तमिलनाडु के सेलम में टीवीके रैली में मातम! विजय के मंच पर संबोधन के दौरान मजदूर की हार्ट अटैक से मौत

तमिलनाडु: सेलम में टीवीके के कार्यक्रम में हार्ट-अटैक से एक व्यक्ति की मौत


सलेम (तमिलनाडु), 13 फरवरी (आईएएनएस)। शुक्रवार को तमिलनाडु के सेलम में तमिलगा वेत्री कजगम (टीवीके) के एक राजनीतिक कार्यक्रम के दौरान एक व्यक्ति संदिग्ध हृदयाघात से गिर पड़ा और उसकी मौत हो गई।

मृतक की पहचान उत्तर भारत के प्रवासी मजदूर 37 वर्षीय सिराज के रूप में हुई है। बताया जाता है कि उन्हें हृदय रोग था और लगभग एक साल पहले उनकी हृदय की सर्जरी हुई थी।

पुलिस के अनुसार, शीलनायक्कनपत्ती के पास केवीपी गार्डन में भीड़ भरे कार्यक्रम स्थल पर खड़े-खड़े वह बेहोश हो गए। उन्हें तुरंत पास के अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

सेलम पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और मामले की जांच कर रही है, हालांकि शुरुआती रिपोर्टों से पता चलता है कि यह घटना प्राकृतिक कारणों से हुई है।

यह घटना तब घटी जब अभिनेता से राजनेता बने विजय पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे।

इस दुखद घटना के बावजूद, सभा कड़ी सुरक्षा और चिकित्सा व्यवस्था के साथ जारी रही।

अपने भाषण में विजय ने कहा कि वे वोट मांगने नहीं, बल्कि तमिलनाडु के लोगों के लिए न्याय मांगने आए हैं। उन्होंने सत्तारूढ़ डीएमके पर आरोप लगाया कि वह बैठकों के लिए जगह न देकर उनकी पार्टी को आगे बढ़ने से रोकने की कोशिश कर रही है, जबकि अन्य राजनीतिक दलों को स्वतंत्र रूप से काम करने की अनुमति दे रही है।

उन्होंने अपनी टीवीके पार्टी के चुनाव चिन्ह का जिक्र करते हुए कहा कि अगर वे आपको पैसे दें, तो ले लीजिए, ये आपके पैसे हैं। लेकिन वोट देते समय सीटी का निशान दबाइए।

अपने प्रशासनिक अनुभव पर सवाल उठाने वाले आलोचकों को जवाब देते हुए विजय ने कहा कि पारंपरिक राजनेताओं को केवल जनता का पैसा लूटने का अनुभव है।

सीएन अन्नादुरई, एमजी रामचंद्रन और जयललिता जैसे नेताओं को याद करते हुए विजय ने कहा कि हर बड़ी राजनीतिक ताकत ने एक समय बिना अनुभव के शुरुआत की थी।

उन्होंने आगे कहा कि ईमानदारी और जनता के प्रति प्रेम ही काफी है।
 

Latest Replies

Trending Content

Forum statistics

Threads
6,594
Messages
6,626
Members
18
Latest member
neodermatologist
Back
Top