Smart Khabari

Smart Khabari एक भरोसेमंद हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जो देश-दुनिया की ताज़ा और प्रमाणिक खबरें आप तक पहुँचाने के लिए समर्पित है। हमारी प्राथमिकता निष्पक्ष, सटीक और गहराई से विश्लेषण की गई खबरें प्रस्तुत करना है।
सीएम सरमा ने बराक घाटी को दी बड़ी सौगात: 340 करोड़ से नया सचिवालय, प्रशासन पहुंचा जनता के और करीब
सिलचर, 14 मार्च। मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने शनिवार को सिलचर में असम सचिवालय को बराक घाटी के लोगों को समर्पित किया और घाटी के तीन जिलों कछार, हैलाकांडी और श्रीभूमि में लगभग 340 करोड़ रुपए की कई विकास परियोजनाओं का उ‌द्घाटन और शिलान्यास किया। सिलचर में आयोजित कार्यक्रम में बोलते हुए...
युद्ध के बीच ईरान में फंसे 70 से अधिक भारतीय छात्र रविवार सुबह पहुंचेंगे दिल्ली
श्रीनगर, 14 मार्च। जम्मू-कश्मीर स्टूडेंट्स एसोसिएशन ने शनिवार को बताया कि ईरान में जारी युद्ध जैसी स्थिति के बीच फंसे 70 से अधिक भारतीय छात्र, जिनमें अधिकांश जम्मू-कश्मीर के हैं, सुरक्षित वापस लौट रहे हैं। इन सभी के अर्मेनिया और दुबई के रास्ते दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर...
उधमपुर: CDS पास कर सेना में अधिकारी बनीं मृगु सांब्याल, DIG-SSP ने किया सम्मानित, बनीं प्रेरणास्रोत
उधमपुर, 14 मार्च। कंबाइंड डिफेंस सर्विसेज (सीडीएस) परीक्षा में सफलता हासिल कर भारतीय सेना में चयनित होने वाली मृगु सांब्याल को जिला पुलिस लाइन (डीपीएल) उधमपुर में सम्मानित किया गया। यह सम्मान समारोह उधमपुर-रियासी रेंज की डीआईजी सारा रिजवी (आईपीएस) और एसएसपी उधमपुर अमोद नागपुरे (आईपीएस) की...
बागलकोट उपचुनाव: शिवकुमार का जनता से आह्वान, "कांग्रेस की गारंटी योजनाओं ने गरीबों का जीवन बदला, हमें आशीर्वाद दें"
बागलकोट (कर्नाटक), 14 मार्च (आईएएनएस)। कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डी.के. शिवकुमार ने शनिवार को लोगों से आगामी उपचुनाव में कांग्रेस सरकार को एक बार फिर आशीर्वाद देने की अपील की। उन्होंने कहा कि सरकार गरीबों के लिए कल्याणकारी योजनाएं लागू कर रही है। बागलकोट में एक विकास...
अरुणाचल राज्यपाल ने विश्वविद्यालयों से कहा: नवाचार बढ़ाएं, मजबूत स्टार्ट-अप इकोसिस्टम विकसित कर छात्र बनाएं नौकरीदाता
ईटानगर, 14 मार्च। अरुणाचल प्रदेश के राज्यपाल के. टी. परनाइक ने शनिवार को शैक्षणिक संस्थानों से अपील की कि वे उद्यमिता को बढ़ावा दें और इनोवेशन हब, इन्क्यूबेशन सेंटर तथा स्टार्ट-अप लैब के माध्यम से मजबूत स्टार्ट-अप इकोसिस्टम विकसित करें, ताकि छात्र नौकरी खोजने वाले नहीं बल्कि नौकरी देने वाले बन...
करुणागपल्ली: दिनदहाड़े खूनी गैंगवार, जमानत पर छूटे अलुवा अतुल की Innova से टक्कर मार खाई में धकेलकर हत्या
करुणागपल्ली, 14 मार्च। केरल के करुणागपल्ली में एक बार फिर गैंगवार की खौफनाक घटना सामने आई है। जिम संतोष हत्याकांड में आरोपी और जमानत पर रिहा हुए गैंग लीडर अलुवा अतुल की सड़क के बीचों-बीच हत्या कर दी गई। यह घटना तब हुई जब अतुल पुलिस थाने से जमानत पर रिहा होकर घर लौट रहा था। पुलिस के अनुसार...
