बालों के लिए महंगे इलाज छोड़िए! घने और मजबूत बालों का असली राज आपकी रसोई में, सही खानपान में है

महंगे ट्रीटमेंट नहीं, सही खानपान है घने और मजबूत बालों का असली राज


नई दिल्ली, 3 मार्च। अनियमित नींद, तनाव, मोबाइल और लैपटॉप के सामने लंबा समय, बाहर का तला-भुना खाना और बढ़ता प्रदूषण, ये सब मिलकर शरीर को कमजोर करते हैं। आयुर्वेद कहता है कि जब शरीर के अंदर दोषों का संतुलन बिगड़ता है, खासकर पित्त और वात बढ़ता है, तो उसका असर सबसे पहले बालों और त्वचा पर दिखता है। वहीं विज्ञान मानता है कि पोषण की कमी, हार्मोनल बदलाव और खराब पाचन बाल झड़ने की बड़ी वजह हैं।

अक्सर लोग बाल झड़ते ही नए शैंपू, तेल या महंगे सीरम खरीद लेते हैं, लेकिन विशेषज्ञ बताते हैं कि बालों की असली ताकत हमारी थाली से आती है। हमारे बाल मुख्य रूप से प्रोटीन से बने होते हैं, जिसे कैराटिन कहा जाता है। अगर शरीर को सही मात्रा में प्रोटीन, आयरन, विटामिन और अच्छे फैट्स नहीं मिलते, तो बाल पतले और कमजोर हो जाते हैं। उनकी बढ़त धीमी हो जाती है और झड़ना बढ़ जाता है।

डॉक्टरों के अनुसार, अंडा प्रोटीन और बायोटिन का अच्छा स्रोत है। बायोटिन बालों की जड़ों को मजबूत करता है और नए बाल उगने में मदद करता है। जो लोग अंडा नहीं खाते, वे पनीर, टोफू, दाल और चना जैसे विकल्प अपना सकते हैं।

हरी पत्तेदार सब्जियां जैसे पालक, मेथी और बथुआ आयरन से भरपूर होती हैं। खासकर महिलाओं में आयरन की कमी आम है और यही बाल झड़ने की बड़ी वजह बनती है। आयरन खून को मजबूत बनाता है और खून ही जड़ों तक ऑक्सीजन पहुंचाता है। जब जड़ों को पूरा पोषण मिलता है, तो बाल मजबूत रहते हैं।

आंवला आयुर्वेद में बालों के लिए रामबाण माना गया है। यह विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है। यह जड़ों को मजबूत करता है और स्कैल्प को स्वस्थ रखता है। कोई इसे जूस के रूप में लेता है, कोई मुरब्बा या चटनी के रूप में। तरीका चाहे जो हो, नियमित सेवन ज्यादा जरूरी है।

बादाम, अखरोट, अलसी और कद्दू के बीज जैसे सूखे मेवे और बीज अच्छे फैट्स और जिंक का स्रोत हैं। ये बालों को अंदर से मजबूती देते हैं और झड़ना कम करने में मदद करते हैं।

ओमेगा-3 फैटी एसिड भी बालों की जड़ों को पोषण देता है। गाजर, कद्दू और शकरकंद में मौजूद बीटा-कैरोटीन शरीर में जाकर विटामिन ए में बदलता है। यह स्कैल्प की नमी बनाए रखता है।
 

Similar threads

Latest Replies

Trending Content

Forum statistics

Threads
12,564
Messages
12,601
Members
20
Latest member
7519202689
Back
Top