भारत ने रचा इतिहास! तीसरी बार टी-20 विश्व कप जीतकर बनाया रिकॉर्ड, राजीव शुक्ला बोले- ये बड़ी उपलब्धि

तीन बार टी-20 विश्व कप जीतकर भारत ने बनाया रिकॉर्ड : राजीव शुक्ला


नई दिल्ली, 9 मार्च। गुजरात के अहमदाबाद स्थित नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत ने टी-20 विश्व कप के फाइनल मुकाबले में न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर विश्व कप अपने नाम किया। भारत की इस शानदार जीत पर उन्हें देशभर में बधाई संदेश मिल रहे हैं।

बीसीसीआई के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने टीम इंडिया को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने आईएएनएस से बातचीत में कहा कि निश्चित रूप से यह एक रिकॉर्ड है कि हमने तीन बार वर्ल्ड कप जीता है। भारतीय टीम की जितनी तारीफ की जाए कम है, फाइनल में क्या शानदार खेल हमारे खिलाड़ियों ने खेला है। पिछले 10 से 15 साल में टीम इंडिया मजबूत बनी है। कपिल देव के नेतृत्व में हमने जीतना शुरू किया और वह सिलसिला अब आदत सी बन गई है। आज भारत विश्व की किसी टीम को हरा सकता है। यह हमारे लिए एक बड़ी उपलब्धि है।

बिहार सरकार में मंत्री श्रेयसी सिंह ने कहा कि भारत की टीम ने टी-20 वर्ल्ड कप जीता, यह बेशक हर भारतीय के लिए गर्व का दिन है। इतना शानदार प्रदर्शन किया गया। आखिरी गेंद तक हम लोग इंतजार कर रहे थे जैसे ही जीत सुनिश्चित हुई हम लोगों ने जमकर जश्न मनाया।

मंत्री श्रेयसी सिंह ने टीम इंडिया के विस्फोटक बल्लेबाज ईशान किशन की बल्लेबाजी की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि फाइनल मुकाबले में ईशान किशन ने शानदार प्रदर्शन किया। फाइनल मुकाबले में उनके बल्ले से हाफ सेंचुरी आई। उन्होंने जिस लय में बल्लेबाजी की, वह दिखाता है कि भारतीय बल्लेबाजी विश्व क्रिकेट में क्यों इतनी मजबूत है। मेरी ओर से टीम इंडिया को ढेर सारी बधाई। बिहार के होने के नाते हमें ईशान किशन पर गर्व है।

ईशान किशन ने इस पूरे टूर्नामेंट में शानदार बल्लेबाजी की है। चाहे लीग मैच हो या फिर सुपर-8 के मुकाबले, किशन ने अपनी टीम की जरूरत के अनुसार, बल्लेबाजी कर टीम के स्कोर में अहम योगदान दिया है। फाइनल में भारत के पहाड़ जैसे लक्ष्य में ईशान किशन की हाफ सेंचुरी भी शामिल थी। इसके बाद उन्होंने शानदार फील्डिंग से योगदान दिया।
 

Similar threads

Forum statistics

Threads
14,748
Messages
14,785
Members
20
Latest member
7519202689
Back
Top