टीम इंडिया ने पाक से हाथ न मिलाकर कुछ गलत नहीं किया: मंत्री श्रेयसी सिंह का बेबाक समर्थन

पाक खिलाड़ियों से हाथ न मिलाकर भारतीय खिलाड़ियों ने कुछ गलत नहीं किया: मंत्री श्रेयसी सिंह


पटना, 16 फरवरी। बिहार सरकार में खेल मंत्री श्रेयसी सिंह ने टी-20 विश्व कप में भारत-पाक मैच के बाद खिलाड़ियों द्वारा हाथ नहीं मिलाने पर कहा कि भारतीय खिलाड़ियों ने पाकिस्तान के खिलाड़ियों के साथ हाथ नहीं मिलाया है तो इसमें कुछ भी गलत नहीं है।

पटना में आईएएनएस से बातचीत में खेल मंत्री श्रेयसी सिंह ने कहा कि अगर उनके इमोशनल सेंटिमेंट को देखा जाए और उसमें कोई गलत इरादा नहीं है, तो मुझे नहीं लगता कि भारतीय खिलाड़ियों ने कोई गलत काम किया है।

मंत्री श्रेयसी सिंह ने भारत की जीत पर कहा कि हमें बहुत खुशी है कि टीम इंडिया ने पाकिस्तान के खिलाफ शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए मैच जीता। हम भारतीय टीम को बधाई देते हैं। उन्होंने विशेष तौर पर कहा कि ईशान किशन का परफॉर्मेंस बहुत अच्छा रहा। उन्होंने बहुत ही अच्छी बल्लेबाजी की है। हमें गर्व होता है।

खेल मंत्री श्रेयसी सिंह ने कहा कि अब पटना स्थित मोइनुल हक स्टेडियम का काम भी जल्द शुरू होने वाला है। उसका काम तेजी से शुरू होगा। जो कुछ अड़चन थी, उसे क्लियर कर दिया गया है। राजगीर का क्रिकेट स्टेडियम बनकर तैयार है। स्टेडियम में मैच जल्द शुरू किए जाएंगे। बिहार के बच्चे आगे बढ़ें और आने वाले समय में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने का काम करें।

मंत्री मोहम्मद ज़मा खान ने टीम इंडिया को अपनी ओर से शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि हमारे खिलाड़ियों ने लगन के साथ शानदार प्रदर्शन किया और मैच अपने नाम किया। उन्होंने कहा कि मुझे मालूम था कि टीम इंडिया जीतेगी और इंडिया ने मैच जीत लिया।

कांग्रेस नेता कमरुल होदा ने टी-20 विश्व कप में भारत-पाक मैच के बाद खिलाड़ियों द्वारा हाथ नहीं मिलाने पर कहा कि टीमों का हाथ मिलाना या नहीं मिलाना उनका आपसी मामला है। मैच बिल्कुल खेला जाना चाहिए था। टीम इंडिया जीती है और जीतेगी।

बता दें कि पाकिस्तान पर मिली शानदार जीत में सलामी बल्लेबाज ईशान किशन की तूफानी 77 रनों की पारी महत्वपूर्ण रही। कोलंबो की इस पिच पर जहां दूसरे बल्लेबाज रन बनाने के लिए संघर्ष कर रहे थे, ईशान के बल्ले से चौके-छक्के निकलते रहे।
 
Similar content Most view View more

Latest Replies

Forum statistics

Threads
16,711
Messages
16,748
Members
20
Latest member
7519202689
Back
Top