फारस की खाड़ी में ईरान का अमेरिकी तेल टैंकर पर ड्रोन हमला! एक भारतीय नाविक शहीद, 15 सुरक्षित

ईरान के अमेरिकी तेल टैंकर पर हमले में भारतीय नाविक की मौत, 15 क्रू सदस्य सुरक्षित निकाले गए


नई दिल्ली/बगदाद, 12 मार्च। बुधवार को इराक के बसरा के पास एक अमेरिकी तेल टैंकर 'सेफसी विष्णु' पर ईरान ने हमला कर दिया। इस हमले में टैंकर पर काम करने वाले एक भारतीय नागरिक की जान चली गई है। इराक में भारतीय दूतावास ने जानकारी दी।

बगदाद में भारतीय दूतावास ने कहा कि जहाज पर सवार बाकी 15 भारतीय क्रू मेंबर को सुरक्षित निकाल लिया गया और एक सुरक्षित जगह पर ले जाया गया।

यह हमला फारस की खाड़ी में हुआ, जहां इराक के समुद्री इलाके में एक और तेल टैंकर पर हमला होने के बाद उसमें भी आग लगने की खबर सामने आई। ईरान ने हमले की जिम्मेदारी लेते हुए कहा है कि पानी के अंदर ड्रोन हमले में जहाजों को निशाना बनाया गया था।

ईरानी सरकारी ब्रॉडकास्टर आईआरआईबी के मुताबिक, इस ऑपरेशन में पानी के अंदर ड्रोन का इस्तेमाल किया गया। ईरानी ड्रोन ने “फारस की खाड़ी में दो तेल टैंकर उड़ा दिए”। जिन जहाजों पर हमला हुआ, वे माल्टीज के झंडे वाला टैंकर जेफिरोस और मार्शल आइलैंड्स के झंडे वाला सेफसी विष्णु थे। सेफसी विष्णु का मालिकाना हक अमेरिकी की कंपनी सेफसी ट्रांसपोर्ट इंक के पास है, जबकि टैंकर जेफिरोस का मालिक ग्रीस में रहता है।

घटना के बाद, बगदाद में भारतीय दूतावास ने कहा कि वह इराकी अधिकारियों और बचाए गए भारतीय नाविकों के साथ लगातार संपर्क में है।

बगदाद में भारतीय दूतावास ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में कहा, “11 मार्च, 2026 को, मार्शल आइलैंड्स के झंडे के नीचे चल रहे अमेरिका के कच्चे तेल के टैंकर सेफसी विष्णु पर इराक के बसरा के पास हमला हुआ, जिसमें दुर्भाग्य से एक भारतीय क्रू मेंबर की जान चली गई। बाकी 15 भारतीय क्रू को तब से सुरक्षित जगह पर पहुंचा दिया गया है।”

दूतावास ने यह भी पुष्टि की कि वह स्थिति पर करीब से नजर रख रहा है और निकाले गए क्रू सदस्यों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों के साथ तालमेल बिठा रहा है। बयान में आगे कहा गया, “बगदाद में भारतीय दूतावास इराकी अधिकारियों और बचाए गए भारतीय नाविकों के साथ लगातार संपर्क में है और हर संभव मदद दे रहा है।”

जानमाल के नुकसान पर सहानुभूति व्यक्त करते हुए, मिशन ने दुखी परिवार के प्रति भी संवेदना व्यक्त की। भारतीय दूतावास ने कहा, “दूतावास मृतक क्रू मेंबर के परिवार के सदस्यों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता है।”

यह घटना इलाके में बढ़ते तनाव और समुद्री ट्रैफिक के लिए बढ़ते खतरों के बीच हुई है। इससे पहले, ईरान ने चेतावनी दी थी कि वह होर्मुज स्ट्रेट से गुजरने की कोशिश करने वाले किसी भी जहाज को आग लगा देगा। बता दें, होर्मुज स्ट्रेट एक जरूरी समुद्री कॉरिडोर है जिससे दुनिया की लगभग 20 फीसदी तेल सप्लाई आमतौर पर गुजरती है।

तेहरान की चेतावनी के बावजूद, इस रास्ते से कुछ ही शिपिंग ट्रैफिक जारी रहा है, हालांकि सुरक्षा चिंताओं के कारण हालात को देखते हुए कुल मिलाकर आवाजाही में काफी कमी आई है।

इस बीच, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की सरकार ने कहा कि अमेरिकी सेना ने स्ट्रेट में संभावित खतरों का मुकाबला करने के लिए कार्रवाई की है। ईरान के खिलाफ यूएस-इजरायली सैन्य अभियान अब अपने 12वें दिन में पहुंच गया है और लड़ाई के जल्द खत्म होने के कोई संकेत नहीं दिख रहे हैं।
 

Latest Replies

Trending Content

Forum statistics

Threads
15,692
Messages
15,729
Members
20
Latest member
7519202689
Back
Top