संंजू सैमसन का धमाका: 97 रन ठोक बोले- जब से क्रिकेट खेलना शुरू किया, ऐसी पारी का इंतजार था

जब से क्रिकेट खेलना शुरू किया, तभी से इस तरह की पारी का इंतजार था: संजू सैमसन


कोलकाता, 1 मार्च। संजू सैमसन ने रविवार को वेस्टइंडीज के खिलाफ 50 गेंदों में 4 छक्कों और 12 चौकों के साथ 97 रन की नाबाद पारी खेलते हुए भारत को सेमीफाइनल में पहुंचाया। इस शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें 'प्लेयर ऑफ द मैच' चुना गया। मैच के हीरो ने बताया है कि उन्होंने जब से क्रिकेट खेलना शुरू किया, तभी से इस तरह की पारी का इंतजार कर रहे थे।

ईडन गार्डन्स में खेले गए टी20 वर्ल्ड कप के सुपर-8 मुकाबले में वेस्टइंडीज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 4 विकेट खोकर 195 रन बनाए। इसके जवाब में भारतीय टीम ने 19.2 ओवरों में 5 विकेट शेष रहते जीत दर्ज कर ली।

संजू सैमसन को इससे पहले दो अन्य मुकाबलों में मौका दिया गया था, जिसमें वह फैंस को संतुष्ट नहीं कर सके। उन्होंने नामीबिया के खिलाफ 22 रन, जबकि जिम्बाब्वे के विरुद्ध 24 रन की पारी खेली थी, जिसके बाद उन पर सवाल खड़े होने लगे थे, लेकिन आखिरकार निर्णायक मैच में आखिरकार संजू का बल्ला चल पड़ा।

भारत की जीत के बाद संजू सैमसन ने कहा, "जिस दिन से मैंने क्रिकेट खेलना शुरू किया, देश के लिए खेलने का सपना देखा, उसी दिन से मैं इस तरह की पारी का इंतजार कर रहा था। मेरा सफर बहुत खास रहा है। इस दौरान कई उतार-चढ़ाव आए। कई बार खुद पर शक हुआ कि क्या मैं कर पाऊंगा? लेकिन आज मुझे आशीर्वाद देने के लिए मैं ऊपरवाले का शुक्रगुजार हूं।"

अपनी पारी की रणनीति पर बात करते हुए संजू ने कहा, "मैं इस फॉर्मेट को कई वर्षों से खेल रहा हूं। विराट कोहली, रोहित शर्मा और महेंद्र सिंह धोनी जैसे दिग्गजों से बहुत कुछ सीखने को मिला। मैंने देखा है कि महान खिलाड़ी परिस्थितियों के हिसाब से अपना खेल कैसे बदलते हैं।"

उन्होंने कहा, "पिछले मैच में हम पहले बल्लेबाजी कर रहे थे, इसलिए मैं पहली गेंद से आक्रामक था, लेकिन इस मैच में हालात अलग थे, जब भी ज्यादा रिस्क लिया, विकेट गिर रहे थे। मुझे नहीं लगा था कि मैं ऐसी खास पारी खेलूंगा, लेकिन यह मेरी जिंदगी के सबसे बेहतरीन दिनों में से एक है।"
 

Similar threads

Latest Replies

Forum statistics

Threads
11,940
Messages
11,977
Members
20
Latest member
7519202689
Back
Top