जीत के मास्टरमाइंड 'कबड्डी के चाणक्य' रणधीर सिंह सेहरावत अब गुजरात जायंट्स के हेड कोच की कमान संभालेंगे

अदाणी स्पोर्ट्सलाइन ने 'कबड्डी के चाणक्य' रणधीर सिंह सेहरावत को गुजरात जायंट्स का हेड कोच बनाया


अहमदाबाद, 11 मार्च। अदाणी स्पोर्ट्सलाइन ने आगामी प्रो कबड्डी लीग (पीकेएल) सीजन से पहले अनुभवी कबड्डी कोच रणधीर सिंह सेहरावत को गुजरात जायंट्स का हेड कोच बनाया है।

'कबड्डी के चाणक्य' के नाम से मशहूर, सेहरावत लीग के सबसे अनुभवी कोच में से एक हैं, जो 2014 में पीकेएल के लॉन्च के बाद से ही इससे जुड़े हुए हैं। उनके समय में, उनकी टीमों ने सीजन 6 में पीकेएल का टाइटल जीता और छह बार प्लेऑफ में पहुंचीं।

अर्जुन अवॉर्ड पाने वाले सेहरावत इस रोल में दशकों का अनुभव लाते हैं। उन्होंने इंडियन रेलवे कबड्डी टीम को भी कोचिंग दी है, जिसमें पुरुष और महिला दोनों टीमों ने कई नेशनल चैंपियनशिप खिताब जीते हैं।

एक खिलाड़ी के तौर पर, सेहरावत ने कई अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंटों में भारत का प्रतिनिधित्व किया है। इनमें एशियन कबड्डी चैंपियनशिप (1988), साउथ एशियन गेम्स (1989), और 1990 एशियन गेम्स शामिल हैं। इन टूर्नामेंटों में, उन्होंने गोल्ड मेडल जीतने वाली भारतीय टीम के उप-कप्तान के तौर पर काम किया।

अपनी नियुक्ति पर सहरावत ने कहा, "मैं प्रो कबड्डी लीग में वापस आकर बहुत खुश हूं और इस मौके के लिए अडाणी स्पोर्ट्सलाइन का शुक्रगुजार हूं। गुजरात जायंट्स में युवा प्रतिभाओं और अनुभवी खिलाड़ियों का अच्छा मिश्रण है और मैं टीम के साथ काम करने के लिए उत्सुक हूं क्योंकि हमारा मकसद खिताब जीतना है।"

अडाणी स्पोर्ट्सलाइन के मुख्य बिजनेस अधिकारी संजय अडेसरा ने कहा, "हमें गुजरात जायंट्स के हेड कोच के तौर पर रणधीर सिंह सहरावत का स्वागत करते हुए खुशी हो रही है। उनका अनुभव और खेल की गहरी समझ टीम को विकसित करने और आने वाले पीकेएल सीजन के लिए हमारे कैंपेन को मजबूत करने में बहुत कीमती होगी।"

सहरावत की नियुक्ति अगले पीकेएल सीजन के लिए एक प्रतियोगी गुजरात जायंट्स टीम बनाने पर अडाणी स्पोर्ट्सलाइन के फोकस को दिखाता है।
 

Similar threads

Latest Replies

Trending Content

Forum statistics

Threads
15,300
Messages
15,337
Members
20
Latest member
7519202689
Back
Top