टी20 वर्ल्ड कप: इंग्लैंड से हारकर भी इटली के कप्तान का बुलंद हौसला! बोले- बेखौफ खेलेंगे, खोने को कुछ नहीं

टी20 वर्ल्ड कप में इंग्लैंड को दिया करारा जवाब, इटली के कप्तान बोले- हमारे पास खोने के लिए कुछ नहीं है


कोलकाता, 16 फरवरी। टी20 वर्ल्ड कप मुकाबले में इंग्लैंड को कड़ी चुनौती देने के बाद इटली के कप्तान हैरी मानेंटी को अपनी टीम के जुझारू प्रदर्शन पर बहुत गर्व है। सोमवार को ईडन गार्डन्स में इंग्लैंड के खिलाफ 203 रनों के टारगेट का पीछा करने उतरी इटली ने अंत तक लड़कर 178 रन बनाए। यह टीम 24 रन से मुकाबला गंवा बैठी, लेकिन कप्तान ने स्पष्ट तौर पर कहा है कि टीम के पास खोने के लिए कुछ नहीं है। इटली बगैर किसी डर के खेलना जारी रखेगा।

सोमवार को कोलकाता में खेले गए मुकाबले में इंग्लैंड ने 7 विकेट खोकर 202 रन बनाए। इसके जवाब में इटली ने 178 रन बनाकर दुनिया को अपना माद्दा दिखाया।

मुकाबले के बाद प्रेजेंटेशन के दौरान मानेंटी ने कहा, "हमारे पास खोने के लिए कुछ नहीं है। हम यही सोचकर आए थे। यह हम पर है कि हम फिर से मुकाबला करने की कोशिश करें और सच में उन्हें अपनी सीमा तक धकेलें। पूरे टूर्नामेंट में यही हमारा मकसद है।"

कप्तान ने कहा, "हमें पहले से पता था कि इंग्लैंड आक्रामक अंदाज में खेलेगा। यही उनके क्रिकेट की पहचान है, जो दर्शकों के लिए भी मनोरंजक होती है। हमें यह भी भरोसा था कि अगर हम पारी की शुरुआत में लगातार विकेट निकाल सकें, तो मिडिल और डेथ ओवरों में मुकाबले में बने रहेंगे।"

महज 105 के स्कोर तक 5 विकेट गंवाने के बाद इंग्लैंड ने आखिरकार 7 विकेट खोकर 202 रन बनाए, जिसमें विल जैक्स ने पारी को संभालते हुए अहम भूमिका निभाई। मैनेंटी ने उनकी तारीफ में कहा, "उन्होंने (जैक्स) शानदार बल्लेबाजी की और दिखाया कि जब आप पारी को गहराई तक ले जाते हैं और मिडिल ऑर्डर में ताकत होती है, तो फिर कुछ भी हो सकता है।"

कप्तान मानेंटी ने कहा, "छोटे से मैदान और अच्छी पिच पर, एक बेहद मजबूत बल्लेबाजी लाइन-अप के खिलाफ हम अपनी पूरी कोशिश कर रहे थे कि जहां तक हो सके उनके स्कोर को सीमित रखें। हमें पता था कि अगर शुरुआत में विकेट मिलते हैं तो इससे मदद मिलेगी। जैसा कि आप देख सकते हैं, आज 200 का स्कोर बहुत ज्यादा नहीं था।"

इटली की पारी में बेन मेनांटी के शानदार जवाबी आक्रमण और अंत में ग्रांट स्टीवर्ट की तेज बल्लेबाजी ने खास भूमिका निभाई। कप्तान ने दोनों की जमकर तारीफ करते हुए साझेदारियों की अहमियत पर जोर दिया, जिससे इटली को मुकाबले में बने रहने का मौका मिला।

उन्होंने कहा, "वह वाकई शानदार पारी थी। हमने जल्दी कुछ विकेट गंवा दिए थे और उनके आने के बाद पहली ही गेंद से आक्रामक शॉट खेलना शुरू करने से इंग्लैंड पर दबाव बन गया। अगर आप आखिरी ओवरों को देखें, तो ग्रांट स्टुअर्ट ने भी वही किया। इससे यह साबित होता है कि जब आप एक छोटी-सी साझेदारी बना लेते हैं और दबाव डालते हैं, तो फिर कुछ भी हो सकता है।"

3 में से 2 मुकाबले गंवाकर इटली की टीम ग्रुप-सी की प्वाइंट्स टेबल में चौथे स्थान पर है। यह टीम खिताबी रेस से बाहर है। हालांकि, 19 फरवरी को वेस्टइंडीज के विरुद्ध अपने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के अभियान का अंतिम मैच खेलेगी।
 

Similar threads

Latest Replies

Trending Content

Forum statistics

Threads
7,584
Messages
7,616
Members
18
Latest member
neodermatologist
Back
Top