अंडर-19 वर्ल्ड कप में भारत की ऐतिहासिक जीत पर जय शाह: टीम इंडिया हकदार, इंग्लैंड भी खुद पर गर्व करे

टीम इंडिया इस जीत की हकदार है, इंग्लैंड भी खुद पर गर्व महसूस कर सकता है: जय शाह


नई दिल्ली, 6 फरवरी। इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) के अध्यक्ष जय शाह ने भारतीय टीम को अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 का खिताब जीतने पर बधाई देते हुए उसे इसका 'हकदार' बताया है।

आईसीसी अध्यक्ष जय शाह ने कहा, "आईसीसी अंडर-19 पुरुष क्रिकेट वर्ल्ड कप का छठा खिताब जीतने के लिए भारत को बहुत-बहुत बधाई! वे इस जीत के हकदार हैं, लेकिन फाइनल तक शानदार प्रदर्शन करने के बाद इंग्लैंड भी गर्व महसूस कर सकता है। जिम्बाब्वे क्रिकेट और नामीबिया क्रिकेट को भी एक शानदार टूर्नामेंट की मेजबानी करने के लिए बहुत-बहुत बधाई, जिसने हमारे खेल के भविष्य के सितारों को दिखाया।"

हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेले गए इस मुकाबले में भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 9 विकेट खोकर 411 रन बनाए।

इस टीम के लिए वैभव सूर्यवंशी ने 80 गेंदों में सर्वाधिक 175 रन बनाए। उनकी इस पारी में 15 चौके और इतने ही छक्के शामिल थे। कप्तान आयुष म्हात्रे ने 51 गेंदों में 2 छक्कों और 7 चौकों के साथ 53 रन की पारी खेली। वहीं, अभिज्ञान कुंडू ने 40 रन का योगदान टीम के खाते में दिया।

इंग्लैंड की तरफ से जेम्स मिंटो ने सर्वाधिक 3 विकेट हासिल किए, जबकि सेबेस्टियन मॉर्गन और एलेक्स ग्रीन ने 2-2 विकेट निकाले। एक विकेट मैनी लुम्सडेन के हाथ लगा।

इसके जवाब में इंग्लैंड की टीम 40.2 ओवरों में महज 311 रन पर सिमट गई। इस टीम के लिए कैलेब फाल्कनर ने 67 गेंदों में 7 छक्कों और 9 चौकों के साथ 115 रन की पारी खेली। वहीं, बेन डॉकिन्स ने 66 रन का योगदान टीम के खाते में दिया। बेन मेयस ने 45 रन का योगदान टीम के खाते में दिया।

भारत की तरफ से आरएस अंबरीश ने सर्वाधिक 3 विकेट निकाले। इनके अलावा, दीपेश देवेंद्रन और कनिष्क चौहान ने 2-2 विकेट हासिल किए। एक-एक विकेट खिलन पटेल और आयुष म्हात्रे के हाथ लगा।
 

Latest Replies

Forum statistics

Threads
16,433
Messages
16,470
Members
20
Latest member
7519202689
Back
Top