तमिलनाडु सरकार का बड़ा दांव! अग्निकुल कॉसमॉस में 25 करोड़ का निवेश, 3D रॉकेट इंजन भरेगा उड़ान
चेन्नई, 14 मार्च। भारत की अग्रणी स्पेस-टेक कंपनी अग्निकुल कॉसमॉस ने शनिवार को घोषणा की कि तमिलनाडु इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन ने कंपनी में 25 करोड़ रुपए का निवेश मंजूर किया है। यह निवेश टीआईडीसीओ की नई स्टार्टअप इन्वेस्टमेंट पॉलिसी 2025 के तहत पहला निवेश है। यह कंपनी दुनिया के पहले...
यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा में शर्मनाक प्रश्न! ब्रजेश पाठक का कड़ा रुख: समाज की गरिमा पर चोट बर्दाश्त नहीं, जांच के आदेश
लखनऊ, 14 मार्च। उत्तर प्रदेश में पुलिस उपनिरीक्षक (दारोगा) और समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती के लिए लिखित परीक्षा शुरू हो गई है। यह परीक्षा 14 और 15 मार्च को प्रदेश के 75 जिलों में आयोजित की जा रही है। इसे लेकर उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने बयान जारी किया है। उत्तर प्रदेश सरकार के उपमुख्यमंत्री...
पोंटिंग ने बताया: संजू सैमसन पर भरोसा दिखाना भारतीय टीम के लिए टी20 विश्व कप में सबसे बड़ा वरदान बना
नई दिल्ली, 14 मार्च। महान क्रिकेटर रिकी पोंटिंग ने कहा कि भारत के विकेटकीपर-बल्लेबाज संजू सैमसन को बल्लेबाजी क्रम में ऊपर बनाए रखने का फैसला टीम के सफल आईसीसी मेंस टी20 विश्व कप 2026 अभियान का सबसे महत्वपूर्ण निर्णय था। पोंटिंग के अनुसार, कप्तान सूर्यकुमार यादव और कोचिंग स्टाफ ने सैमसन पर जो...
हादी हत्याकांड: बांग्लादेश से हत्यारों को बंगाल लाने वाला एजेंट STF की गिरफ्त में, सीमा पार कनेक्शन उजागर
कोलकाता, 14 मार्च। पश्चिम बंगाल पुलिस की एसटीएफ ने शनिवार को एक ऐसे एजेंट को गिरफ्तार किया, जिसने कथित तौर पर बांग्लादेशी कट्टरपंथी मंच ‘इंकलाब मंचो’ के प्रवक्ता शरीफ उस्मान हादी के दो हत्यारों को हत्या के बाद बांग्लादेश से पश्चिम बंगाल भागने में मदद की थी। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया...
पहलगाम आतंकी हमला यूएनएचआरसी में गूंजा, अंतर्राष्ट्रीय समुदाय ने दोषियों पर कड़ी कार्रवाई और जवाबदेही की मांग की
पेरिस, 14 मार्च। जम्मू-कश्मीर में अप्रैल 2025 में हुए पहलगाम आतंकी हमले का मुद्दा जिनेवा में चल रहे संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद (यूएनएचआरसी) के 61वें सत्र में उठाया गया। एक अंतरराष्ट्रीय सिविल सोसायटी समूह ने आतंकवाद के खिलाफ वैश्विक जवाबदेही और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की। सत्र...
जम्मू-कश्मीर में LPG कालाबाजारी का खेल खत्म! पुलिस ने 75 सिलेंडर जब्त कर 3 शातिर आरोपियों को दबोचा
डोडा, 14 मार्च। जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में आवश्यक वस्तुओं की जमाखोरी और कालाबाजारी के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए भद्रवाह क्षेत्र से 75 एलपीजी सिलेंडर बरामद किए हैं। इस मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार शनिवार को एसएसपी डोडा संदीप मेहता...
