इब्राहिम अली खान के जन्मदिन पर सबा पटौदी का दिल छू लेने वाला पोस्ट, बोलीं- 'तुम मेरे अब्बा की तरह हो'

इब्राहिम अली खान के बर्थडे पर सबा पटौदी का भावुक पोस्ट, कहा- 'बिल्कुल दादा जैसे हो'


मुंबई, 5 मार्च। पटौदी रियासत के वंशज और अभिनेता सैफ अली खान के बेटे इब्राहिम अली खान गुरुवार को अपना जन्मदिन मना रहे हैं। इब्राहिम के जन्मदिन के मौके पर उनके परिवार वालों ने शुभकामनाएं दीं।

इब्राहिम की बड़ी बुआ सबा पटौदी ने इंस्टाग्राम के जरिए जन्मदिन की बधाई दी। उन्होंने अभिनेता के बचपन की खूबसूरत तस्वीरें पोस्ट कीं। इसके साथ उन्होंने लिखा, "इग्गी (इब्राहिम) तुम वह सुपरहीरो हो, जिसमें मुझे हमेशा विश्वास रहा है। मेरा वो बच्चा जिसे मैंने कभी संभाला था। तुम मेरे लिए सब कुछ हो- भाई, भतीजा और बेटा और पोता भी। तुम वो चमकता सितारा हो, जो मजबूत और शानदार होगा।"

सबा ने आगे लिखा, " तुम्हारी जिंदगी खुशहाल, सफल और नम्र बनी रहे, बिल्कुल तुम्हारे दादा, मेरे अब्बा की तरह, जिनसे तुम बहुत मेल खाते हो। तुम्हारा दिमाग और आकर्षण, मजबूती और हंसी सब उन्हीं की तरह है। जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं, इब्राहिम। तुमसे बहुत प्यार करती हूं।"

इब्राहिम की छोटी बुआ और अभिनेत्री सोहान अली खान ने भी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर उनके साथ तस्वीर शेयर की। उन्होंने लिखा, "इस साल तुम्हारे सारे सपने पूरे होते देखूं। जन्मदिन मुबारक हो।"

करीना कपूर खान ने इंस्टाग्राम स्टोरी में इब्राहिम की तस्वीर पोस्ट कर लिखा, "हैप्पी बर्थडे, बिग ब्रो। सबसे सुंदर लड़के इब्राहिम को जन्मदिन की शुभकामनाएं।"

इब्राहिम सैफ अली खान और अमृता सिंह के बेटे हैं। इब्राहिम ने फिल्म नादानियां से अभिनय की दुनिया में कदम रखा था। हालांकि, फिल्म में उनके अभिनय को ज्यादा पसंद नहीं किया गया था। कायोज ईरानी द्वारा निर्देशित फिल्म सरजमीं पर नजर आए थे। फिल्म में उन्होंने कर्नल विजय मेनन (पृथ्वीराज सुकुमारन) के बेटे का किरदार निभाया था। फैंस को इस फिल्म में इब्राहिम का काम काफी पसंद आया था।
 

Similar threads

Trending Content

Forum statistics

Threads
13,054
Messages
13,091
Members
20
Latest member
7519202689
Back
Top