सुभाष घई को मिला 'विधाता' का दुर्लभ पोस्टर, बोले- दिलीप-शम्मी संग संजय दत्त की यादों पर लिखनी चाहिए किताब

सुभाष घई को मिला फिल्म 'विधाता' का 'पोस्टर', दिग्गज सितारों के साथ शेयर किए पुराने किस्से


मुंबई, 13 फरवरी। साल 1982 में रिलीज हुई फिल्म विधाता में पहली बार मनोरंजन जगत के दो दिग्गज कलाकार, शम्मी कपूर और दिलीप कुमार, पर्दे पर नजर आए थे। अब इतने सालों के बाद फिल्म के निर्देशक सुभाष घई के हाथ इसका पोस्टर लगा।

निर्देशक ने इसका पोस्टर अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया। उन्होंने लिखा, "अनिरुद्ध, विधाता के मूल पोस्टर की कॉपी भेजने के लिए धन्यवाद। यह मेरी पहली ऐसी फिल्म थी, जिसमें मुझे दिलीप कुमार साहब, संजीव कुमार, शम्मी कपूर, पद्मिनी कोल्हापुरे और मेरे शरारती स्टार संजय दत्त के साथ करने का मौका मिला था।"

उन्होंने लिखा, "मेरे नटखट स्टार संजय दत्त की यह दूसरी फिल्म थी, जो 1982 में सुपरहिट साबित हुई थी। कितनी कहानियां हैं… कितनी यादें हैं…अब तो सच में लगता है कि इन सब पर एक किताब लिखनी चाहिए।"

एक्शन-ड्रामा फिल्म का निर्देशन सुभाष घई ने किया था, और इसे गुलशन राय त्रिमूर्ति फिल्म्स के बैनर तले रिलीज किया गया था। फिल्म ने रिलीज के बाद बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई के साथ दर्शकों के दिलों में गहरी छाप छोड़ी थी, क्योंकि दो दिग्गज कलाकार दिलीप कुमार और शम्मी कपूर पहली बार साथ में नजर आए थे, जो दर्शकों के लिए बड़ा आकर्षण था। वहीं, यह अभिनेता संजय दत्त के करियर के लिए सफल फिल्मों में से एक थी।

फिल्म में अमरीश पुरी, पद्मिनी कोल्हापुरी और संजीव कुमार जैसे कलाकार भी अहम भूमिकाओं में थे।

यह एक पारिवारिक इमोशनल ड्रामा है, जिसमें बदले और रिश्तों की कहानी को दिखाया गया है। फिल्म में अमरीश पुरी ने एक खलनायक की भूमिका अदा की थी, जिसका नाम 'जगवार चौधरी' होता है।

फिल्म में शमशेर सिंह (दिलीप कुमार) अपराध की दुनिया में इसलिए उतरता है ताकि अपने बेटे के हत्यारों से बदला ले सके और अपने पोते कुणाल (संजय दत्त) को एक सुरक्षित व शानदार जीवन दे सके, लेकिन कहानी में मोड़ तब आता है, जब कुणाल को अपने दादा के आपराधिक साम्राज्य के बारे में सच्चाई पता चलती है और वह इसका विरोध करता है।
 

Latest Replies

Trending Content

Forum statistics

Threads
14,005
Messages
14,042
Members
20
Latest member
7519202689
Back
Top