टी-20 विश्व कप: भारत-पाक महामुकाबले से पहले मनोज तिवारी बोले, आसान नहीं होगी इस बार जीत!

पाकिस्तान को इस बार हराना आसान नहीं होगा: पूर्व क्रिकेटर मनोज तिवारी


कोलकाता, 14 फरवरी। टी-20 विश्व कप में भारत और पाकिस्तान के बीच श्रीलंका के कोलंबो में 15 फरवरी को होने वाले मैच को लेकर पूर्व क्रिकेटर मनोज तिवारी ने कहा कि इस बार पाकिस्तान को हराना आसान नहीं होगा।

कोलकाता में आईएएनएस से बातचीत में पूर्व क्रिकेटर मनोज तिवारी ने कहा कि इंडिया साफ तौर पर फेवरेट है-इसमें कोई शक नहीं। हालांकि, इस बार पाकिस्तान को हराना आसान नहीं होगा, क्योंकि वे कड़ी टक्कर देंगे। हमारी टीम हर डिपार्टमेंट में बहुत मजबूत दिख रही है। बैटिंग, बॉलिंग और फील्डिंग-सभी जगह अच्छी तरह कवर हैं। चाहे ओपनिंग जोड़ी देखें, मिडिल ऑर्डर हो, स्पिनर हों या फास्ट बॉलर-इंडिया के पास हर जगह सॉलिड ऑप्शन हैं।

उन्होंने कहा कि हालांकि पाकिस्तान की टीम में दो-तीन खिलाड़ी भारतीय टीम को परेशान कर सकते हैं। यह पिछले मैचों की तरह एकतरफा नहीं होगा। पाकिस्तान के बारे में कोई भी टिप्पणी नहीं की जा सकती- क्योंकि, वे जीता हुआ मैच हार सकते हैं और हारा हुआ मैच जीत सकते हैं। मुझे उम्मीद है कि अच्छा मैच होगा, जो टीम बेहतर खेलेगी, वही जीतेगी। दर्शकों का मनोरंजन हो, इससे बड़ी बात क्या हो सकती है।

उन्होंने टीम इंडिया के कुछ खिलाड़ियों का जिक्र करते हुए कहा कि ईशान किशन फुल फॉर्म में हैं। अभिषेक शर्मा को फूड इंफेक्शन हुआ था, इसलिए वे पिछले मैच में नहीं खेले थे, लेकिन उनके बल्ले से अगर रन आए तो अच्छे रन आएंगे। शिवम दुबे भी अच्छी लय में हैं। हार्दिक पांड्या के अलावा गेंदबाजों में वरुण चक्रवर्ती और जसप्रीत बुमराह भी हैं। इसीलिए, भारतीय टीम हर एंगल से मजबूत दिख रही है, मैच 15 फरवरी को होना है, देखते हैं, क्या होता है।

पाकिस्तान के भारत के साथ मैच खेलने पर पूर्व क्रिकेटर मनोज तिवारी ने कहा कि क्रिकेट को करीब से फॉलो करने वाले कई लोग पहले से ही जानते थे कि यह नतीजा तो आना ही था। किसी भी देश का क्रिकेट बोर्ड असल में इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) के खिलाफ नहीं जा सकता, क्योंकि आखिरकार वही खेल को चलाने वाली सर्वोच्च अथॉरिटी है। और अंत में यही हुआ कि पाकिस्तान को खेलना पड़ा। यह अच्छी बात है, क्योंकि दोनों देशों के क्रिकेट प्रेमी मैच का भरपूर मजा लेंगे। अगर हाई-स्कोरिंग मैच हुआ तो और भी ज्यादा मजा आएगा।

उन्होंने कहा कि आईसीसी से झगड़ा करके पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड आगे नहीं बढ़ सकता। इन मैचों से रेवेन्यू भी बहुत ज्यादा जनरेट होता है।
 

Trending Content

Forum statistics

Threads
15,231
Messages
15,268
Members
20
Latest member
7519202689
Back
Top