मध्य प्रदेश के शुजालपुर में मुख्यमंत्री कन्या विवाह में 200 जोड़े शादी की बंधन में बंधे
शाजापुर/भोपाल, 14 मार्च। मध्य प्रदेश के शुजालपुर कस्बे में शनिवार को 'मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना' के तहत आयोजित एक बहुधार्मिक सामूहिक विवाह समारोह में लगभग 200 जोड़ों ने विवाह बंधन में बंधे। आधिकारिक जानकारी के अनुसार, नवविवाहित जोड़ों में से 162 जोड़े हिंदू समुदाय से थे जबकि 38 जोड़े...
अभिषेक बनर्जी ने शशि पांजा के घर हमले को बताया कायरतापूर्ण, भाजपा पर बरसे- पूछा क्या यही है 'नारी सम्मान'?
कोलकाता, 14 मार्च। पश्चिम बंगाल की कैबिनेट मंत्री शशि पांजा के आवास पर हुए हमले को लेकर तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी ने भाजपा पर जुबानी हमला किया। अभिषेक बनर्जी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर घटना की कड़ी निंदा की और इसे लोकतंत्र व महिलाओं की सुरक्षा पर हमला...
प्रयागराज का अलोपी देवी मंदिर: जहां बिना मूर्ति पूजी जाती हैं मां, चैत्र नवरात्रि में उमड़ता है भक्तों का सैलाब
प्रयागराज, 14 मार्च। सनातन धर्म में चैत्र नवरात्रि का खास महत्व है। हर साल यह त्योहार चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि को मनाया जाता है। इस साल चैत्र नवरात्रि की शुरुआत 19 मार्च को हो जाएगी। वहीं, नौ दिनों तक चलने वाले इस त्योहार का समापन 27 मार्च को होगा। चैत्र नवरात्रि में नौ दिन देवी...
जस्टिन लैंगर बोले, "ऋषभ पंत जैसे चैंपियन खिलाड़ी मुश्किल दौर में ज्यादा नहीं टिकते, IPL में करेंगे धमाकेदार वापसी"
नई दिल्ली, 14 मार्च। लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) के हेड कोच जस्टिन लैंगर का मानना है कि कप्तान ऋषभ पंत इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 19वें सीजन में जोरदार वापसी करेंगे। आईपीएल 2026 का आगाज 28 मार्च से होने जा रहा है। लखनऊ की टीम अपने अभियान का आगाज एक अप्रैल को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ करेगी।...
पाकिस्तान में अल्पसंख्यक तबाह! शिया, अहमदिया, हजारा समुदाय सांप्रदायिक हिंसा के शिकार, सरकार सुरक्षा में नाकाम
एथेंस, 14 मार्च। पाकिस्तान में धार्मिक अल्पसंख्यकों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल उठे हैं। एक रिपोर्ट में कहा गया है कि शिया, अहमदिया और हजारा जैसे समुदाय बढ़ती सांप्रदायिक हिंसा के बीच लगातार निशाना बन रहे हैं और सरकार उन्हें पर्याप्त सुरक्षा देने में विफल रही है। एथेंस स्थित संस्था डायरेक्टस...
गणतंत्र दिवस परेड में मणिपुर का मान बढ़ाने वाले एनसीसी कैडेट्स सम्मानित, सीएम ने युवाओं के विकास का संकल्प दोहराया
इम्फाल, 14 मार्च। मणिपुर के मुख्यमंत्री युम्नाम खेमचंद सिंह ने शनिवार को राष्ट्रीय कैडेट कोर के कैडेटों को आश्वस्त करते हुए कहा कि राज्य सरकार ऐसा माहौल बनाने के लिए प्रतिबद्ध है, जिसमें युवा आगे बढ़ सकें और राज्य के विकास में सक्रिय भूमिका निभा सकें। मुख्यमंत्री इम्फाल के डीएम कॉलेज परिसर में...
गया में 'हर घर रक्तदान' का राष्ट्रीय महाकुंभ: 200 संस्थाएं सम्मानित, देश में फैलेगी रक्त क्रांति!
