Smart Khabari

Smart Khabari एक भरोसेमंद हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जो देश-दुनिया की ताज़ा और प्रमाणिक खबरें आप तक पहुँचाने के लिए समर्पित है। हमारी प्राथमिकता निष्पक्ष, सटीक और गहराई से विश्लेषण की गई खबरें प्रस्तुत करना है।
इंडिया-एआई समिट में यूएन महासचिव गुटेरेस, भारत का लक्ष्य AI से मजबूत साझेदारी और समावेशी भविष्य
नई दिल्ली, 18 फरवरी। संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस भी इंडिया-एआई समिट में भाग लेने के लिए दिल्ली पहुंच गए हैं। उनकी मौजूदगी को विदेश मंत्रालय ने काफी अहम बताया है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एमईए ने लिखा- इंडिया-एआई इम्पैक्ट समिट के लिए नई दिल्ली में संयुक्त राष्ट्र के...
हसीन जहां की कोर्ट से अपील, शमी के खिलाफ केस कोलकाता से दिल्ली ट्रांसफर करवाने की मांग
नई दिल्ली, 18 फरवरी। क्रिकेटर मोहम्मद शमी की पत्नी हसीन जहां की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने मोहम्मद शमी को नोटिस जारी किया है। हसीन जहां ने घरेलू हिंसा और गुजाराभत्ता से जुड़े मामले को कोलकाता से दिल्ली ट्रांसफर किए जाने की मांग की है। हसीन जहां ने अर्जी में कहा है कि वह अपनी बेटी की अच्छी शिक्षा...
मोहन भागवत का बेबाक बयान: शिक्षा-स्वास्थ्य मूलभूत आवश्यकता, व्यवसाय नहीं; अंग्रेजों का थोपा मॉडल बदलेगा देश
लखनऊ, 18 फरवरी। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के सरसंघचालक मोहन भागवत ने कहा कि शिक्षा और स्वास्थ्य मूलभूत आवश्यकताएं हैं। ये व्यवसाय नहीं हो सकते। शिक्षा और स्वास्थ्य सबके लिए सुलभ होने चाहिए। मोहन भागवत ने बुधवार को लखनऊ विश्वविद्यालय के मालवीय सभागार में आयोजित शोधार्थी संवाद कार्यक्रम को...
राशिद अल्वी का आरआरएस से सवाल, अगर सभी मुसलमान हिंदू तो क्या वह बन सकता है संघ प्रमुख?
नई दिल्ली, 18 फरवरी। कांग्रेस नेता राशिद अल्वी ने महाराष्ट्र सरकार द्वारा मुसलमानों के 5 प्रतिशत आरक्षण को खत्म करने पर कहा कि भारत के अंदर मुसलमान सबसे ज्यादा बेरोजगार हैं और भाजपा की सरकारें जहां भी हैं, उनका अगर बस चले तो मुसलमानों के साथ जुल्म की हद पार कर दें। नई दिल्ली में आईएएनएस से...
मैथिली ठाकुर की दमदार पहल! बिहार में अर्जुन वृक्ष आधारित हर्बल क्रांति से आएगा समृद्धि का नया दौर
पटना, 18 फरवरी। भाजपा विधायक और लोक गायिका मैथिली ठाकुर ने बजट सत्र के दौरान सामाजिक-आर्थिक विकास से जुड़ा अहम मुद्दा उठाया। उन्होंने ध्यानाकर्षण प्रस्ताव के जरिए अर्जुन वृक्ष आधारित हर्बल उद्योग को बढ़ावा देने की मांग रखी। इस पूरी स्पीच का वीडियो उन्होंने इंस्टाग्राम पर साझा किया। वीडियो में...
बादल का मान पर बड़ा आरोप: ऑस्ट्रेलियाई जमीन की फाइल के चलते पंजाब के हितों से समझौता नहीं करने देगी SAD
खेमकरण, 18 फरवरी। शिरोमणि अकाली दल (एसएडी) के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने बुधवार को पंजाब का पानी राजस्थान में जाने से रोकने का संकल्प लिया। उन्होंने कहा कि अगली एसएडी सरकार राजस्थान की सहायक नहर में बहने वाले पानी को पंजाब के खेतों की सिंचाई के लिए मोड़ देगी। अमरकोट के अनाज मंडी में पंजाब...
