मानसिक थकान दूर करें! इन आसान आदतों से दिमाग को रिचार्ज कर बढ़ाएं अपनी प्रोडक्टिविटी और फोकस

इन आसान आदतों से चार्ज करें दिमाग की बैटरी, बढ़ेगी प्रोडक्टिविटी


नई दिल्ली, 13 फरवरी। शरीर के साथ मन को भी सेहतमंद रखना बेहद जरूरी है। लेकिन ये भी सच है कि आज के दौर में यह एक बड़ी चुनौती है। काम का प्रेशर, अनियमित लाइफस्टाइल मानसिक स्वास्थ्य को प्रभावित करने में कोई कसर नहीं छोड़ते। ऐसे में एक्सपर्ट कुछ आसान आदतों को दिनचर्या में शामिल करने की सलाह देते हैं।

नेशनल हेल्थ मिशन (एनएचएम) के अनुसार, मानसिक स्थिरता और अच्छा फोकस कार्यक्षमता (प्रोडक्टिविटी) को बढ़ाता है और कार्यस्थल पर बेहतर प्रदर्शन करने में मदद करता है। मानसिक स्वास्थ्य मजबूत होने से व्यक्ति तनाव से बेहतर निपटता है, निर्णय लेने की क्षमता बढ़ती है और जीवन में संतुलन बना रहता है।

मानसिक स्वास्थ्य पूरे शरीर को सेहतमंद रखने में कारगर हो सकता है। खराब मानसिक स्थिति से अनुपस्थिति और प्रोडक्टिविटी में गिरावट आती है। इसलिए, रोजमर्रा की आदतों में आसान उपायों को अपनाकर सेहतमंद रहा जा सकता है।

एक्सपर्ट के अनुसार, मानसिक रूप से सेहतमंद रहने के लिए नियमित व्यायाम करें, संतुलित और पौष्टिक आहार लें और अच्छी नींद पूरी करें। यह सच है कि आज के समय में गैजेट्स एक जरूरी हिस्सा बन चुके हैं। हालांकि, इस पर कंट्रोल जरूरी है। ऐसे में मोबाइल और स्क्रीन से दूरी बनाएं, खासकर सोने से पहले।

साइकोलॉजी के अनुसार, छोटी-छोटी बातें खुशी देती हैं, जो मन के लिए अच्छी होती हैं। इसके लिए दूसरों के प्रति आभार व्यक्त करें, छोटी-छोटी अच्छी बातों के लिए धन्यवाद कहें। किसी की बात अच्छी लगे तो खुलकर तारीफ करें। किताबें पढ़ना, कहानियां सुनना या डायरी में अपने विचार लिखने शुरू करें।

परिवार और अपने पसंदीदा इंंसान जैसे दोस्त वगैरह के साथ समय बिताएं और पारिवारिक गतिविधियों में शामिल हों। साथ ही रोजाना योग और ध्यान का अभ्यास करें। मोबाइल फोन से दूरी के साथ ही सोशल मीडिया का इस्तेमाल भी सीमित समय तक करें, अनावश्यक स्क्रॉलिंग से बचें। नई स्किल्स सीखें या कोई हॉबी अपनाएं, जैसे पेंटिंग, गार्डनिंग या संगीत।

ये छोटे-छोटे कदम विचारों को संतुलित रखते हैं और मानसिक रूप से स्वस्थ बनाए रखते हैं। यदि जरूरत हो तो डॉक्टर या काउंसलर से संपर्क करें।
 

Forum statistics

Threads
13,706
Messages
13,743
Members
20
Latest member
7519202689
Back
Top