Date:

Deoria News Today Live: मनरेगा मे 100 दिन रोजगार नहीं मिला श्रमिको को

Heading

देवरिया में मनरेगा के तहत मिलने वाले 100 दिन का रोजगार श्रमिकों को नहीं मिला। अभी तक मात्र 1893 श्रमिकों को ही 100 दिन का रोजगार मिला है। सबसे कम 100 दिन का रोजगार देने वाला विकास खंड देवरिया सदर है। चेतावनी देने के वावजूद भी श्रमिकों को रोजगार देने को लेकर जनपद में अधिकारी गंभीर नहीं दिख रहे हैं।



2 लाख 94 हजार 831 श्रमिकों मे मात्र 1893 श्रमिकों को ही मिल सका है रोजगार 

जनपद में मनरेगा के 2 लाख 94 हजार 831 मजदूरो का पंजीकरण है। जिसमे 1 लाख 87 हजार 97 जाब कार्ड धारक ही एक्टिव हैं। भारत सरकार का अधिक से अधिक मजदूरो को 100 दिन रोजगार देने पर जोर है। लेकिन बावजूद इसके अभी तक जनपद में मात्र 1893 श्रमिकों को मनरेगा में 100 दिन का रोजगार मिल सका है।

देखे किस विकास खंड में कितने दिन मनरेगा मजदूरो  को मिला 100 दिन का रोजगार 


  1. भलुअनी विकास खंड                           280
  2. रुद्रपुर विकास खंड                              271
  3. बैतालपुर विकास खंड                           215
  4. रामपुर कारखाना विकास खंड                  143
  5. देवरिया सदर विकास खंड                      40
  6. सलेमपुर विकास खंड                           42

इसके आलावा 81 दिन का रोजगार पा चुके हैं। जबकि 71 से 80 दिन का रोजगार पाने वाले श्रमिकों की संख्या 2248 है। जबकि तीन माह का समय शेष है।

इस मामले में डीसी मनरेगा विजय शंकर राय ने बताया कि सभी खंड विकास अधिकारियों से अधिक से अधिक रोजगार देने को कहा गया है। वही इस मुद्दे पर जिले के विपक्षी दलो के नेताओ का कहना है कि बीजेपी सरकार की योजनाएं केवल दिखावा है। बीजेपी का सारा ध्यान प्रचार पर है। इनकी कोई भी योजना सफल नहीं होती है।


Social Media Link – फेसबुक लिंक……ट्विटर लिंक…..


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Popular

Must Read

शेयर मार्केट में P/E रेश्यो का महत्व |

शेयर मार्केट में निवेश करते समय, P/E रेश्यो एक...

Coal India Short Term Target ₹480

शुक्रवार 1 मार्च व स्पेशल ट्रेडिंग सेशन में डीलर...

Block Deal Stock List: कोटक बैंक समेत इन 9 स्टॉक में हुई ब्लॉक डील।

Block Deal Stock List: गुरुवार को 29 फरवरी मंथली...