टी-20 वर्ल्ड कप जीत पर खेसारी लाल यादव भावुक, बोले- 'भारत ने रचा इतिहास, यह देश के लिए गौरव का पल'

टी-20 वर्ल्ड कप जीत पर खेसारी लाल यादव बोले, यह पूरे देश के लिए गर्व का पल


पटना, 9 मार्च। टी-20 विश्व कप 2026 की ट्रॉफी भारत ने अपने नाम कर इतिहास रच दिया है। इस जीत की खुशी हर भारतीय के चेहरे पर साफ झलक रही है। इसी कड़ी में भोजपुरी सिनेमा के मशहूर अभिनेता खेसारी लाल यादव ने जमकर सराहना की।

खेसारी ने आईएएनएस के साथ बातचीत में कहा कि टी-20 विश्व कप 2026 की ट्रॉफी जीतना बहुत गर्व की बात है।

अभिनेता ने कहा, "यह हमारे देश के लिए बहुत गर्व की बात है। पूरे देश में खुशी का माहौल है। यह कोई साधारण उपलब्धि नहीं है। हम सभी को इसका आनंद लेना चाहिए। सभी की दुआओं की वजह से हमारे खिलाड़ी इतना अच्छा खेल पाए हैं। देश आज सबसे ऊपर है, जो हमारे लिए बहुत सुखद है।"

उन्होंने आगे बिहार की राजनीति पर भी बात की। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार के जेडीयू में राजनीतिक एंट्री को लेकर खेसारी ने कहा, "यह बिहार के लोगों का फैसला है कि वे किसे लीडर बनाना चाहते हैं। यह एक आजाद देश है, जहां सबका स्वागत है, लेकिन मुझे लगता है कि हमारे राज्य को बेहतर रोजगार, अच्छी शिक्षा और बेहतर सुविधाओं की ज्यादा जरूरत है। कोई आए या न आए, इससे फर्क नहीं पड़ता, लेकिन असली फर्क इन मुद्दों पर काम करने से पड़ेगा। मैं उन्हें शुभकामनाएं देता हूं।"

खेसारी ने आगे कहा, "पिछले दो दशकों से बिहार की जनता ने नेताओं को प्यार दिया और उन्होंने भी बिहार के लिए काफी काम किया है, हालांकि वे और बेहतर भी कर सकते थे, लेकिन जो किया, वह ठीक है। अब नई पीढ़ी को सोचना होगा कि बिहार के लिए क्या बेहतर कर सकते हैं।"

इसी के साथ ही खेसारी ने अपनी हालिया रिलीज फिल्म 'अग्निपरीक्षा' के बारे में बताया। उन्होंने कहा, "मैंने अभी-अभी एक बहुत शानदार फिल्म 'अग्निपरीक्षा' रिलीज की है। मुझे लगता है कि अगर हम अच्छी और बेहतर फिल्में बनाएंगे, तो लोग थिएटर आएंगे और भोजपुरी भाषा को बचाने में अपना योगदान देंगे। सबका धन्यवाद।"
 

Similar threads

Forum statistics

Threads
14,748
Messages
14,785
Members
20
Latest member
7519202689
Back
Top