मथुरापुर लोकसभा: टीएमसी के दबदबे वाला गढ़, क्या 7 विधानसभा सीटों पर भाजपा फिर देगी कड़ी टक्कर?

मथुरापुर लोकसभा की 7 विधानसभा सीटों पर टीएमी का दबदबा, पिछली बार भाजपा ने दी थी कड़ी टक्कर


कोलकत्ता, 14 मार्च। पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। चुनाव आयोग से लेकर सभी राजनीतिक दलों ने चुनाव की तैयारियों में जुट गई हैं और जनता को अपने पाले में लाने की कोशिशें तेज कर दी हैं। चुनाव आयोग भी पश्चिम बंगाल का दौरा कर चुनाव को लेकर समीक्षा कर चुका है। ऐसे में आइए जानते हैं कि दक्षिण 24 परगना जिले में के अंतर्गत आने वाले मथुरापुर लोकसभा की 7 विधानसभा सीटों का क्या समीकरण है।

वर्तमान स्थिति में मथुरापुर लोकसभा क्षेत्र टीएमसी का मजबूत गढ़ है। सभी 7 विधानसभा सीटों पर इस पार्टी का स्पष्ट प्रभाव है। क्षेत्र में मछुआरा समुदाय, दलित और ग्रामीण वोटर बहुल हैं। भाजपा ने 2019 और 2024 के चुनाव में अपना प्रदर्शन सुधारा, लेकिन तृणमूल कांग्रेस से काफी पीछे रही। वामपंथी सीपीआईएम और कांग्रेस का प्रभाव बहुत कम हो गया है।

मथुरापुर लोकसभा में पथरप्रतिमा, काकद्वीप, सागर, कुलपी, रायदीघी, मन्दिरबाजार (आरक्षित) और मगरहाट पश्चिम विधानसभा सीट है। वर्तमान में इन सभी सीटों पर ममता बनर्जी की पार्टी अखिल भारतीय तृणमूल कांग्रेस का कब्जा है। पिछले चुनाव में भाजपा कुछ सीटों पर दूसरे नंबर पर रही थी।

पथरप्रतिमा विधानसभा सीट तृणमूल कांग्रेस का गढ़ मानी जाती है, क्योंकि पिछले तीन विधानसभा चुनावों से इस सीट पर तृणमूल कांग्रेस से समीर कुमार जाना विजेता बने हैं।

काकद्वीप विधानसभा सीट भी अखिल भारतीय तृणमूल कांग्रेस का गढ़ है। पिछले तीन चुनावों से एआईटीसी के मंतुरम पखीरा लगातार जीत दर्ज करते आ रहे हैं। मंतुरम ने 2021 में भाजपा प्रत्याशी को करीब 25 हजार वोटों से हराया था।

सागर विधानसभा सीट दक्षिण 24 परगना जिले में स्थित है और यह राज्य की महत्वपूर्ण विधानसभा सीटों में से एक है। 2011 विधानसभा चुनाव से लगातार एआईटीसी के बंकिम चंद्र हजारा चुनाव जीतते आ रहे हैं। पिछले चुनाव में भाजपा प्रत्याशी बिकास कामिला को लगभग 30 हजार वोटों से हराया था। वहीं, 2011 और 2016 में सीपीआई (एम) प्रत्याशी को हराकर जीत हासिल की थी।

रायदिघी विधानसभा सीट सुंदरबन क्षेत्र में आता है। यह क्षेत्र नदियों, द्वीपों, दलदली भूमि और मछली पालन के लिए जाना जाता है। 2021 के विधानसभा के मुताबिक लगभग 2.6 लाख मतदाता थे। यह मछुआरा, दलित, हिंदू बहुल और कुछ मुस्लिम आबादी वाला क्षेत्र है। मछली पालन, कृषि, नाव परिवहन, पर्यटन (सुंदरबन) यहां का मुख्य आय का साधन है। इस सीट से भी लगातार तीन बार से तृणमूल कांग्रेस प्रत्याशी जीतते आ रहे हैं। 2021 में अलोक जनलदाता ने भाजपा को हराकर जीत हासिल की थी। इसके पहले दोनों चुनाव में एआईटीसी के देबश्री राय विधायक रही थीं।

मंदिरबाजार एक अनुसूचित जाति के लिए सुरक्षित विधानसभा सीट है। 1977 में बनी इस सीट में मथुरापुर I ब्लॉक की दक्षिण लक्ष्मीनारायणपुर, मथुरापुर पश्चिम, मथुरापुर पूर्व और उत्तर लक्ष्मीनारायणपुर ग्राम पंचायतों के साथ-साथ पूरा मंदिरबाजार कम्युनिटी डेवलपमेंट ब्लॉक शामिल है। अभी तक यहां तक 10 विधानसभा चुनाव हुआ हैं। शुरुआती वर्षों में लेफ्ट पार्टियों का दबदबा रहा, जिसमें सोशलिस्ट यूनिटी सेंटर ऑफ इंडिया (कम्युनिस्ट) ने 1977 में पहला चुनाव जीता था। इसके बाद सीपीआई (एम) ने लगातार चार बार जीत हासिल करते हुए सत्ता संभाली। 2021 से तृणमूल कांग्रेस का यहां दबदबा है। टीएमसी से जॉयदेब हल्दर लगातार तीन बार से विधायक हैं, पिछली बार भाजपा प्रत्याशी संचय कुमार सरकार को हराया था।

पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले में स्थित मगरहाट पश्चिम एक सामान्य श्रेणी का विधानसभा क्षेत्र है।

मगरहाट विधानसभा क्षेत्र का गठन 1951 में हुआ था और 1952 और 1957 में हुए पहले दो चुनावों में यह दो सीटों वाला निर्वाचन क्षेत्र था, जिसमें कांग्रेस पार्टी ने इन दोनों चुनावों में सभी चार सीटें जीती थीं। 1962 के चुनावों से मगरहाट निर्वाचन क्षेत्र को मगरहाट पूर्व और मगरहाट पश्चिम निर्वाचन क्षेत्रों में विभाजित कर दिया गया था।

तब से हुए 15 चुनावों में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) ने छह जीत दर्ज की। कांग्रेस पार्टी और उससे निकली दो पार्टियां, बांग्ला कांग्रेस और तृणमूल कांग्रेस ने तीन-तीन बार जीत हासिल की है।

तृणमूल कांग्रेस 2011 के बाद लगातार यह सीट जीतते आ रही है। पिछले तीन चुनावों से गयासुद्दीन मोल्ला तृणमूल कांग्रेस के टिकट पर जीत दर्ज कर रहे हैं। मगरहाट पश्चिम में 2024 में 238,944 रजिस्टर्ड वोटर थे, जो 2021 में 229,437, 2019 में 214,381, 2016 में 201,242 और 2011 में 169,168 थे।
 

Trending Content

Forum statistics

Threads
16,442
Messages
16,479
Members
20
Latest member
7519202689
Back
Top