टी20 वर्ल्ड कप: यूएई ने कनाडा को 5 विकेट से रौंदा! जफर के 3 विकेट के आगे हर्ष की फिफ्टी फीकी पड़ी

टी20 वर्ल्ड कप: हर्ष की फिफ्टी, जफर के नाम 3 विकेट! यूएई ने कनाडा को 5 विकेट से हराया


नई दिल्ली, 13 फरवरी। यूएई ने कनाडा के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप 2026 के 20वें मुकाबले को 5 विकेट से जीता। इस जीत के साथ यूएई ग्रुप-डी की प्वाइंट्स टेबल में चौथे स्थान पर पहुंच गया है।

टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी कनाडा की टीम ने 7 विकेट खोकर 150 रन बनाए। इस टीम ने 38 के स्कोर तक अपने 3 विकेट खो दिए थे। यहां से हर्ष ठाकर ने नवनीत धालीवाल के साथ चौथे विकेट के लिए 47 गेंदों में 58 रन की साझेदारी की।

नवनीत 28 गेंदों में 4 चौकों के साथ 34 रन बनाकर आउट हुए, जिसके बाद हर्ष ने श्रेयस मोव्वा के साथ पांचवें विकेट के लिए 28 गेंदों में 33 रन जोड़ते हुए टीम को 129 के स्कोर तक पहुंचाया।

श्रेयस 21 रन बनाकर पवेलियन लौटे, जबकि हर्ष ने 41 गेंदों में 3 छक्कों और 2 चौकों के साथ 50 रन की पारी खेली। कप्तान दिलप्रीत बाजवा ने 11 रन का योगदान टीम के खाते में दिया। इन चार बल्लेबाजों के अलावा, कोई अन्य खिलाड़ी इस पारी में दहाई का आंकड़ा नहीं छू सका। विपक्षी खेमे से जुनैद सिद्दीकी ने 4 ओवरों में 35 रन देकर 5 विकेट हासिल किए, जबकि मुहम्मद जवादुल्लाह ने 1 विकेट निकाला।

इसके जवाब में यूएई की टीम ने 19.4 ओवरों में जीत दर्ज कर ली। इस टीम ने 12 के स्कोर पर कप्तान मुहम्मद वसीम (4) का विकेट गंवा दिया। इसके बाद आर्यांश शर्मा ने अलीशान शराफू (5) के साथ दूसरे विकेट के लिए 27 गेंदों में 29 रन की साझेदारी की। यह टीम 66 के स्कोर तक अपने 4 विकेट गंवा चुकी थी, जहां से आर्यांश ने शोएब खान के साथ पांचवें विकेट के लिए 42 गेंदों में 84 रन जोड़ते हुए टीम को 150 के स्कोर तक पहुंचाया।

आर्यांश 53 गेंदों में 3 छक्कों और 6 चौकों के साथ 74 रन बनाकर आउट हुए, जबकि शोएब खान ने 29 गेंदों में 4 छक्कों और इतने ही चौकों के साथ 51 रन की पारी खेली। विपक्षी खेमे से साद बिन जफर ने 14 रन देकर 3 विकेट निकाले, जबकि कलीम और जसरकरण सिंह को 1-1 सफलता हाथ लगी।
 

Similar threads

Latest Replies

Trending Content

Forum statistics

Threads
6,594
Messages
6,626
Members
18
Latest member
neodermatologist
Back
Top