बेंगलुरु में कचरा विवाद गहराया: स्थानीय लोगों ने 300 ट्रकों को रोका, बोले - हमारे इलाके में नहीं चाहिए गंदगी
बेंगलुरु, 18 फरवरी। बेंगलुरु शहर के बाहरी इलाके में बुधवार को तनाव की स्थिति बन गई। करीब 300 से ज्यादा कचरा ढोने वाले ट्रक डोड्डाबल्लापुर की ओर जा रहे थे, लेकिन लोगों और भाजपा नेताओं ने उन्हें रोक दिया। वे इस क्षेत्र में कचरा फेंके जाने का विरोध कर रहे थे। सूत्रों के अनुसार, बेंगलुरु के...
गुणकारी है गुलाब की तरह दिखने वाला गंधराज, जान लें इसके फायदे
नई दिल्ली, 18 फरवरी। आमतौर पर घर को सजाने के लिए ऐसे पौधों को लगाया जाता है जिनकी देखभाल करना आसान हो और फूल भी बहुत ज्यादा लगें। घरों में खुशबू के लिए सफेद चमेली या मोगरा के पौधे लगाए जाते हैं, लेकिन इन दिनों गंधराज के पौधे की डिमांड बहुत बढ़ गई है और इसके पीछे का मुख्य कारण है फूल की खुशबू...
भारत की 50 प्रतिशत से अधिक एआई नौकरियां बेंगलुरु और दिल्ली-एनसीआर में: रिपोर्ट
नई दिल्ली, 18 फरवरी। बुधवार को जारी एक रिपोर्ट के अनुसार, बेंगलुरु और दिल्ली-एनसीआर मिलकर देश में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) से जुड़ी 50 प्रतिशत से अधिक नौकरियों का हिस्सा रखते हैं। इनमें अकेले बेंगलुरु की हिस्सेदारी 25.4 प्रतिशत है। सीबीआरई साउथ एशिया प्राइवेट लिमिटेड की रिपोर्ट में कहा गया...
पुलिस ने नोएडा में तोड़ी नशे की कमर, 5 लाख के गांजे संग 3 तस्कर धर दबोचे
नोएडा, 18 फरवरी। नोएडा के सेक्टर 72 क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना सेक्टर 113 की पुलिस और नारकोटिक्स सेल की संयुक्त टीम को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए गांजे की तस्करी और बिक्री में लिप्त तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के...
एमपी बजट पर नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार का तीखा प्रहार: 'झूठे आंकड़े, खोखले दावे, हकीकत से दूर जनता से छलावा'
भोपाल, 18 फरवरी। मध्य प्रदेश के वित्त मंत्री और उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा द्वारा विधानसभा में पेश किए गए वर्ष 2026-27 के बजट को नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने झूठे आंकड़ों और खोखले दावों वाला करार दिया है। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने बजट पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह झूठे आंकड़ों और...
मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ने आरएसएस प्रमुख के बयान का किया समर्थन
बरेली, 18 फरवरी। ऑल इंडिया मुस्लिम जमीयत के अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) प्रमुख मोहन भागवत के उस बयान का समर्थन किया है, जिसमें उन्‍होंने कहा है कि मुसलमान अरब से नहीं आए हैं। वहीं, शहाबुद्दीन रजवी ने तेलंगाना में रमजान पर मुस्लिम कर्मचारियों को दी गई...
इंग्लैंड में फंसा माल्या! 'भारत नहीं लौट सकता', बॉम्बे हाईकोर्ट में भगोड़ा आर्थिक अपराधी टैग को दी चुनौती
मुंबई, 18 फरवरी। बॉम्बे हाईकोर्ट में मंगलवार को विजय माल्या से जुड़ी दो अहम याचिकाओं पर सुनवाई हुई। इस दौरान माल्या के वकील ने अदालत को बताया कि वह यह स्पष्ट नहीं कर सकते कि भारत कब लौट पाएंगे, क्योंकि इंग्लैंड की अदालतों ने उनके देश छोड़ने पर रोक लगा रखी है। मामले की सुनवाई मुख्य न्यायाधीश...
