असम: ओरुनोदोई योजना के तहत 40 लाख से अधिक महिलाओं में बांटे 3,600 करोड़ रुपए, मंत्री प्रशांत फुकन ने सीएम को सराहा

असम: ओरुनोदोई योजना के तहत 40 लाख से अधिक महिलाओं में बांटे 3,600 करोड़ रुपए, मंत्री प्रशांत फुकन ने सीएम को सराहा


डिब्रूगढ़, 10 मार्च। असम में ओरुनोदोई योजना के तहत 40 लाख से अधिक महिलाओं को 3,600 करोड़ रुपए वितरित किए गए। पूर्वी असम के डिब्रूगढ़ में मंगलवार को एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में असम के मंत्री प्रशांत फुकन ने इस पहल के लिए मुख्यमंत्री डॉ. हिमंता बिस्वा सरमा को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि यह महिला सशक्तीकरण की दिशा में एक साहसिक कदम है।

डिब्रूगढ़ विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले क्षेत्रों में इस योजना के लिए लगभग 33,800 लाभार्थियों का चयन किया गया है। असम सरकार ने कहा है कि ये कल्याणकारी और उद्यमिता पहल महिलाओं को सशक्त बनाने, ग्रामीण आजीविका को मजबूत करने और राज्यभर में लघु आर्थिक गतिविधियों को प्रोत्साहित करने के लिए बनाई गई हैं।

मंत्री प्रशांत फुकन ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि डीबीटी के माध्यम से 40 लाख महिलाओं के खाते में 3,600 करोड़ रुपए भेजे गए। हिमंता बिस्वा सरमा जैसा मुख्यमंत्री मिलना मुश्किल है। केवल मेरे विधानसभा क्षेत्र में 3700 महिलाओं को 9-9 हजार रुपए डीबीटी के माध्यम से भेजे गए। महिलाओं को सशक्त करने का उद्देश्य पूरा हुआ। इसके लिए मुख्यमंत्री को बहुत-बहुत बधाई देता हूं। हिमंता बिस्वा सरमा जैसे मुख्यमंत्री ही ऐसा कर सकते हैं।

योजना का लाभ पाने वाली महिलाएं काफी खुशी दिखीं। एक महिला ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि सरकार का यह योजना काफी अच्छा है, सरकार ने अच्छा किया है। इस पैसे से बच्चों की जरूरत की चीजें आती हैं। सरकार हम लोगों के सहायता के लिए ये पैसे दे रही है।

एक दूसरी महिला ने कहा कि सरकार से ये पैसा हम लोगों को मिलता है, जिससे बहुत खुशी हो रही है। मुख्यमंत्री हम लोगों को कुछ करने के लिए पैसा दे रहे हैं, उनका बहुत-बहुत धन्यवाद। एक और महिला ने कहा कि हम सभी महिलाओं को पैसा मिला। सरकार को धन्यवाद बोलते हैं।
 

Similar threads

Forum statistics

Threads
14,967
Messages
15,004
Members
20
Latest member
7519202689
Back
Top