जनता ने नकारा तो देश की सुरक्षा से खिलवाड़ क्यों? राहुल गांधी पर मंत्री जायसवाल का तीखा प्रहार

'देश की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ कर रहे राहुल गांधी', बिहार के मंत्री दिलीप जायसवाल की तीखी प्रतिक्रिया


पटना, 13 फरवरी। बिहार सरकार में मंत्री दिलीप जायसवाल ने कहा है कि राहुल गांधी को जनता ने नकार दिया है, इसलिए वे देश की सुरक्षा को लेकर सवाल उठा रहे हैं। भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर कांग्रेस के विरोध को लेकर भी दिलीप जायसवाल ने तीखी प्रतिक्रिया दी।

समाचार एजेंसी आईएएनएस से बात करते हुए दिलीप कुमार जायसवाल ने कहा कि राहुल गांधी के पास कोई मुद्दा नहीं है। खुद कांग्रेस पार्टी का सपोर्ट बेस पूरे देश में कम होता जा रहा है। उन्होंने कहा कि जब लोगों ने उन्हें नकार कर दिया है, तो वे अब ऐसे सवाल उठा रहे हैं, जो देश की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ करते हैं। यह देश की सिक्योरिटी के साथ खिलवाड़ है। अब कोई राफेल स्कैम नहीं है।

अमेरिका के साथ व्यापार डील पर दिलीप कुमार जायसवाल ने कहा, "वे (राहुल गांधी) पहले भारत-अमेरिका डील को बुरा-भला कह रहे थे। कह रहे थे कि टैरिफ बढ़ गया है, अब जब टैरिफ कम हो गया है, तो वे क्यों नहीं कहते कि भारत ने बहुत अच्छा काम किया है?"

उन्होंने कहा, "वैसे विकसित देश जो भारत की खुशहाली नहीं देख सकते हैं, जो दूसरे देशों को आपस में लड़ाते हैं, उनके भाषण लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी बोलते हैं। लेकिन कांग्रेस सांसद को देशविरोधी ताकतों से दूर रहना चाहिए।"

बांग्लादेश के चुनाव नतीजों पर बिहार सरकार के मंत्री ने कहा कि कट्टरपंथियों को बांग्लादेशियों ने बहुत बड़ा जवाब दिया है। आज बांग्लादेश के लोगों ने साबित कर दिया है कि वहां कट्टरपंथियों के लिए कोई जगह नहीं है।

पटना में नीट छात्रा के मामले को लेकर दिलीप जायसवाल ने कहा कि सरकार कानून व्यवस्था को बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है। घटना के तुरंत बाद एसआईटी बनाई गई। परिवार की मांग पर राज्य सरकार ने सीबीआई जांच की सिफारिश की। अब केंद्रीय एजेंसी ने मामले में अपनी जांच शुरू कर दी है।

पटना की घटना पर राजनीति को लेकर उन्होंने कहा, "कुछ लोग राजनीतिक दुकानदारी चला रहे थे। उन्होंने सरकार पर आरोप लगाए कि वह परिवार को न्याय नहीं दिला रही है, लेकिन सीबीआई जांच शुरू होने के बाद इन लोगों को जवाब मिल चुका है।"
 

Latest Replies

Forum statistics

Threads
16,630
Messages
16,667
Members
20
Latest member
7519202689
Back
Top