पटना के बिक्रम में भीषण हादसा: तेज रफ्तार अनियंत्रित कार नहर में समाई, एक परिवार के दो डूबे
पटना, 18 फरवरी। बुधवार को पटना के बिक्रम इलाके में एक भीषण सड़क दुर्घटना में एक ही परिवार के दो लोगों की मौत हो गई, जब तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर नहर में गिर गई। कार में सवार दो अन्य लोग समय रहते कूदकर बाल-बाल बच गए। यह दुर्घटना बिक्रम पुलिस स्टेशन के अधिकार क्षेत्र में आने वाले मोजक्का...
अभिषेक शर्मा की लगातार फ्लॉप परफॉर्मेंस पर पीयूष चावला ने दी अहम राय, बताया क्यों घबराएं नहीं फैंस
नई दिल्ली, 18 फरवरी। टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में अभिषेक शर्मा का बल्ला अब तक पूरी तरह से खामोश रहा है। अभिषेक ने दो मैच खेले हैं और वह दोनों में ही बिना खाता खोले पवेलियन लौटे हैं। पाकिस्तान के खिलाफ भी बाएं हाथ का बल्लेबाज 4 गेंदों का सामना करने के बाद 'शून्य' पर आउट हो गया था। हालांकि, भारत के...
गिफ्ट सिटी-AJNIFM की बड़ी पहल: वित्तीय क्षेत्र में टैलेंट निखारने और भविष्य संवारने को अहम साझेदारी
नई दिल्ली, 18 फरवरी। देश के वित्तीय क्षेत्र में टैलेंट को बढ़ाने के लिए गुजरात इंटरनेशनल फाइनेंस टेक-सिटी (गिफ्ट सिटी) ने अरुण जेटली नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फाइनेंशियल मैनेजमेंट (एजेएनआईएफएम) के साथ बुधवार को समझौता ज्ञापन (एमओयू) किया है। इसके जरिए दोनों संस्थानों की कोशिश गिफ्ट इंटरनेशनल फिन...
टी20 वर्ल्ड कप: 15 बाउंड्री से फरहान का गरजा बल्ला, पाकिस्तान ने नामीबिया को दिया 200 रनों का विशाल लक्ष्य
कोलंबो, 18 फरवरी। साहिबजादा फरहान की शतकीय पारी के दम पर पाकिस्तान ने नामीबिया को टी20 वर्ल्ड कप 2026 के 35वें मुकाबले में जीत के लिए 200 रन का टारगेट दिया है। सिंहली स्पोर्ट्स क्लब में टॉस जीतकर बल्लेबाजी के लिए उतरी पाकिस्तानी टीम ने निर्धारित ओवरों में 3 विकेट खोकर 199 रन बनाए। इस टीम को...
जीतू पटवारी का हमला: मध्य प्रदेश सरकार का बजट जनता को ठगने वाला, पिछली योजनाओं का पैसा कहां गया?
भोपाल, 18 फरवरी। मध्य प्रदेश की भाजपा सरकार का तीसरा बजट वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने बुधवार को विधानसभा में पेश किया। सरकार का दावा है कि इस बजट में सभी वर्गों पर विशेष ध्यान दिया गया है, हालांकि विपक्ष ने सरकार के बजट पर निराशा व्यक्त की। कांग्रेस नेता जीतू पटवारी ने कहा कि यह बजट जनता को ठगने...
पूर्वोत्तर के छात्रों पर नस्लीय हिंसा: SC गंभीर, त्रिपुरा छात्र की हत्या पर गाइडलाइन हेतु PIL अटॉर्नी जनरल को भेजी
नई दिल्ली, 18 फरवरी। सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को एक पब्लिक इंटरेस्ट लिटिगेशन का निपटारा किया, जिसमें मांग की गई थी कि पूरे भारत में नॉर्थ-ईस्ट राज्यों के नागरिकों के खिलाफ नस्ली हिंसा से निपटने के लिए स्पष्ट गाइडलाइंस बनाई जाएं। सुप्रीम कोर्ट की बेंच ने उत्तराखंड के देहरादून में हाल ही में...
