रत्न-आभूषण क्षेत्र में अब भारत-अमेरिका डील लाएगी क्रांति! व्यापार बढ़ेगा कई गुना, उद्योग जगत का दावा

भारत-अमेरिका ट्रेड डील रत्न और आभूषण क्षेत्र के लिए साबित होगी गेम चेंजर, व्यापार कई गुना बढ़ेगा : इंडस्ट्री


जयपुर, 9 फरवरी। भारत-अमेरिका ट्रेड डील रत्न और आभूषण क्षेत्र के लिए गेम चेंजर साबित होगी और इससे व्यापार आने वाले वर्षों में कई गुना बढ़ सकता है। यह जानकारी इंडस्ट्री से जुड़े लोगों की ओर से सोमवार की दी गई।

भारत-अमेरिका ट्रेड डील के रत्न और आभूषण क्षेत्र पर प्रभाव पर समाचार एजेंसी आईएएनएस से बात करते हुए द्वारका जेम्स लिमिटेड के सीएमडी कृष्ण बिहारी गोयल ने कहा कि जीरो प्रतिशत टैरिफ से भारतीय निर्यातकों के लिए अमेरिका जैसा बड़ा बाजार खुलेगा। इससे भारत चीन, थाईलैंड जैसे देशों को अमेरिकी बाजार में कड़ी टक्कर दे पाएगा।

उन्होंने आगे कहा कि अमेरिकी टैरिफ 50 प्रतिशत होने से बिजनेस काफी कम हो गया था, लेकिन अब इसके कई गुना बढ़ने की संभावना है।

गोयल ने आगे कहा कि अमेरिका में बड़े से छोटे सभी व्यापारी कारोबार करते हैं। ऐसे बढ़े हुए टैरिफ से सबसे ज्यादा नुकसान एमएसएमई को हुआ था। ऐसे में अब टैरिफ कम होने का ज्यादा फायदा भी एमएसएमई को मिलेगा।

गोयल ने आगे बताया कि रत्न और आभूषण क्षेत्र देश के सबसे अधिक विदेशी मुद्रा अर्जित करने वाले क्षेत्र में से एक है। ऐसे में इससे देश की पूरी अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी।

ऑल इंडिया जेम एड ज्वेलरी डोमेस्टिक काउंसिल के वाइस चेयरमैन ने अविनाश गुप्ता ने कहा कि इस डील से अमेरिका को भारतीय रत्न और आभूषण निर्यात पर टैरिफ जीरो हो जाएगा। इससे देश की कटिंग और पॉलिश इंडस्ट्री को काफी फायदा होगा। टैरिफ से पिछले कुछ समय में जो नुकसान हुआ है, अगले दो वर्षों में उससे अधिक फायदा होगा।

इससे पहले, आईएएनएस से बात करते हुए किरन जेम्स प्राइवेट लिमिटेड के दिनेश लखानी ने कहा कि इस समझौते से दोनों अर्थव्यवस्थाओं को फायदा होगा साथ ही, इससे अधिक टैरिफ से प्रभावित हुए निर्यात को बढ़ाने में मदद मिलेगी।

सेक्टर पर इस समझौते के असर के बारे में बताते हुए लखानी ने कहा कि भारत के 50 प्रतिशत से अधिक रत्न और आभूषण का निर्यात अमेरिका को होता है और अमेरिकी टैरिफ के कारण बीते एक साल में यह काफी रुक गया है।

उन्होंने आगे कहा कि भारत के रत्न और आभूषण पर अमेरिकी टैरिफ जीरो हो गया है। इससे भारतीय उत्पादों के लिए एक बड़ा बाजार खुल गया है। अमेरिका के ज्वेलर्स और चेन स्टोर्स भारत से अधिक मात्रा में सामान की खरीद कर पाएंगे।
 

Latest Replies

Trending Content

Forum statistics

Threads
15,263
Messages
15,300
Members
20
Latest member
7519202689
Back
Top