अक्षय कुमार के शो में मृणाल ठाकुर ने किया बड़ा खुलासा, बोलीं- 'सिंगल हूं और मिंगल होने को तैयार!'

मृणाल ठाकुर ने रिलेशनशिप को लेकर तोड़ी चुप्पी, अक्षय कुमार के गेम शो में दी अपनी 'सिंगल' होने की अपडेट


मुंबई, 13 फरवरी। अभिनेत्री मृणाल ठाकुर और अभिनेता सिद्धांत चतुर्वेदी जल्द ही रोमांटिक ड्रामा फिल्म 'दो दीवाने शहर में' में नजर आएंगे। यह फिल्म दो ऐसे लोगों की कहानी है, जो यह सिखाती है कि हर वक्त परफेक्ट होना जरूरी नहीं है। फिल्म की टीम इन दिनों प्रमोशन के लिए कर रही है।

अक्षय कुमार के गेम शो 'व्हील ऑफ फॉर्च्यून' के आने वाले एपिसोड में फिल्म की टीम नजर आएगी, जिसमें मृणाल ठाकुर, सिद्धांत चतुर्वेदी और डायरेक्टर रवि उदयावर नजर आएंगे। इस एपिसोड में अभिनेत्री ने खुलासा किया कि वह फिलहाल किसी रिलेशनशिप में नहीं है।

अक्षय कुमार इस एपिसोड में मृणाल की टांग खींचते हुए पूछते हैं, "मृणाल, सोशल मीडिया पर आपके बारे में काफी चर्चा चल रही है। आपका अभी रिलेशनशिप स्टेट्स क्या है?" यह सवाल सुनकर मृणाल ने बिना झिझक के जवाब दिया, "मैं अभी सिंगल हूं और मिंगल होने के लिए तैयार हूं।"

अक्षय ने इस पल को जाने नहीं दिया और दर्शकों में से एक आदमी को उठने के लिए कहा। उस आदमी ने तुरंत जवाब दिया कि वह शादीशुदा है। अक्षय ने उसे देखकर मजेदार जवाब देते हुए कहा, "मैं मिंगल करने के लिए नहीं बुला रहा था।"

बता दें कि कुछ समय से सोशल मीडिया पर मृणाल और साउथ एक्टर धनुष के रिश्ते और शादी के बारे में काफी अफवाहें उड़ी थीं। हालांकि, अभिनेत्री ने अपने इस जवाब से अफवाहों पर विराम लगा दिया है।

रवि उदयावर द्वारा निर्देशित, यह एक आधुनिक, यथार्थवादी प्रेम कहानी है। इस फिल्म में सिद्धांत चतुर्वेदी और मृणाल ठाकुर मुख्य भूमिकाओं में हैं। इन दोनों के अलावा फिल्म में ईला अरुण, जॉय सेनगुप्ता, आयशा रजा, विराज गेहलानी, संदीपा धर, दीपराज राणा, मोना अम्बेगांवकर, अचिंत कौर और नवीन कौशिक भी नजर आएंगे। फिल्म के कुछ गाने रिलीज हो चुके हैं, जिन्हें लोगों की तरफ से काफी प्यार मिल रहा है। वहीं, सोशल मीडिया पर भी फिल्म को लेकर काफी क्रेज देखा जा रहा है। अब देखना होगा कि फिल्म को दर्शक कितना प्यार देते हैं।

संजय लीला भंसाली के भंसाली प्रोडक्शंस और जी स्टूडियोज के बैनर तले बनी रोमांटिक ड्रामा फिल्म 'दो दीवाने शहर में' 20 फरवरी को रिलीज होगी।
 

Latest Replies

Forum statistics

Threads
13,719
Messages
13,756
Members
20
Latest member
7519202689
Back
Top