बिहार विधान परिषद: मंत्री अशोक चौधरी और RJD के सुनील कुमार में 'डिग्री' पर छिड़ी जंग, इस्तीफे की चुनौती
पटना, 18 फरवरी। बिहार विधान परिषद में बुधवार को एक बार फिर मंत्री अशोक चौधरी और राजद के विधान पार्षद सुनील कुमार आमने-सामने आ गए। इस बार राजद के नेता सुनील कुमार ने जब मंत्री की डिग्री को लेकर सवाल उठाए तो मंत्री ने यहां तक चुनौती दे दी कि वे आरोप साबित करें, नहीं तो इस्तीफा दें। दरअसल, विपक्ष...
'कैनेडी' को लेकर सनी लियोनी के दिल में बैठा डर, अभिनेत्री ने तोड़ी चुप्पी
मुंबई, 18 फरवरी। फिल्म इंडस्ट्री में अक्सर बड़े नामों से जुड़ा प्रोजेक्ट कलाकारों के लिए एक सपने जैसा होता है। ऐसा ही अनुभव अभिनेत्री सनी लियोनी ने साझा किया। अपनी अपकमिंग स्ट्रीमिंग फिल्म 'कैनेडी' को लेकर सनी लियोनी ने बताया कि इसका हिस्सा बनने पर उन्हें आखिरी दिन तक यकीन नहीं हो रहा था। उन्हें...
फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों दिल्ली पहुंचे, AI समिट से भारत-फ्रांस संबंधों को मिलेगी नई दिशा और मजबूती
नई दिल्ली, 18 फरवरी। फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों बुधवार को फर्स्ट लेडी ब्रिजिट मैक्रों के साथ नई दिल्ली पहुंचे। हवाई अड्डे पर उनका एमओएस केवी सिंह ने स्वागत किया, और रिमझिम बरसात के बीच लोक कलाकारों की प्रस्तुति का मैक्रों ने हाथ जोड़कर धन्यवाद दिया। विदेश मंत्रालय ने सोशल मीडिया...
असम सीएम हिमंत बिस्वा सरमा का ऐतिहासिक कदम, PMS पोर्टल लॉन्च; कर्मचारियों को मिलेगा सरकारी दर्जा
गुवाहाटी, 18 फरवरी। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने बुधवार को प्रोविंशियलाइजेशन मैनेजमेंट सिस्टम (पीएमएस) पोर्टल लॉन्च किया। सरकार ने इसे वेंचर एजुकेशनल इंस्टीट्यूशन्स और उनके स्टाफ के प्रोविंशियलाइजेशन के लंबे समय से रुके मामलों को हल करने की दिशा में एक पारदर्शी और निर्णायक कदम बताया।...
मध्य प्रदेश के बजट से गरीब, किसान, युवा और महिलाओं को मिलेगा बड़ा लाभ: हेमंत खंडेलवाल
भोपाल, 18 फरवरी। मध्य प्रदेश बजट 2026-27 को लेकर सियासी प्रतिक्रियाएं तेज हैं। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने बजट को गरीब, युवा, अन्नदाता और महिलाओं पर केंद्रित बताते हुए इसे विकास की दिशा में बड़ा कदम बताया। उन्होंने आईएएनएस से कहा कि लगभग 4.65 लाख करोड़ रुपए का यह बजट राज्य की...
राहुल गांधी के AI समिट को 'PR तमाशा' बताने पर प्रह्लाद जोशी बिफरे, कहा- यह नकारात्मकता है
नई दिल्ली, 18 फरवरी। दिल्ली में आयोजित 'इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट- 2026' को लेकर सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। समिट से जुड़े मुद्दों, दावों और आरोपों पर सत्ता पक्ष और विपक्ष आमने-सामने नजर आए। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर किए गए पोस्ट पर प्रतिक्रिया...

Latest Replies

Trending Content

Forum statistics

Threads
10,123
Messages
10,160
Members
19
Latest member
Jessantict5434
Back
Top