2014 के बाद किसानों का बदला भाग्य, रामेश्वर तेली बोले- 'किसान सम्मान निधि' बनी असली गेमचेंजर

2014 के बाद किसानों की बदली तस्वीर, 'किसान सम्मान निधि' गेमचेंजर योजना : रामेश्वर तेली


नई दिल्ली, 13 फरवरी। भाजपा राज्यसभा सदस्य रामेश्वर तेली ने कांग्रेस और उसके नेताओं पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जब यूपीए सरकार सत्ता में थी, तब बड़ी संख्या में किसानों ने आत्महत्या की और उनके लिए कोई प्रभावी योजना नहीं थी। इसके विपरीत, 2014 के बाद केंद्र की सरकार ने किसानों के लिए कई योजनाएं शुरू कीं।

रामेश्वर तेली ने आईएएनएस से कहा, "हमारी सरकार ने किसानों के हित में अनेक योजनाएं लागू की हैं। इनमें सबसे बड़ी योजना किसान सम्मान निधि है, जिसके तहत एक बड़ा फंड बनाया गया है ताकि हर किसान को इसका सीधा लाभ मिल सके।" उन्होंने दावा किया कि वर्तमान सरकार ने किसानों की आर्थिक स्थिति सुधारने के लिए ठोस कदम उठाए हैं।

इसी दौरान उन्होंने कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई पर भी गंभीर आरोप लगाए। तेली ने कहा, "गौरव गोगोई के पाकिस्तान से संबंध हैं और यह साबित हो चुका है। उनकी पत्नी पाकिस्तान में एक एनजीओ के साथ काम करती हैं और पाकिस्तान सरकार से वेतन भी लेती हैं।"

उन्होंने आगे कहा कि गोगोई की पत्नी की शादी को काफी समय हो चुका है, लेकिन अब तक उनकी पत्नी ने भारत की नागरिकता नहीं ली है। आज सोनिया गांधी भी भारतीय नागरिकता ले चुकी हैं। पता नहीं कि गौरव गोगोई की पत्नी ने अभी तक भारतीय नागरिकता क्यों नहीं ली, इसका रहस्य क्या है, यह समझ में नहीं आता।

राज्यसभा सदस्य ने यह भी कहा कि असम के मुख्यमंत्री ने सवाल उठाया है कि अगर गोगोई पाकिस्तान नहीं गए, तो जो फोटो और वीडियो सामने आए हैं, वे कहां के हैं। तेली ने मांग की कि पूरे मामले की जांच होनी चाहिए।

फिलहाल रामेश्वर तेली के इन बयानों पर कांग्रेस की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है।

बता दें कि रामेश्वर तेली असम से भारतीय जनता पार्टी के सदस्य हैं और वे वर्तमान में असम का प्रतिनिधित्व करने वाले राज्यसभा में सांसद हैं।
 

Similar threads

Latest Replies

Trending Content

Forum statistics

Threads
6,594
Messages
6,626
Members
18
Latest member
neodermatologist
Back
Top