अंडर-19 वर्ल्ड कप में दो बार मौका मिलना अब नामुमकिन! सिर्फ 5 भारतीय ही रच पाए थे ऐसा अनोखा इतिहास

दो बार अंडर-19 वर्ल्ड कप खेले सिर्फ 5 भारतीय, लेकिन अब आड़े आया ये नियम


नई दिल्ली, 9। भारत ने रिकॉर्ड छठी बार आईसीसी अंडर-19 वर्ल्ड कप खिताब अपने नाम किया है। भारत के सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने फाइनल मुकाबले में इंग्लैंड के खिलाफ 175 रन की तूफानी पारी खेली। वैभव फिलहाल 14 साल 319 दिन की उम्र के हैं। अगले अंडर-19 विश्व कप में 17 साल के होंगे, लेकिन बीसीसीआई के नए नियम के अनुसार, वह दोबारा अंडर-19 वर्ल्ड कप में नहीं खेल सकेंगे।

साल 2016 में बीसीसीआई ने एक नया नियम बनाया, जिसके तहत एक ही खिलाड़ी दो बार अंडर-19 वर्ल्ड कप में हिस्सा नहीं ले सकता। बोर्ड का मकसद टैलेंट पूल को बढ़ावा देना और ज्यादा से ज्यादा जूनियर खिलाड़ियों को अंडर-19 वर्ल्ड कप खेलने का मौका देना था।

हालांकि, इस नियम से पहले 5 ऐसे भारतीय खिलाड़ी रहे, जिन्होंने अपने करियर में 2 बार अंडर-19 वर्ल्ड कप में देश का प्रतिनिधित्व किया, लेकिन अब भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के नए नियम के तहत किसी भी भारतीय के लिए यह संभव नहीं है।

रवींद्र जडेजा ने भारत की ओर से साल 2006 और 2008 में अंडर-19 वर्ल्ड कप खेले। साल 2008 में उन्होंने विराट कोहली की कप्तानी में खिताब भी जीता।

संदीप शर्मा ने साल 2010 और 2012 में भारत की तरफ से अंडर-19 वर्ल्ड कप खेला। इसके बाद वह इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में भी नजर आए। इस तेज गेंदबाज को भारत की सीनियर टीम की तरफ से 2 टी20 मैच खेलने के मौके भी मिले।

विजय जोल ने साल 2012 और 2014 में भारत की ओर से अंडर-19 वर्ल्ड कप में हिस्सा लिया। साल 2014 में उन्होंने टीम की कमान भी संभाली, लेकिन खुद अपने प्रदर्शन से संतुष्ट नहीं कर सके। उन्हें 3 आईपीएल मैच खेलने के मौके भी मिले, लेकिन 14.5 की औसत से महज 29 रन ही जुटा सके।

अवेश खान को अंडर-19 वर्ल्ड कप 2014 में सिर्फ दो ही मैच खेलने के मौके मिले, जिसके बाद उन्होंने साल 2016 में 6 मैच खेलते हुए 12 विकेट हासिल किए।

इनके अलावा, सरफराज खान ने साल 2014 और 2016 में अंडर-19 वर्ल्ड कप खेला। इस दौरान अपनी बल्लेबाजी से शानदार छाप छोड़ी। इसके बाद उन्हें आईपीएल में मौका भी मिला। घरेलू क्रिकेट में लगातार शानदार प्रदर्शन के बाद उन्हें भारत की टेस्ट टीम में भी शामिल किया गया।

सरफराज खान के साथ रिकी भुई भी अंडर-19 वर्ल्ड कप 2014 और अंडर-19 वर्ल्ड कप 2016 टीम का हिस्सा रहे। हालांकि, दोनों ही विश्व कप में रिकी भुई अपने प्रदर्शन से प्रभावित नहीं कर सके।
 
Similar content Most view View more

Latest Replies

Forum statistics

Threads
16,711
Messages
16,748
Members
20
Latest member
7519202689
Back
Top