नौरू के राष्ट्रपति फिर च्यांगमेन पहुंचे, बोले- 'इस शहर का पर्यावरण प्रेम आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा'

मुझे च्यांगमेन के बारे में और अधिक जानने की उम्मीद है : नौरू के राष्ट्रपति


बीजिंग, 13 फरवरी। नौरू के राष्ट्रपति डेविड रानिबोक अदेआंग ने इस वर्ष फिर से चीन के क्वांगतोंग प्रांत के च्यांगमेन शहर का दौरा किया। बर्ड पैराडाइज नेशनल वेटलैंड पार्क का भ्रमण करते हुए एक क्रूज जहाज पर सवार होने के दौरान चाइना मीडिया ग्रुप के 'उच्च स्तरीय इंटरव्यू' कार्यक्रम द्वारा उनका साक्षात्कार लिया गया।

साक्षात्कार में डेविड अदेआंग ने कहा कि जब हम चीन जाते हैं, तो आम तौर पर हमें बड़े शहर, जगमगाती रोशनी और कारखाने दिखाई देते हैं, लेकिन इस भूमि की रक्षा पीढ़ियों से सैकड़ों वर्षों से की जा रही है। लोगों का पर्यावरण के प्रति प्रेम देखकर मुझे गहरी प्रेरणा मिलती है, क्योंकि पर्यावरण की रक्षा करना ही आने वाली पीढ़ियों के लिए रहने की जगह की रक्षा करना है।

बताया जाता है कि पिछले वर्ष के जुलाई में, राष्ट्रपति अदेआंग ने क्वांगतोंग प्रांत के च्यांगमेन का दौरा किया था। छह महीने से अधिक समय बाद, उन्होंने मित्रों से मिलने, चंद्र नव वर्ष मनाने और सहयोग को बढ़ावा देने के लिए व्यवसायों का दौरा करने के लिए फिर से च्यांगमेन का दौरा किया।

साक्षात्कार में, राष्ट्रपति अदेआंग ने पिछले सात महीनों में चीन-नौरू सहयोग में हुई नई प्रगति के बारे में भी बताया।

उनके अनुसार, यदि आप अभी नौरू जाते हैं, तो आप पाएंगे कि च्यांगमेन द्वारा प्रदान की गई सौर बत्तियों के कारण पूरा द्वीप लगभग रोशन है। राष्ट्रपति के रूप में मुझे बहुत गर्व है। इसके अलावा, मैंने हाइड्रोपोनिक गार्डन में पहली बार लेट्यूस के पौधे लगाए, जो नौरू में लेट्यूस की सफल खेती का पहला मौका था। ये पौधे भी च्यांगमेन से लाए गए थे। मुझे च्यांगमेन के बारे में और अधिक जानने की उम्मीद है, लेकिन इसके लिए ज्ञान इकट्ठा करने के लिए बार-बार यात्रा करनी पड़ती है।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)
 

Similar threads

Trending Content

Forum statistics

Threads
6,660
Messages
6,692
Members
18
Latest member
neodermatologist
Back
Top