टी20 विश्व कप: न्यूजीलैंड से हार के बाद छलका राशिद खान का दर्द, खराब गेंदबाजी को ठहराया शिकस्त का जिम्मेदार

टी20 विश्व कप: अफगानिस्तान के कप्तान राशिद खान ने न्यूजीलैंड के खिलाफ हार के लिए खराब गेंदबाजी को ठहराया जिम्मेदार


चेन्नई, 8 फरवरी। अफगानिस्तान को टी20 विश्व कप 2026 के अपने पहले मुकाबले में न्यूजीलैंड के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा है। अच्छी शुरुआत के बाद मिली हार से अफगानिस्तान के कप्तान राशिद खान निराश नजर आए। राशिद ने हार के लिए अपनी गेंदबाजी को दोष दिया।

मैच के बाद प्रेजेंटेशन के दौरान राशिद ने कहा, "182 का स्कोर अच्छा था, लेकिन हमने सही क्षेत्र में गेंदबाजी नहीं की। इस वजह से बहुत ज्यादा रन बन गए। अगर हमने विकेट और गुड लेंथ पर गेंदबाजी की होती तो स्कोर करना मुश्किल होता। हमने इस मैच में अपनी गेंदबाजी को लेकर बहुत कुछ सीखा है। हमारे पास कुछ प्लान भी है, लेकिन उसे मैच के दौरान लागू करना अहम है।"

राशिद ने ऑलराउंडर गुलाबदीन नायब की तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने हमें स्कोर करने का सही इंटेंट दिखाया। हमें खेल के कुछ क्षेत्र में सुधार करने की जरूरत है। सलामी बल्लेबाजी में सुधार करना होगा। हम पहले छह ओवर कैसे खेलते हैं, यह काफी अहम है।

मैच की बात करें तो अफगानिस्तान ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला करते हुए 6 विकेट पर 182 रन बनाए थे। गुलबदीन नायब ने 35 गेंद पर 4 छक्कों और 3 चौकों की मदद से 63 रन की पारी खेली थी। रहमनुल्लाह गुरबाज ने 22 गेंद पर 27, सेदिकुल्लाह अटल ने 24 गेंद पर 29, दरवेस रसूली ने 13 गेंद पर 20, अजमतुल्लाह ने 7 गेंद पर 14 और नबी ने नाबाद 7 गेंद पर 10 रन बनाए थे।

न्यूजीलैंड ने टिम सेफर्ट के अर्धशतक की मदद से 5 विकेट के नुकसान पर 17.5 ओवर में 183 का लक्ष्य हासिल कर लिया। टिम सेफर्ट ने 42 गेंद पर 3 छक्कों और 7 चौकों की मदद से 65 रन बनाए। इसके अलावा ग्लेन फिलिप्स ने 25 गेंद पर 7 चौकों और 1 छक्के की मदद से 42 रन की पारी खेली। दोनों के बीच तीसरे विकेट के लिए हुई 74 रन की साझेदारी ने ही मैच में न्यूजीलैंड की जीत की राह को आसान किया। सेफर्ट को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
 

Latest Replies

Trending Content

Forum statistics

Threads
14,005
Messages
14,042
Members
20
Latest member
7519202689
Back
Top