साउथ अफ्रीका-न्यूजीलैंड टी20 सेमीफाइनल: जानिए उन 5 गेंदबाजों को, जिन्होंने इस महामुकाबले में हमेशा कहर बरपाया

साउथ अफ्रीका बनाम न्यूजीलैंड: टी20 फॉर्मेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 गेंदबाज


नई दिल्ली, 3 मार्च। टी20 वर्ल्ड कप 2026 के पहले सेमीफाइनल मुकाबले में साउथ अफ्रीका का सामना न्यूजीलैंड से होगा। इस मुकाबले की मेजबानी कोलकाता का ईडन गार्डन्स स्टेडियम करेगा। एडेन मार्करम की कप्तानी में साउथ अफ्रीका का प्रदर्शन इस विश्व कप में लाजवाब रहा है। टीम ने अपने सभी मुकाबले जीतकर अंतिम चार का टिकट हासिल किया है।

टी20 विश्व कप के इतिहास में न्यूजीलैंड आज तक साउथ अफ्रीका के खिलाफ जीत दर्ज नहीं कर सका है। दोनों टीमों के बीच कुल 5 मुकाबले खेले गए हैं और सभी में जीत प्रोटियाज टीम के हाथ लगी है। आइए आपको उन 5 गेंदबाजों के नाम बताते हैं, जिन्होंने साउथ अफ्रीका-न्यूजीलैंड टी20 मुकाबलों में सर्वाधिक विकेट चटकाए हैं।

मोर्ने मोर्कल: साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड के बीच हुए टी20 मुकाबलों में सर्वाधिक विकेट लेने का रिकॉर्ड मोर्ने मोर्कल के नाम दर्ज है। मोर्कल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 9 मैच में कुल 10 विकेट निकाले हैं। वह एक मुकाबले में 4 विकेट लेने का कारनामा भी कर चुके हैं और उनका इकोनॉमी 8.34 का रहा है।

डेल स्टेन: साउथ अफ्रीका की ओर से न्यूजीलैंड के खिलाफ सबसे ज्यादा विकेट निकालने वाले गेंदबाजों की सूची में डेल स्टेन दूसरे नंबर पर काबिज हैं। स्टेन ने क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट में न्यूजीलैंड के खिलाफ 5 मैचों में 9 विकेट चटकाए हैं। सबसे खास बात यह है कि स्टेन का इस दौरान इकोनॉमी महज 4.94 का रहा है।

टिम साउदी: साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी20 फॉर्मेट में न्यूजीलैंड की ओर से सर्वाधिक विकेट निकालने का रिकॉर्ड टिम साउदी के नाम है। साउदी ने 6 मैच में प्रोटियाज टीम के कुल 8 बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा है। साउदी का इकोनॉमी 9.65 का रहा है।

इमरान ताहिर: साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड के बीच हुए टी20 मुकाबलों में सबसे ज्यादा विकेट चटकाने की लिस्ट में इमरान ताहिर चौथे नंबर पर मौजूद हैं। ताहिर ने महज 2 मैच में न्यूजीलैंड के 7 बल्लेबाजों को आउट किया है। इस दौरान उनका इकोनॉमी रेट महज 6.51 का रहा है।

नाथन मैक्कुलम: नाथन मैक्कुलम न्यूजीलैंड की ओर से साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी20 फॉर्मेट में सर्वाधिक विकेट लेने वाले दूसरे गेंदबाज रहे हैं। नाथन ने 12 मुकाबलों में कुल 7 विकेट चटकाए हैं। हालांकि, नाथन का इकोनॉमी काफी शानदार रहा है। उन्होंने सिर्फ 6.89 की इकोनॉमी से रन खर्च किए हैं।
 

Similar threads

Trending Content

Forum statistics

Threads
12,605
Messages
12,642
Members
20
Latest member
7519202689
Back
Top