में जरूर जान लेना चाहिए। इसी के साथ अगर आपकी त्वचा सेंसेटिव है तो डॉक्टर की सलाह के बगैर इसे न आजमाएं। वहीं, चेहरे को ठंडे पानी में ज्यादा समय के लिए न रखें, नहीं तो आपकी त्वचा ड्राई हो सकती है।
 

Latest Replies

Trending Content

Forum statistics

Threads
16,299
Messages
16,336
Members
20
Latest member
7519202689
Back
Top