'आ अब लौट चलें' के सेट पर ऋषि कपूर के साथ आते थे रणबीर कपूर, हिमानी शिवपुरी ने शेयर की पुरानी यादें

'आ अब लौट चलें' के सेट पर ऋषि कपूर के साथ आते थे रणबीर कपूर, हिमानी शिवपुरी ने शेयर की पुरानी यादें


मुंबई, 11 फरवरी। ऋषि कपूर निर्देशित 1999 में आई फिल्म 'आ अब लौट चलें' बॉक्स ऑफिस पर औसत रही थी, लेकिन फिल्म के गाने और कहानी फैंस के दिलों पर छा गई।

ऐश्वर्या राय और अक्षय खन्ना की शानदार केमिस्ट्री को आज भी याद किया जाता है। फिल्म में सभी बड़े स्टार्स के साथ हिमानी शिवपुरी ने 'निक्की' का रोल प्ले किया था, और उस वक्त रणबीर कपूर फिल्म के सेट पर उनसे मिलने के लिए आते थे। अब अभिनेत्री ने पुरानी यादें ताजा की हैं और बताया कि कैसे सभी लोग अमेरिका में मस्ती करते थे।

100 से ज्यादा फिल्मों में काम कर चुकी हिमानी शिवपुरी ने रणबीर कपूर के साथ फोटो शेयर की है और मुलाकात को यादगार बताया। पुराने किस्सों को शेयर कर हिमानी ने कहा, "रणबीर से मिलकर बहुत अच्छा लगा! इतने मिलनसार, विनम्र और प्रतिभाशाली अभिनेता! उन्होंने उठकर मेरे पैर छुए और मेरी तारीफ करते हुए कहा, 'मैडम, आप बिल्कुल वैसी ही दिखती हैं!' वाह, रणबीर का आकर्षण और उनके संस्कार! उन्होंने 'आ अब लौट चलें' के दिनों को याद किया जब वे अमेरिका में पढ़ाई कर रहे थे और सेट पर आते थे, और चिंटू जी उन्हें मेरे साथ नाटक और संगीत देखने के लिए प्रेरित करते थे!

उन्होंने आगे लिखा, "अमेरिका की मेरी पहली यात्रा में, खरीदारी के अलावा मैं ब्रॉडवे शो भी देखती थी। अद्भुत आउटडोर शो, रणबीर की शानदार मेहमाननवाजी, और हमने सतीश कौशिक, परेश रावल, भट्टी जी, सरोज खान, और कभी-कभी ऐश के साथ 'कैट्स,' 'फैंटम ऑफ द ओपेरा,' 'साउंड ऑफ म्यूजिक,' और कई अन्य शो देखे। वाह, क्या समय था!"

'आ अब लौट चलें' फिल्म ऋषि कपूर की पहली और आखिरी निर्देशित फिल्म थी, इसके बाद अभिनेता ने किसी फिल्म के डायरेक्शन में हाथ नहीं आजमाया। उस दौरान अभिनेता रणबीर को एक्टिंग के गुर सिखाने के लिए सेट पर लाया करते थे और सबसे ज्यादा समय हिमानी के साथ बिताने के लिए कहते थे। अभिनेत्री ने खुद अपनी आंखों से रणबीर को बड़ा होते देखा है।
 

Latest Replies

Forum statistics

Threads
16,569
Messages
16,606
Members
20
Latest member
7519202689
Back
Top