टी20 वर्ल्ड कप जीत पर अमेठी में गजब का जश्न! सुरेंद्र ने पूरे दिन मुफ्त चाट खिलाकर दिखाई दिलदारी

टीम इंडिया की जीत की खुशी में अमेठी के सुरेंद्र ने पूरे दिन खिलाई लोगों को मुफ्त चाट


अमेठी, 9 मार्च। भारत की टी-20 वर्ल्ड कप में शानदार जीत के बाद पूरे देश में जश्न का माहौल है। उत्तर प्रदेश के अमेठी में भी लोगों ने अनोखे अंदाज में खुशी मनाई। यहां एक युवक ने भारत की जीत की खुशी में पूरे दिन के लिए अपनी चाट की दुकान पर लोगों को मुफ्त चाट खिलाई।

अमेठी के रहने वाले सुरेंद्र ने बताया कि भारतीय टीम की जीत से वह बेहद खुश हैं। इसी खुशी को लोगों के साथ साझा करने के लिए उन्होंने अपनी चाट की दुकान पर पूरे दिन मुफ्त चाट खिलाने का फैसला किया।

सुरेंद्र की दुकान पर सुबह से ही लोगों की भीड़ लगनी शुरू हो गई। आसपास के इलाके से बड़ी संख्या में लोग चाट खाने पहुंचे और भारत की जीत का जश्न मनाया। लोगों ने सुरेंद्र की इस पहल की खूब सराहना की और इसे टीम इंडिया के लिए उनके प्यार का प्रतीक बताया। स्थानीय लोगों का कहना है कि भारत की जीत ने पूरे इलाके में उत्साह भर दिया।

मुफ्त चाट का आनंद लेते हुए लोग एक-दूसरे को बधाई देते नजर आए और भारतीय टीम की शानदार जीत पर खुशी जताई। सुरेंद्र ने कहा कि भारतीय टीम ने देश का नाम रोशन किया है और यह छोटा सा प्रयास उसी खुशी को साझा करने के लिए है।

आईएएनएस से बातचीत में सुरेंद्र ने बताया कि वे क्रिकेट के बहुत बड़े प्रशंसक हैं। उन्हें क्रिकेट देखना काफी अच्छा लगता है, पिछली बार वे 2024 के विश्व कप की जीत में अपने मन की इच्छा को पूरी नहीं कर पाए थे। इस बार उन्होंने तय कर लिया था कि अगर भारत विश्व कप जीतता है तो वे अपनी दुकान में बहुत चाट बनाएंगे और लोगों को फ्री में खिलाकर जीत का जश्न सेलिब्रेट करेंगे।

भारत ने न्यूजीलैंड को फाइनल मुकाबले में 96 रनों से हराकर तीसरी बार ट्रॉफी अपने नाम की। साल 2007 में एमएस धोनी की कप्तानी में भारत ने पहली बार विश्व कप जीता था। रोहित शर्मा की कप्तानी में साल 2024 और सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारत ने रविवार को अहमदाबाद स्थित नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खिताब अपने नाम किया।
 

Similar threads

Latest Replies

Forum statistics

Threads
14,733
Messages
14,770
Members
20
Latest member
7519202689
Back
Top