अनुराग ठाकुर का राहुल गांधी पर वार: कांग्रेस सत्ता को तरस रही, बिन पानी मछली सी तड़प रही है

सत्ता के लिए बिन पानी की मछली की तरह तड़प रही कांग्रेस: अनुराग ठाकुर


नई दिल्ली, 12 फरवरी। भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा कि सत्ता के लिए कांग्रेस पार्टी बिन पानी मछली की तरह तड़प रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी 60 साल तक देश की सत्ता में रही, आज उसकी स्थिति खराब हो चुकी है।

नई दिल्ली में भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर ने आईएएनएस से बातचीत करते हुए कहा कि देखिए, दो-तीन उदाहरण हैं। जब सदन चला तो राहुल गांधी और बाकी कांग्रेस नेताओं ने हंगामा किया और कोई आधार नहीं था। इनकी स्थिति ऐसी थी कि 'आसमान से गिरे, खजूर पर अटके'।

भाजपा सांसद ने कहा कि नेता विपक्ष ने राष्ट्रपति के अभिभाषण पर चर्चा नहीं करने दी और जब बजट शुरू हुआ, तो बजट पर कुछ नहीं बोले, बाकी सब कुछ बोले। जिस व्यक्ति को ट्रेड एंड कॉमर्स और फाइनेंस में अंतर नहीं पता, वो बाकी क्या करेगा? जिसको यह नहीं पता कि राष्ट्रपति के अभिभाषण पर क्या बोले और बाकी पर क्या बोले, तो आप सोचिए कि कांग्रेस पार्टी की हालत क्या है। टेबल पर कूदकर हंगामा करते हैं, बेवजह के आरोप लगाते हैं, उनकी बातों में तथ्य होते नहीं हैं। स्पीकर का घेराव करते हैं। यह कैसी हालत है? कांग्रेस पार्टी यह करती है। 60 साल तक देश में शासन करने वाली कांग्रेस पार्टी, जो आज सत्ता से बाहर है, उसकी स्थिति यह है कि सत्ता के लिए ऐसे तड़प रही है जैसे पानी बिन मछली तड़पती है।

उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस 95 चुनाव हार चुकी है। अगले कुछ ही महीनों में इनका हार का शतक भी पूरा हो जाएगा। ये लोग इतने राष्ट्र विरोधी हो गए हैं कि लगता है इनके अंदर अंकल सैम की सिम और सोरोस का सॉफ्टवेयर लगा हुआ है। उधर से जो टाइप होता है, वही इधर से टेलिकास्ट होता है।

भाजपा सांसद ने पीएम मोदी का जिक्र करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने देश को मजबूत करते हुए इसे ऊपर उठाया है। कांग्रेस के जमाने में इकोनॉमी लड़खड़ा रही थी और कमजोर थी, और भारत को दुनिया भर में बुराई का सामना करना पड़ रहा था। भ्रष्टाचार बहुत ज्यादा और फैला हुआ था। आज भ्रष्टाचार मुक्त शासन दिया है। इतना ही नहीं, प्रधानमंत्री मोदी ने देश की सीमाओं को मजबूत और सुरक्षित बनाया है।
 

Latest Replies

Forum statistics

Threads
16,464
Messages
16,501
Members
20
Latest member
7519202689
Back
Top