सीएम योगी ने झूठ फैलाने वाले विपक्ष को दिया करारा जवाब: दानिश आजाद अंसारी

सीएम योगी ने झूठ फैलाने वाले विपक्ष को दिया करारा जवाब: दानिश आजाद अंसारी


लखनऊ, 13 फरवरी। उत्तर प्रदेश के विधानसभा बजट सत्र में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कई मुद्दों पर विपक्ष को घेरने का काम किया। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार में गुंडों और माफिया का राज था, लेकिन 2017 के बाद से प्रदेश में एक भी दंगा नहीं हुआ। सीएम योगी आदित्यनाथ के भाषण पर प्रदेश सरकार में मंत्री दानिश आजाद अंसारी ने कहा कि सदन में सीएम योगी आदित्यनाथ ने झूठ फैलाने वाले विपक्ष को करारा जवाब दिया है।

लखनऊ में दानिश आजाद अंसारी ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि आज मुख्यमंत्री ने विपक्ष को सिर्फ जवाब ही नहीं दिया, बल्कि सदन में कड़ा जवाब दिया। विपक्ष के नेता सिर्फ झूठ बोलते हैं और जनता के बीच गलत जानकारी फैलाते हैं। मुख्यमंत्री ने इन सबको करारा जवाब दिया। पीएम मोदी के मार्गदर्शन और सीएम योगी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश विकास का प्रदेश बना है, उद्योग का प्रदेश बना है, अच्छी शिक्षा का प्रदेश बना है, रोजगार का प्रदेश बना है। यह बात विपक्ष को दिखाई नहीं देती। विपक्ष केवल जनता को भ्रमित करके अपनी राजनीतिक रोटियां सेंकना चाहता है। आज जिस तरह विपक्ष की कलई खुली है, उसके कार्यकाल में उत्तर प्रदेश के साथ जो भेदभाव किया गया, आम नागरिकों के सपनों को तोड़ने का काम किया गया-समाजवादी पार्टी ने अपने शासनकाल में यही किया। उसकी भी चर्चा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने की है।

मंत्री दानिश आजाद अंसारी ने कहा कि सीएम योगी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सर्वांगीण विकास की ओर बढ़ रहा है। देश में यूपी सबसे तेजी से विकास करने वाला प्रदेश है। हमने 'वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट', 'वन डिस्ट्रिक्ट वन मेडिकल', 'वन डिस्ट्रिक्ट वन स्पोर्ट्स' को आगे बढ़ाया है। उत्तर प्रदेश के हर जनपद को वीवीआईपी बनाने का काम किया है। यह सब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में हो रहा है। पूरे प्रदेश की जनता हमारी सरकार को आशीर्वाद दे रही है। जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरने के लिए हम पूरी ईमानदारी से काम करेंगे।

'वंदे मातरम' के विरोध पर उन्होंने कहा कि यह बहुत ही महत्वपूर्ण विषय है। कांग्रेस और समाजवादी पार्टी 'वंदे मातरम' के नाम पर समाज को बांटने का काम कर रही हैं। यह देश का गुणगान करने वाला तराना है। देश की समृद्धि को 'वंदे मातरम' की लाइनें दर्शाती हैं। समाजवादी पार्टी और विपक्ष को बांटने की राजनीति से बाज आना चाहिए।
 

Similar threads

Latest Replies

Trending Content

Forum statistics

Threads
6,675
Messages
6,707
Members
18
Latest member
neodermatologist
Back
Top