सपना था भाषाओं का संसार, लेकिन थिएटर ने मोड़ी राह; सकीना जाफरी ने ऐसे हॉलीवुड में जमाई अपनी धाक

एक्ट्रेस नहीं, ट्रांसलेटर बनना चाहती थीं सकीना जाफरी, थिएटर ने बदली राह और हॉलीवुड पर किया राज


मुंबई, 13 फरवरी। लोगों को अक्सर लगता है कि फिल्मी दुनिया में कलाकारों के बच्चे बचपन से ही अभिनय का सपना देखते हैं, लेकिन कुछ कहानियां इस सोच को पूरी तरह बदलती हैं। ऐसी ही एक कहानी है अमेरिकी अभिनेत्री सकीना जाफरी की। बहुत कम लोग जानते हैं कि सकीना कभी एक्ट्रेस बनना नहीं चाहती थी। उनका सपना भाषाओं की दुनिया में आगे बढ़ने का था। अभिनय उनके जीवन में एक संयोग की तरह बाद में आया।

सकीना जाफरी का जन्म 14 फरवरी 1962 को न्यूयॉर्क में हुआ। वह मशहूर अभिनेता सईद जाफरी और जानी-मानी शेफ, लेखिका और टीवी पर्सनैलिटी मधुर जाफरी की सबसे छोटी बेटी हैं। माता-पिता के अलग होने के बाद सकीना अपनी मां के साथ न्यूयॉर्क में पली-बढ़ीं। घर में कला, संस्कृति और पढ़ाई का माहौल था, लेकिन सकीना की रुचि कैमरे से ज्यादा किताबों में थी।

स्कूल के बाद सकीना ने कॉलेज में चाइनीज भाषा और साहित्य को अपना विषय चुना। उस समय उनका सपना था कि वह एक प्रोफेशनल ट्रांसलेटर बनें और भाषाओं के जरिए दुनिया को समझें। अभिनय उनके लिए सिर्फ परिवार की विरासत थी, लेकिन कॉलेज के दिनों में जब वह थिएटर से जुड़ीं, तब उनकी सोच धीरे-धीरे बदलने लगी। मंच पर खड़े होकर किरदार निभाने का अनुभव उन्हें भीतर तक छू गया और यहीं से उनके जीवन की दिशा बदल गई।

महज 17 साल की उम्र में, सकीना ने न्यूयॉर्क के पब्लिक थिएटर में वालेस शॉन के नाटक 'मेरी एंड ब्रूस' से प्रोफेशनल एक्टिंग की शुरुआत की। यह उनका पहला कदम था, जिसने आगे चलकर उन्हें फिल्मों और टीवी की दुनिया तक पहुंचाया। इसके बाद उन्होंने छोटे किरदारों के जरिए अपनी पहचान बनानी शुरू की।

सकीना को अपने माता-पिता के साथ काम करने का भी मौका मिला। फिल्म 'मसाला' में वह अपने पिता सईद जाफरी के साथ नजर आईं, जबकि 'द परफेक्ट मर्डर' में उन्होंने अपनी मां मधुर जाफरी के साथ स्क्रीन साझा की।

अमेरिकी टेलीविजन में सकीना जाफरी की असली पहचान तब बनी जब उन्होंने नेटफ्लिक्स की चर्चित सीरीज 'हाउस ऑफ कार्ड्स' में व्हाइट हाउस की ताकतवर चीफ ऑफ स्टाफ लिंडा वास्केज का किरदार निभाया। उनका रोल कहानी के सबसे अहम किरदारों में से एक था। इस सीरीज को स्क्रीन एक्टर्स गिल्ड अवॉर्ड में नॉमिनेशन भी मिला।

उन्होंने 'टाइमलेस' सीरीज में होमलैंड सिक्योरिटी एजेंट की भूमिका निभाई। इसके अलावा, वह 'द मेयरविट्ज स्टोरी', 'लेट नाइट', और 'द इक्वलाइजर 2' जैसे प्रोजेक्ट्स में नजर आईं। उन्होंने अपने करियर में सशक्त किरदारों को तरजीह दी।
 

Latest Replies

Trending Content

Forum statistics

Threads
6,628
Messages
6,660
Members
18
Latest member
neodermatologist
Back
Top