टी20 वर्ल्ड कप: 15 बाउंड्री से फरहान का गरजा बल्ला, पाकिस्तान ने नामीबिया को दिया 200 रनों का विशाल लक्ष्य

टी20 वर्ल्ड कप: 15 बाउंड्री के साथ फरहान का नाबाद शतक, पाकिस्तान ने नामीबिया को दिया 200 रन का विशाल टारगेट


कोलंबो, 18 फरवरी। साहिबजादा फरहान की शतकीय पारी के दम पर पाकिस्तान ने नामीबिया को टी20 वर्ल्ड कप 2026 के 35वें मुकाबले में जीत के लिए 200 रन का टारगेट दिया है।

सिंहली स्पोर्ट्स क्लब में टॉस जीतकर बल्लेबाजी के लिए उतरी पाकिस्तानी टीम ने निर्धारित ओवरों में 3 विकेट खोकर 199 रन बनाए। इस टीम को साहिबजादा फरहान ने सईम अयूब के साथ मिलकर शानदार शुरुआत दिलाई। दोनों खिलाड़ियों ने पहले विकेट के लिए 5.1 ओवरों में 40 रन की साझेदारी की।

सईम 12 गेंदों में 2 चौकों के साथ 14 रन बनाकर आउट हुए, जिसके बाद सलमान आगा ने साहिबजादा फरहान के साथ दूसरे विकेट के लिए 42 गेंदों में 67 रन की साझेदारी की। सलमान 23 गेंदों में 2 छक्कों और 3 चौकों के साथ 38 रन बनाकर पवेलियन लौटे।

इस टीम को 118 के स्कोर तक तीसरा झटका लगा, जिसके बाद साहिबजादा फरहान ने शादाब खान के साथ 40 गेंदों में 81 रन की अटूट साझेदारी करते हुए पाकिस्तान को विशाल स्कोर तक पहुंचाया। साहिबजादा 58 गेंदों में 4 छक्कों और 11 चौकों के साथ 100 रन बनाकर नाबाद रहे, जबकि शाबाद ने 22 गेंदों में 3 छक्कों और 1 चौके के साथ 36 रन की नाबाद पारी खेली। नामीबिया की तरफ से जैक ब्रसेल ने 48 रन देकर 2 विकेट हासिल किए, जबकि कप्तान गेरहार्ड इरास्मस ने 1 विकेट निकाला।

पाकिस्तानी टीम 3 में से 1 मैच गंवाकर ग्रुप-ए की प्वाइंट्स टेबल में तीसरे स्थान पर मौजूद है, जबकि नीदरलैंड 3 में से 1 मैच जीतकर चौथे पायदान पर है। इस ग्रुप में पाकिस्तान से ऊपर यूएसए है, जिसने 4 में से 2 मैच जीते हैं। फिलहाल ये तीनों ही टीमें सुपर-8 की दावेदार हैं।

पाकिस्तान की प्लेइंग इलेवन: साहिबजादा फरहान, सैम अयूब, सलमान आगा (कप्तान), बाबर आजम, उस्मान खान (विकेटकीपर), ख्वाजा नफे, शादाब खान, मोहम्मद नवाज, फहीम अशरफ, सलमान मिर्जा और उस्मान तारिक।

नामीबिया की प्लेइंग इलेवन: लोरेन स्टीनकैंप, जान फ्रिलिंक, जान निकोल लॉफ्टी-ईटन, गेरहार्ड इरास्मस (कप्तान), अलेक्जेंडर वोल्शेंक, जेजे स्मिट, जेन ग्रीन (विकेटकीपर), रूबेन ट्रम्पेलमैन, विलेम मायबर्ग, बर्नार्ड शोल्ट्ज और जैक ब्रसेल।
 

Similar threads

Trending Content

Forum statistics

Threads
8,117
Messages
8,149
Members
19
Latest member
Jessantict5434
Back
Top