गया, 14 मार्च। 'हर घर रक्तदान' मुहिम के तहत शहीद भगत सिंह यूथ ब्रिगेड द्वारा रविवार को गया जी के हरिदास सेमिनरी ऑडिटोरियम में राष्ट्रीय रक्तदान अधिवेशन का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम का उद्देश्य देशभर में रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाना और रक्तदान के क्षेत्र में कार्य करने वाली संस्थाओं...
गीतकार वर्मा मलिक: जब हिट गानों के बाद भी थे बेरोजगार, मनोज कुमार की एक पेशकश ने यूं बदली किस्मत
मुंबई, 14 मार्च। हिंदी सिनेमा के इतिहास में ऐसे कई गीतकार हुए, जिन्होंने अपनी अनोखी और समृद्ध रचनाओं से फिल्मों को अमर बनाया। लीक से हटकर लिखने वाले इन कलमकारों में वर्मा मलिक का जिक्र लाजमी है। जीवन के हर रंग और भावनाओं को अपने शब्दों में समेटने वाले गीतकार वर्मा मलिक की 15 मार्च को पुण्यतिथि...
सिद्धारमैया का बड़ा बयान: कर्नाटक में विकास और गारंटी योजनाओं को समान प्राथमिकता, जनता से किए वादे निभाएगी सरकार
बागलकोट, 14 मार्च (आईएएनएस) कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्दारमैया ने शनिवार को कहा कि राज्य सरकार उत्तरी कर्नाटक में क्षेत्रीय असंतुलन को दूर करने के लिए प्रतिबद्ध है, और उन्होंने जोर देकर कहा कि कांग्रेस के नेतृत्व वाली राज्य सरकार जनता से किए गए वादों को पूरा करती है। उन्होंने कहा, "गारंटी और...
कोलकाता रैली में मोदी के बयानों पर टीएमसी का पलटवार, भाजपा पर हिंसा-तोड़फोड़ का आरोप: PM ने उकसाया
कोलकाता, 14 मार्च। कोलकाता के ब्रिगेड परेड ग्राउंड में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली के तुरंत बाद तृणमूल कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं और मंत्रियों ने भाजपा पर तोड़‌फोड़ व हिंसा में लिप्त होने का आरोप लगाया। रैली के तुरंत बाद ब्रात्या बसु, शशि पांजा और पार्टी सांसद सायनी घोष ने रविवार को तृणमूल...
महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 की तैयारी! साउथ अफ्रीका-न्यूजीलैंड की 5 मैचों की सीरीज, कल से होगा धमाल
नई दिल्ली, 14 मार्च। विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 की शुरुआत 12 जून से होगी, जिससे पहले साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड की टीमें 5 मुकाबलों की टी20 सीरीज में अपनी तैयारियों को पुख्ता करने उतरेंगी। दोनों देशों की महिला टीमों के बीच टी20 सीरीज की शुरुआत 15 मार्च से होगी। पहला मुकाबला माउंट माउंगानुई में...
मैच में ये क्या कर गए सलमान आगा? गेंद उठाने पर आईसीसी ने लगाई कड़ी फटकार, जुड़ा डिमेरिट प्वाइंट
मीरपुर, 14 मार्च। पाकिस्तानी बल्लेबाज सलमान आगा शुक्रवार को ढाका में बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे वनडे मैच के दौरान आचार संहिता का उल्लंघन करते हुए पाए गए, जिसके बाद इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) ने आगा को आधिकारिक तौर पर फटकार लगाई है। इसके साथ उनके अनुशासन रिकॉर्ड में एक डिमेरिट प्वाइंट...
बिहार राज्यसभा चुनाव: NDA की महाबैठक में 'जीत का मंत्र', विधायकों ने पांचों सीटों पर बजाया डंका
पटना, 14 मार्च। बिहार में आगामी राज्यसभा चुनावों के लिए एनडीए खेमे में जोरदार तैयारी चल रही है। जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने आईएएनएस से बातचीत में दावा किया कि एनडीए की पांचों सीटों पर जीत सुनिश्चित है। उन्होंने कहा, "हम लोगों की जीत सुनिश्चित है। हमने विधायकों के साथ बैठक की है...

Latest Replies

Trending Content

Forum statistics

Threads
16,712
Messages
16,749
Members
20
Latest member
7519202689
Back
Top