'द 50' से बाहर हुई डिंपल सिंह का फूटा गुस्सा, बोलीं- पवन सिंह ने नहीं किया सपोर्ट, गेम भी था फिक्स!

'पवन सिंह ने नहीं किया सपोर्ट,' रियलिटी शो द 50 से बाहर आई डिंपल सिंह ने उठाए सवाल


मुंबई, 13 फरवरी। भोजपुरी फिल्म उद्योग की एक लोकप्रिय अभिनेत्री, मॉडल और गायिका डिंपल सिंह रियलिटी शो 'द 50' से एविक्ट हो गई हैं।

अभिनेत्री ने घर से बाहर निकलने के बाद पवन सिंह द्वारा सपोर्ट न मिलने पर नाराजगी जताई है। उनका कहना है कि भोजपुरी के बाकी स्टार्स ने भी उनके सपोर्ट में वीडियो किए लेकिन पवन सिंह ने ऐसा नहीं किया। इसके अलावा, डिंपल ने रियलिटी शो 'द 50' की अपनी जर्नी पर भी खुलकर बात की।

'द 50' की जर्नी के बारे में बात करते हुए अभिनेत्री ने कहा, 'पहले तो मैं खुद को खुशनसीब मानती हूं कि कलर्स के शो का हिस्सा बनने का मौका मिला, और दूसरा, मुझे लगता है कि गेम में ऑडियंस का कोई रोल नहीं था और घर के लोग ही किसी एक को टारगेट करके घर से बाहर निकालते हैं। मेरी गलती रही कि किसी की बात मानी और शो से जल्दी बाहर हो गई। मुझे लगा तो कि अच्छा है, लेकिन कैमरे के आगे स्वीट दिखने वाले लोग असल में शैतान हैं।'

शो से जल्दी एविक्ट होने के सवाल पर डिंपल ने कहा, "हां, मैं शो से जल्दी निकल गई क्योंकि उनके एलाइंस ज्यादा थे और मेरे थे नहीं। मैं शो में सोलो खेली और अकेले अपने दम पर खेली, वर्ना बाकियों की तरह मैं भी चिकनी-चुपड़ी बातें कर सकती थी, लेकिन मुझे ये जरूरी नहीं लगा।" हेमर टास्क को लेकर अभिनेत्री ने कहा कि वो टास्क और अच्छे से हो सकता था, लेकिन लोग कार्ड चुराकर अपने पाइंट बढ़ा रहे थे। अगर टास्क को अच्छे से नियमों के साथ खेला जाता तो बहुत सारे लोग बच सकते थे।

शो के अंदर दोस्ती और भरोसे पर बात करते हुए डिंपल ने कहा, "शो के अंदर बहुत पुराने दोस्त थे, लेकिन वहीं अपने नहीं हुए, तो क्या ही कहा जा सकता है। आप नेशनल टेलीविजन पर सबके सामने पर्सनल बातों को उजागर कर रहे हो, तो अब भरोसा किसी पर नहीं, लेकिन हां, शो के बाहर आने के बाद अगर चीजें ठीक हो सकती हैं, तो आगे के बारे में सोचा जा सकता है।"

पवन सिंह के साथ गाने करने वाली डिंपल को शो में अभिनेता की तरफ से किसी तरह का सपोर्ट नहीं मिला। अभिनेत्री का कहना है कि ये उनके लिए दुख देने वाली बात है क्योंकि मैं उनकी बहुत अच्छी दोस्त रही हूं और वो भी, लेकिन शो में सपोर्ट न करने का फैसला गलत था। मुझे आम्रपाली दुबे, रानी चटर्जी, मनोज तिवारी, और निरहुआ समेत कई स्टार्स ने सपोर्ट किया। अगर मैं शो में थोड़ा और समय रुक भी जाती तो तब भी वे मुझे सपोर्ट नहीं करते।
 

Similar threads

Latest Replies

Trending Content

Forum statistics

Threads
6,536
Messages
6,568
Members
18
Latest member
neodermatologist
Back
Top