गौरव गोगोई के 'पाकिस्तान प्रेम' पर प्रतुल शाहदेव का तीखा वार, बोले- कांग्रेस से देश को गंभीर खतरा

'कांग्रेस के पाकिस्तान प्रेम से देश को खतरा', कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई पर प्रतुल शाह देव का हमला


रांची, 9 फरवरी। असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष और सांसद गौरव गोगोई और उनकी पत्नी पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

सीएम सरमा ने एसआईटी की रिपोर्ट को आधार बनाकर बताया है कि गौरव गोगोई की पत्नी कई बार पाकिस्तान भी जा चुकी हैं। इस मामले पर भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने हमला बोला है। उनका कहना है कि ये देश की सुरक्षा को खतरे में डालने वाली बात है।

शाहदेव ने कहा, "गौरव गोगोई को यह स्पष्ट करना चाहिए कि हिमंता बिस्वा सरमा को आगे आकर यह कहने की क्या जरूरत थी कि उनकी पत्नी कथित तौर पर पाकिस्तान की कुछ एजेंसियों के लिए काम करती थीं और वहां से भुगतान भी प्राप्त करती थीं। इसके बाद, सांसद होने के बावजूद, गौरव गोगोई ने राजनयिक हलकों को सूचित किए बिना कथित तौर पर कई बार पाकिस्तान की यात्रा की।"

उन्होंने कहा, "ये समझने वाली बात है कि उन्हें पाकिस्तान से इतना प्यार क्यों है कि बार-बार वहां जाने की नौबत पड़ी। कांग्रेस पार्टी का पाकिस्तान प्रेम हमारे देश के लिए खतरा है। अब गोगोई साहब कुछ भी कहें, लेकिन असम की जनता जानना चाहती है कि क्यों बार-बार सरकार को सूचित किए बिना पाकिस्तान जाना पड़ा।"

आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत के तीन बच्चों वाले बयान पर प्रतुल शाहदेव ने कहा, "वैज्ञानिक अध्ययनों से यह भी पता चलता है कि यदि किसी परिवार में दो से कम बच्चे हों और दो माता-पिता हों, तो माता-पिता की मृत्यु के बाद जनसंख्या वृद्धि दर नकारात्मक हो जाती है और देश की जनसंख्या घटने लगती है। इसलिए, दो बच्चे देश के लिए आदर्श स्थिति है। बाकी आजकल माता-पिता एक संतान के जन्म की पॉलिसी को अपना रहे हैं, लेकिन यह हर किसी का निजी मामला है, लेकिन देश की ग्रोथ रेट को मैंटेन करने के लिए 2 बच्चे काफी हैं।"

आरएसएस प्रमुख के यूसीसी पर दिए गए बयान पर भाजपा प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने कहा, "हमारे संविधान निर्माताओं ने भी समान नागरिक संहिता यानी यूसीसी की परिकल्पना की थी। बाद में तुष्टीकरण की राजनीति के चलते कांग्रेस ने अलग-अलग धर्मों के लिए अलग-अलग कानून लागू किए। हम समान नागरिक संहिता का पूर्ण समर्थन करते हैं।"
 

Similar threads

Latest Replies

Forum statistics

Threads
5,297
Messages
5,329
Members
18
Latest member
neodermatologist
Back
Top